खबर अब तक

खबर अब तक पल पल की खबर,खबर खरी अन्दाज खास
(1)

दुःखद समाचार रुद्रप्रयाग से एक बस निकली बद्रीनाथ के दर्शन को लेकिन किसे पता था ये सफर आख़िरी होगा।यात्रियों से भरी बस सी...
26/06/2025

दुःखद समाचार रुद्रप्रयाग से एक बस निकली बद्रीनाथ के दर्शन को लेकिन किसे पता था ये सफर आख़िरी होगा।यात्रियों से भरी बस सीधे खाई में गिरी और फिर समा गई अलकनंदा की तेज़ धार में।

26/06/2025
रिटायर्ड IRS देवेंद्र कल्याण को बनाया गया राज्य चुनाव आयुक्त।
26/06/2025

रिटायर्ड IRS देवेंद्र कल्याण को बनाया गया राज्य चुनाव आयुक्त।

26/06/2025

चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता

26/06/2025

अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नई सुबह! के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने के लिए और पूरे क्रू को बधाई।

आपकी यात्रा एक पीढ़ी को प्रेरित करती है और हम सभी को गर्वित करती है - इस ऐतिहासिक मिशन पर आप निरंतर सफलता की कामना करते हैं
Jai Bharat 🇮🇳
🌏🚀✨

26/06/2025

मुख्यमंत्री नायब सैनी कह रहे हैं –
"कांग्रेस सरकार के वक्त जो बिजली के रेट थे, आज उससे भी कम हैं।"
अब जब जनता को राहत मिल रही है, तो कांग्रेस नेताओं को परेशानी हो रही है।
जो आज टीवी पर ड्रामा कर रहे हैं, वो ज़रा अपने कार्यकाल के बिल उठाकर देख लें –
बिजली महंगी, घोटाले भारी और जवाबदारी शून्य।

आज की सरकार ने सस्ती बिजली दी, पारदर्शिता दी और विकास की रफ्तार तेज की।
कपड़े फाड़ने से सच्चाई नहीं बदलेगी, हकीकत जनता के सामने है।

26/06/2025

गोहाना पुलिस का नशा मुक्त अभियान लगातार जारी, अभियान के तहत आज सदर थाना परिसर में इस अभियान मे सहयोग करने वालों को किया सम्मानित

26/06/2025

सनातन धर्म से जुड़े एक बेहद महत्वपूर्ण विषय का संज्ञान लेकर उस पर सराहनीय कार्य करने के लिए भाई भूषण जी और आजाद जी को शुभकामनाएं एवं धन्यवाद।। आप सब भी इस इस मुहिम का हिस्सा अवश्य बनें। ऐसी कोई भी खंडित मूर्ति या प्रतिमा दिखाई देने पर भूषण जी को 85709 21206 नम्बर पर कॉल करके सूचित करें ।
जय श्री राम ।।
निखिल मदान।
विधायक सोनीपत।

26/06/2025

आज भारत मंडपम में राजभाषा विभाग के स्वर्ण जयंती समारोह में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। यह ऐतिहासिक अवसर राजभाषा विभाग की गौरवपूर्ण यात्रा को नमन करने और उसके योगदान को स्मरण करने का अवसर है। विभाग को स्वर्ण जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।

पिछले पचास वर्षों में राजभाषा विभाग ने हिंदी सहित भारतीय भाषाओं के संवर्धन और राष्ट्र जागरण में अतुलनीय योगदान दिया है। हिंदी हमारी माटी की खुशबू है, हमारी अस्मिता की शान है। हिंदी जन-जन की बोली है, भारत भूमि की पहचान है। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, यह हमारी संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। यह देश की एकता की वह डोर है जो सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में बाँधती है। आज हिंदी न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी हमारी सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हिंदी का गौरव वैश्विक मंचों पर बढ़ा है। गृहमंत्री श्री Amit Shah जी के मार्गदर्शन में हिंदी को सरकारी कार्यों में प्राथमिकता मिली है और राजभाषा को राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार बनाया गया है।

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री श्री बंडी संजय कुमार जी, संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्यक्ष श्री भर्तृहरि महताब जी, राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी जी, श्रीमती सुधा मूर्ति जी, शिक्षा संस्कृति उत्थान समिति के राष्ट्रीय सचिव श्री अतुल कोठारी जी, राजभाषा विभाग की सचिव श्रीमती अंशुली आर्या जी एवं डॉ. राजलक्ष्मी कृष्णन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Bandi Sanjay Kumar
Dr Sudhanshu Trivedi
Sudha Murthy

26/06/2025

#सोनीपत_पुलिस ने बंद घरों के ताले तोड़कर #जेवरात व रुपए #चोरी करने वाले #गिरोह का किया #पर्दाफाश, चोरीशुदा सोने व चांदी के गहने किए बरामद, कई वारदातों में हो सकता है खुलासा
Haryana Police
इस घटना में अधिक जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजीत सिंह 👇



आज सुबह क्राइम यूनिट सेक्टर 27 की पुलिस टीम द्वारा घरों में घुसकर जेवरात व नकदी चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों जिसमें एक अपचारी बालक भी है को अभिरक्षा में लिया है। जिनसे काफी मात्रा में सोने के आभूषण व नकद रुपए बरामद किए गए हैं। इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री अजीत सिंह के नेतृत्व में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन क्राइम यूनिट सेक्टर 27 के कार्यालय में आज सुबह 10:00 AM बजे किया गया है |

25/06/2025

संविधान हत्या दिवस आपात काल के 50 वें वर्ष 25 जून पर मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

करनाल में संविधान हत्या दिवस पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह दिवस हमें याद दिलाता है कि सत्ता का अहंकार और परिवारवाद लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

संविधान देश का सर्वाेच्च कानून है, और इसका पालन व रक्षा करना हम सबका परम कर्तव्य है। संविधान के खिलाफ या उसके मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करने वाले कृत्यों को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि वे आज उन सभी वीरों को नमन करते हैं, जिन्होंने उस समय तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई, जेल गए, यातनाएं सहीं, लेकिन झुके नहीं।

Address

Gohana
131301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when खबर अब तक posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share