Dainik News

Dainik News DAINIK NEWS is a news & opinion website covering politics, entertainment, sports, Social media, satire and many more stories in Hindi.

18/09/2026

गोहाना में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस
गोहाना। गोहाना में भगवान विश्वकर्मा दिवस बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के उपरांत भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए लाठ-जौली ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया और भगवान विश्वकर्मा से सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

18/09/2026
 #सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बड़वासनी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदेश अध्य...
18/09/2026

#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बड़वासनी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी ने सहभागिता की।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उनकी प्रतिभा, शिक्षा, स्वच्छता और उज्ज्वल भविष्य को लेकर उत्साहवर्धन किया।

🪔 ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र के पावन तट पर आस्था और श्रद्धा का दिव्य संगम।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म...
18/09/2026

🪔 ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र के पावन तट पर आस्था और श्रद्धा का दिव्य संगम।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी ने ब्रह्मसरोवर पर संध्या आरती कर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

हरियाणा की पावन धरती से प्रधानमंत्री जी के लिए जन-जन की शुभकामनाएँ, स्नेह और आशीर्वाद सदैव उनके साथ हैं।

बच्चों के बीच बैठीं डॉ. अर्चना गुप्ता, बोलीं- सपने देखो और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करो: सेवा संकल्प अभियान में बड़...
18/09/2026

बच्चों के बीच बैठीं डॉ. अर्चना गुप्ता, बोलीं- सपने देखो और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करो
: सेवा संकल्प अभियान में बड़वासनी स्कूल पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
: स्वच्छता, स्वस्थ जीवन और जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश

गोहाना। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बड़वासनी में विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय संवाद किया। डॉ. गुप्ता बच्चों के बीच जाकर बैठीं और सहज अंदाज में उनसे उनके सपनों, पढ़ाई, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजमर्रा की आदतों को लेकर बातचीत की।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल बड़े कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटी-छोटी अच्छी आदतों से भी सेवा और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। उन्होंने बच्चों से पेड़ लगाने, पौधों को नियमित पानी देने और घर में माता-पिता के काम में हाथ बंटाने का आह्वान किया।

डॉ. गुप्ता ने बच्चों को नियमित हाथ धोने, नाखून काटने, रोज ब्रश करने, स्नान करने और साफ-सफाई रखने की सीख दी। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

बॉक्स
‘पिज्जा-बर्गर से ज्यादा घर का खाना जरूरी’

स्वस्थ भोजन पर चर्चा करते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पौष्टिक भोजन जरूरी है। दाल, हरी सब्जियां और घर का बना भोजन खाने की आदत डालनी चाहिए। बाजार के खुले खाने की तुलना में घर का साफ-सुथरा और पौष्टिक भोजन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।

उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में सक्रिय रहने और आपस में मिलजुलकर रहने की सीख देते हुए कहा, “खूब खेलो, खूब पढ़ो और झगड़ा मत करो।”

बॉक्स
हर बच्चे के मन में हो अपना सपना

डॉ. गुप्ता ने बच्चों से पूछा कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कोई डॉक्टर, नर्स, शिक्षक, वैज्ञानिक, आर्किटेक्ट, इंजीनियर या नेता बनना चाहता हो, उसे अपने सपने को लक्ष्य बनाकर निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों के सपने ही देश के भविष्य की दिशा तय करते हैं।

उन्होंने ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत’ प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए बताया कि छोटे बच्चों के लिए ड्राइंग-पेंटिंग और बड़े बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता होगी। विद्यालय, जिला और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद प्रदेश स्तर के विजेताओं को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इसके उपरांत डॉ. अर्चना गुप्ता ने आंगनवाड़ी संख्या 121 पर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुदेश व सहायिका को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। महिलाओं से संवाद करते हुए उन्होंने उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास योजना तथा आंगनवाड़ी के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के पोषण से जुड़े प्रयासों का उल्लेख किया।

इस मौके पर गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, सोनीपत भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, पूर्व मंत्री कविता जैन, प्रदीप सांगवान, प्रदेश मंत्री विकास दहिया, सरपंच शीला देवी, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, प्राचार्या मीना कुमारी सहित ग्रामीण एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे!

17/09/2026

गोहाना में मदन लाल धींगड़ा पार्क में भाजपा नेता अरुण बड़ोक ने आशीर्वाद के दीप जलाकर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
गोहाना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गोहाना के मदन लाल धींगड़ा पार्क में ‘आशीर्वाद के दीप ‘ कार्यक्रम के तहत संयोजक भाजपा नेता अरुण बड़ोक ने दीप प्रज्वलित कर जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके साथ सहसंयोजक प्रवीण कपूर मंडल अध्यक्ष भाजपा जी , नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार हेमंत शर्मा जी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ दीप जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशियां मनाईं।

17/09/2026

गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जल प्याऊ का शुभारंभ
गोहाना। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर गोहाना की पुरानी सब्जी मंडी में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा जी द्वारा जल प्याऊ स्थापित की गई।
जल प्याऊ का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की इस पहल को जनसेवा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

17/09/2026

#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गोहाना में हवन, दीर्घायु की कामना
गोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गोहाना में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रचना गुप्ता और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने हवन में आहुति डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

16/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर उत्साह, धूमधाम से मनाने की तैयारी
गोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की जाएगी।
कुलदीप कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर जनसेवा तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और उनके जन्मदिन को सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जाएगा।

16/09/2026

गोहाना। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गोहाना ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है।
जांच के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और वाहन के जरूरी दस्तावेज साथ रखने सहित सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों को रोकना है।

Address

Gohana
Gohana
131301

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm
Sunday 9am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dainik News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share