The News Jharkhand Bihar

The News Jharkhand Bihar झारखंड और बिहार की न्यूज़ को प्रमुखता के साथ प्रसारित करते हुए देश भर के प्रमुख समाचारों को दिखाना।
(1)

04/09/2026

गोड्डा के पचरुखी में BLA 2 मामले को लेकर मंत्री पुत्र रजनीश यादव और पूर्व विधायक अमित मंडल में राजनीतिक घमासान

04/09/2026

देसी लोडेड कट्टा के साथ चोरी की 2 बैटरी व 4 मोटरसाइकिल बरामद, गोड्डा पुलिस ने फंसिया डंगाल से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

04/09/2026

भाजपा के युवा नेता शुभम मंडल ने जब पचरुखी BLA 2 मामले में अर्जुन मुंडा को लगाया फोन

04/09/2026

विद्यालय अवधि में अनुपस्थित रहना दो सहायक अध्यापकों को पड़ा महंगा, दो वार्षिक मानदेय वृद्धि अवरुद्ध
-------------------------------------------------------------------------------
गोड्डा। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बड़हारा, प्रखंड पथरगामा में कार्यरत दो सहायक अध्यापकों के विरुद्ध विद्यालय अवधि में अनुपस्थित रहकर घरेलू कार्य करने के मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा कार्यालय की कार्रवाई के बाद दोनों सहायक अध्यापकों की दो वार्षिक मानदेय वृद्धि अवरुद्ध करने का निर्णय लिया गया है।
मामला सहायक अध्यापक हेमलाल यादव एवं राजेंद्र प्रसाद यादव से संबंधित है। दोनों पर विद्यालय की निर्धारित समयावधि में विद्यालय में उपस्थित नहीं रहने और घरेलू कार्य में संलिप्त रहने का मामला सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा कार्यालय, गोड्डा ने संबंधित प्रशासनिक-सह-अनुशासनिक प्राधिकार समिति को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
समिति की बैठक में उपलब्ध तथ्यों एवं मामले पर विचार-विमर्श के बाद दोनों सहायक अध्यापकों के विरुद्ध दंड अधिरोपित करने का निर्णय लिया गया। समिति के निर्णय के अनुसार दोनों की दो वार्षिक मानदेय वृद्धि अवरुद्ध कर दी गई है।
जिला शिक्षा कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में शिक्षकों एवं सहायक अध्यापकों की नियमित उपस्थिति और निर्धारित कार्य अवधि में अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करना आवश्यक है। विद्यालयी कार्य में लापरवाही अथवा निर्धारित समयावधि में बिना उचित कारण विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

03/09/2026

लाखों रूपये नकद और ब्राउन शुगर के साथ गोड्डा पुलिस ने 3 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

03/09/2026

वोट चोरों से सावधान प्रेसवार्ता में विधायक प्रदीप यादव ने भाजपा पर किया जमकर प्रहार साथ ही निर्वाचन आयोग से मिलने की कही बात

03/09/2026

सदर प्रखंड के पचरुखी पंचायत में भाजपा के BLA 2 कार्यकर्ता 260 फॉर्म 7 के साथ ग्रामीणों के द्वारा पकड़ा गया। मौके पर पहुंचे राजद नेता रजनीश यादव पूर्व विधायक अमित मंडल पर लगाया गंभीर आरोप

03/09/2026

पूर्व विधायक के इशारे पर भाजपा के BLA ने एक ही समुदाय के सैकड़ों मतदाताओं का नाम फर्जी तरीके से कटवाने का किया प्रयास। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

02/09/2026

गोड्डा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 1,28,688 रुपये नकद सहित दस ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गोड्डा के गोढ़ी से एक युवक को किया गिरफ्तार

आज दिनांक 01.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय द्वारा वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा के फलस्वरूप पदोन्न...
02/09/2026

आज दिनांक 01.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय द्वारा वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा के फलस्वरूप पदोन्नति प्राप्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारियों को पदोन्नति के बैज पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं—

1. पु०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार सिंह — पुलिस निरीक्षक
2. पु०अ०नि० रोशन कुमार सिंह — पुलिस निरीक्षक
3. पु०अ०नि० विश्वजीत कुमार सिंह — पुलिस निरीक्षक

इसी क्रम में आरक्षी से सहायक अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को भी पदोन्नति के बैज पहनाकर सम्मानित किया गया—

4. आ०/3625 कृष्णा उराँव — सहायक अवर निरीक्षक
5. आ०/1169 विनय टेटे — सहायक अवर निरीक्षक

वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय ने सभी पदोन्नत पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का सम्मान है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदोन्नत पदाधिकारी एवं कर्मी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता के साथ करेंगे तथा आमजन की सेवा, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (नगर), राँची, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), राँची, पुलिस अधीक्षक (यातायात), राँची सहित राँची पुलिस के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Address

Godda

Telephone

+918210635724

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The News Jharkhand Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The News Jharkhand Bihar:

Shortcuts

Share