Gohana Ki Awaz

Gohana Ki Awaz खबर में हरियाणा, दिल में हरियाणा।
(1)

सोनीपत में गिरदावर राजेश मलिक ₹25000 की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
09/09/2026

सोनीपत में गिरदावर राजेश मलिक ₹25000 की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

हरियाणा में एक महीने से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच राज्य सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए विभिन्न शहरी निकायों में 32...
08/09/2026

हरियाणा में एक महीने से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच राज्य सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए विभिन्न शहरी निकायों में 32 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है और 2 नियमित कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।

08/09/2026

गोहाना बिग ब्रेकिंग
अभय चौटाला का पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नोटिस दिए जाने के जवाब में बोले उनको कहो वह नोटिस प्रेस में दिखा दे मुझे नोटिस भेजने की हिम्मत नहीं मुझे जब नोटिस भेजेंगे तो मैं उसको इतना करारा जवाब दूंगा समझ नहीं आएगा


08/09/2026

गोहाना कार्यकर्ता सम्मेलन से अभय सिंह चौटाला लाइव

*सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम अंकित कुमार ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश*  *17 सितंबर से 17...
08/09/2026

*सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम अंकित कुमार ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश*

*17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचकर किया जाएगा जागरूक*

गोहाना(सोनीपत), 07 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर एसडीएम अंकित कुमार ने आज सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अभियान के तहत सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता एवं समयबद्ध तरीके से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। अभियान के माध्यम से लोगों को देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प से भी जोड़ा जाएगा।

एसडीएम ने कहा कि अभियान के दौरान विभिन्न मॉड्यूल के माध्यम से जनभागीदारी और जनजागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके तहत केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियों को सामने लाया जाएगा, ताकि दूसरे पात्र नागरिक भी इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित हो सकें।

*विभिन्न मॉड्यूल के माध्यम से होगा अभियान का आयोजन*:
एसडीएम ने बताया कि अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु’, ‘रंगोली राष्ट्र’, ‘राष्ट्रीय नवाचार चुनौती’ तथा ‘जनसेवक महाकुंभ’ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन इंद्रधनुष तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनके अनुभवों को सामने लाया जाए। विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र नागरिकों को योजनाओं की जानकारी मिले और यदि कोई पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित है तो उसे संबंधित योजना से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

एसडीएम ने कहा कि महिलाओं, बच्चों, युवाओं, किसानों, स्वयं सहायता समूहों तथा आमजन की भागीदारी को अभियान में अधिक से अधिक सुनिश्चित किया जाए। विद्यालयों में विद्यार्थियों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं तथा युवाओं की प्रतिभा एवं नवाचार को भी मंच प्रदान किया जाए।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ घर-घर तक पहुंचाने, जबकि ‘कहानी बदलाव की’ के माध्यम से योजनाओं से लाभान्वित लोगों की प्रेरणादायक कहानियां सामने लाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसी प्रकार ‘सेवा ज्योति’ के माध्यम से जनभागीदारी के साथ विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया जाएगा।

एसडीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि अभियान केवल कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित न रहे, बल्कि इसका वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने विभागवार जिम्मेदारियां तय करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और प्रत्येक गतिविधि की समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार गोहाना हेमंत कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूनम चंदा, नगर परिषद सचिव सुंदर शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी लवल किशोर सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*समाधान शिविर में एसडीएम अंकित कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश*  *जनसुनवाई को मिली गति, समाधान श...
08/09/2026

*समाधान शिविर में एसडीएम अंकित कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश*

*जनसुनवाई को मिली गति, समाधान शिविर में अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश*

गोहाना(सोनीपत),07 सितंबर। गोहाना के लघु सचिवालय में आज आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता एसडीएम अंकित कुमार ने की। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र की इनकम वेरीफाई करवाने बारे शिकायत, बिजली कनेक्शन लगवाने बारे, वृद्धावस्था पेंशन बनवाने बारे, गलत प्रॉपर्टी टैक्स कटवाने बारे तथा गली से अवैध कब्जा छुड़वाने बारे जैसी शिकायतें प्राप्त हुई।

शिविर में प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की तथा शेष मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें।

समाधान शिविर में नायब तहसीलदार गोहाना हेमंत कुमार, नायब तहसीलदार खानपुर अंजू बिजली विभाग से एसडीओ कपिल यादव, जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ नरेंद्र लाठर,एआर प्रशांत कुमार तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से एएफएसओ राजेश हुड्डा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सतलोक आश्रम धनाना में लड्डू-जलेबी बने हैं डर तो खीर का था
06/09/2026

सतलोक आश्रम धनाना में लड्डू-जलेबी बने हैं

डर तो खीर का था

06/09/2026

गोहाना में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंत्री अरविंद शर्मा के कार्यालय के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

ब्लॉक कथूरा में भव्य एवं गरिमामय शिक्षक दिवस समारोह आयोजित ,शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 26 शिक्षकों को ...
05/09/2026

ब्लॉक कथूरा में भव्य एवं गरिमामय शिक्षक दिवस समारोह आयोजित ,शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 26 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
शिक्षक दिवस के अवसर पर खंड शिक्षा कार्यालय, कथूरा एवं लायंस क्लब गोहाना डायनामिक के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य एवं गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) श्री Lovel Kishor Sharma ने की, जबकि लायंस क्लब गोहाना डायनामिक की ओर से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर एवं डायरेक्टर राजेश भाटिया ने अध्यक्षता की।
समारोह में जाट महासभा गोहाना के प्रधान संजय दुहन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं लायंस क्लब गोहाना डायनामिक के सदस्य संदीप कालरा, राजकुमार हंस, वीरेंद्र हुड्डा, सतीश जाले एवं राजकुमार बुधिराजा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समारोह के दौरान कथूरा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से चयनित 26 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों के चेहरे पर गर्व और प्रसन्नता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
‌ कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत शानदार सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।
‌ ‌ इस अवसर पर BEO Lovel Kishor Sharma ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षित नहीं करते, बल्कि उनके चरित्र, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
लायंस क्लब गोहाना डायनामिक की ओर से राजेश भाटिया ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक राष्ट्र-निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि उनके योगदान के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा एवं समाजसेवा से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन BRP संगीता, BRP सपना एवं IOLM सुनीत नरवाल द्वारा किया गया।
अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यालय प्रतिनिधियों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह उत्साह, सम्मान और गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

05/09/2026

विधि विधान से बढ़कर कौन कॉमेट में बताए

Address

Gohana
131301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gohana Ki Awaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share