22/03/2026
दिनांक 22/03/2026 कोआदिवासी छात्रसंघ गिरिडीह की अगुवाई में जिला स्तरीय (सरहुल) बहा मिलन समाराेह समस्त गिरीडीह आदिवासियों के द्वारा बहा मिलन समारोह का आयोजन गिरिडीह बस स्टैंड स्थित जाहेरथान में आदिवासियों के पारंपरिक एवं विधि विधान से आदिवासियों के धार्मिक पुजारी नायके के माध्यम से पूजा अर्चना किया गया और सबों को बहा का वितरण किया सबों ने अपने माथे में लगाए उसके बाद नृत्य के माध्यम से बस स्टैंड से होकर झंडा मैदान में अखाड़ा को विस्तारित किया गया जहाँ आदिवासियों की नृत्य कला शैली मांदर के थाप पर बहा पर्व का लुप्त लिए सरहुल आदिवासियों का ऐसा पर्व है जो प्रकृति, नई फसल, और जीवन के उत्साह का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि प्रकृति का सम्मान और संरक्षण कितना जरूरी है।
इस पर्व को अगुवाई कर रहे आदिवासी छात्रसंघ के अध्यक्ष प्रदीप सोरेन, सचिव मदन हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष चांद सोरेन, मीडिया प्रभारी रमेश मुर्मू, सदस्यगण मुजी लाल टुडू,अनिल हेम्ब्रम,गणेश हांसदा , शैलेन्द्र मुर्मू, भोला राम टुडू,रीतेश सोरेन, छात्रनायक विशुन किस्कू, HE हॉस्टल के छात्रनायक मीरूलाल मरांडी अजय सोरेन, बालिका छात्रनायिका रोशिना सोरेन, अनीता हेम्ब्रम, इभा हांसदा, समाजिक कार्यकर्ता दिलीप मुर्मू,नारायण मुर्मू, नुनका टुडू, नुनु राम किस्कू कालेश्वर सोरेन,प्रधान मुर्मू बिरजू हांसदा, दिमोल मरांडी हैंगामुनी मुर्मू, पूजा मुर्मू सीता मुनि किस्कू, अंजलि किस्कू, शांति मुर्मू, अनामिका मुर्मू, सनी टुडू, प्रेमी बेसरा, और समस्त गिरीडीह के युवक युवतियों ने इस अवसर पर इस पर्व का आनंद लिए ।