Manav darpan news

Manav darpan news मानव दर्पण न्यूज उ०प्र०

लखीमपुर :  तिकुनिया हिंसा कांड आरोपी आशीष मिश्रा को  क्लीन चिट  lतिकुनिया हिंसा कांड के मामले में पूर्व केंद्रीय गृह राज...
16/07/2026

लखीमपुर : तिकुनिया हिंसा कांड आरोपी आशीष मिश्रा को क्लीन चिट l

तिकुनिया हिंसा कांड के मामले में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा को गवाहों को धमकाने वाले मामले में मिली क्लीन चिट l

भीरा खीरी :चोरियों को खोलने में नाकाम भीरा पुलिस,लोगो मे आक्रोशलगातार हुई चोरियां पीड़ितो को नही मिला न्यायराममगर की बंदू...
05/07/2026

भीरा खीरी :
चोरियों को खोलने में नाकाम भीरा पुलिस,लोगो मे आक्रोश
लगातार हुई चोरियां पीड़ितो को नही मिला न्याय
राममगर की बंदूक का अब तक न चला पता
भीरा पुलिस के लिए गले की फांस बनी मलुकापुर और नौसर की चोरी
दोनो जगह के पीड़ित है भाजपा पदाधिकारी
पीडितो ने विधायक से मिल बताई समस्या
एसपी आवास पहुंचे विधायक जल्द खुलासे की मांग
नवागत इसओ के लिए कांटो भरा ताज साबित हुई भीरा की कुर्सी
रिपोर्ट : धर्मवीर चोरियों को खोलने में नाकाम भीरा पुलिस,लोगो मे आक्रोश
लगातार हुई चोरियां पीड़ितो को नही मिला न्याय
राममगर की बंदूक का अब तक न चला पता
भीरा पुलिस के लिए गले की फांस बनी मलुकापुर और नौसर की चोरी
दोनो जगह के पीड़ित है भाजपा पदाधिकारी
पीडितो ने विधायक से मिल बताई समस्या
एसपी आवास पहुंचे विधायक जल्द खुलासे की मांग
नवागत इसओ के लिए कांटो भरा ताज साबित हुई भीरा की कुर्सी
रिपोर्ट : धर्मवीर

 #सावन_मेले के लिए  #गोला_नगरपालिका ने टेण्डर निकाला है ....  ठेकेदार तैयार रहें ।  मात्रा, लम्बाई-चौड़ाई कार्यालय में ज...
05/07/2026

#सावन_मेले के लिए #गोला_नगरपालिका ने टेण्डर निकाला है .... ठेकेदार तैयार रहें । मात्रा, लम्बाई-चौड़ाई कार्यालय में जाकर पता करें .....

*ब्रैकिंग न्यूज़* लखीमपुर खीरी *सड़क सुरक्षा एवं स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन के लिए परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश शासन ...
04/07/2026

*ब्रैकिंग न्यूज़* लखीमपुर खीरी

*सड़क सुरक्षा एवं स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन के लिए परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे "मिशन सेफ फ्यूचर" अभियान के अंतर्गत एआरटीओ प्रवर्तन लखीमपुर खीरी शांति भूषण पांडे के द्वारा सघन कार्रवाई करते हुए आठ वाहनों को बंद किया गया। जिनमें से 2 निजी वाहनो (बोलेरो) को भी सीज करके फरधान थाने में बंद किया गया जिनमें स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा था । शांति भूषण पांडे द्वारा बताया गए कि यह कार्यवाही लगातार चलती रहेगी । और स्कूल प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए कि किसी स्थिति में निजी वाहनों से स्कूली बच्चों का परिवहन न किया जाए
रिपोर्ट : धर्मवीर

लखीमपुर खीरी :सरकार जब-जब डरती है तो पुलिस आगे करती है हिटलर शाही का नमूना और लोकतंत्र की हत्या!,कांग्रेस कमेटी के प्रदे...
30/06/2026

लखीमपुर खीरी :
सरकार जब-जब डरती है तो पुलिस आगे करती है हिटलर शाही का नमूना और लोकतंत्र की हत्या!,कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के साथ भगवान श्री राम के दर्शन हेतु जाने वाले डेलिगेशन को रोकने हेतु पुलिस ने सभी उत्तर प्रदेश के मुख्य कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट कर समूचे लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया अब उत्तर प्रदेश सरकार को भगवान श्री राम के दर्शन करने वालों नेताओं को भी पुलिस द्वारा रोंका जाएगा ऐसा प्रतीत हो रहा है की चंदा चोरों और चढ़ावा चोरों पर विपक्ष और आम जनमानष आवाज ना उठा सके कल 29 जून को सायं 8:00 बजे लगभग सात आठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी हमारे आवास कैंप कार्यालय भारत भूषण कॉलोनी आकर के मुझसे जानकारी हासिल की। और रात भर दो कर्मचारी आवास का पहरा लगाते रहे अभी 11:45 बजे वह कोतवाली वापस गए
#जिला_कांग्रेस_लखीमपुर_खीरी ।

खमरिया खीरी।  सड़क हादसे के मुकदमे में विवेचना के दौरान कुछ माह पूर्व भेजी गई चार्ज सीट में बाइक बदलने वाले दरोगा नरेंद्...
29/06/2026

खमरिया खीरी। सड़क हादसे के मुकदमे में विवेचना के दौरान कुछ माह पूर्व भेजी गई चार्ज सीट में बाइक बदलने वाले दरोगा नरेंद्र यादव को एसपी खीरी ने किया सस्पेंड। मामले को लेकर पूर्व सदस्य जिला पंचायत व भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने थाने पर किया था धरना प्रदर्शन । धरने के दौरान वर्तमान थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी ने कार्यवाही का दिया था आश्वासन,उच्चाधिकारियों को भेजी थी रिपोर्ट। 26 जून को हुए दरोगा के सस्पेंशन की सीओ धौरहरा ने की पुष्टि।

राजेंद्र पाल गौतम को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस ने जताया हर्ष।सामाजिक न्याय की राजनीति को मिलेगी नई दिशा, ऐतिहासि...
27/06/2026

राजेंद्र पाल गौतम को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस ने जताया हर्ष।
सामाजिक न्याय की राजनीति को मिलेगी नई दिशा, ऐतिहासिक फैसला: रवि तिवारी।

लखीमपुरखीरी

लखीमपुर खीरी। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता रवि तिवारी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व द्वारा राजेंद्र पाल गौतम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय बताया है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में रवि तिवारी ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि जब नेतृत्व सामाजिक न्याय की सोच के साथ साहसिक निर्णय लेता है, तब राजनीति की दिशा बदल जाती है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम को नई जिम्मेदारी सौंपना केवल एक संगठनात्मक नियुक्ति नहीं, बल्कि संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के सम्मान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने इस निर्णय के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि संगठन में संघर्ष, प्रतिबद्धता और जनसेवा का सम्मान सर्वोपरि है। उनका विश्वास है कि यह फैसला आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय की राजनीति को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा।

रवि तिवारी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय को दूरदर्शी और ऐतिहासिक बताया। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी लखीमपुर खीरी की ओर से राजेंद्र पाल गौतम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेश में और अधिक सशक्त होकर सामाजिक न्याय की आवाज़ बुलंद करेगा।

जनता दर्शन में पहुंची भूमि विवाद की शिकायत पर डीएम ने कराया तत्काल निरीक्षण, पैमाइश के दिए निर्देश।लखीमपुरखीरीलखीमपुर खी...
25/06/2026

जनता दर्शन में पहुंची भूमि विवाद की शिकायत पर डीएम ने कराया तत्काल निरीक्षण, पैमाइश के दिए निर्देश।
लखीमपुरखीरी

लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जनता दर्शन में प्राप्त भूमि विवाद संबंधी शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भूमि की पैमाइश कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व मामलों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाएगा। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से शिकायतकर्ता को राहत मिली तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। प्रशासन की इस सक्रिय पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।
रिपोर्ट : धर्मवीर

लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद फायर विभाग और विकास प्राधिकरणों ने कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्र...
25/06/2026

लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद फायर विभाग और विकास प्राधिकरणों ने कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने मंगलवार को जांच के दौरान खान ग्लोबल कोचिंग में गंभीर अनियमितताएं पाईं, जिसके बाद संस्थान को सील कर दिया गया।

जांच में सामने आया कि तीन मंजिला इमारत में संचालित हो रही कोचिंग के लिए भवन का कमर्शियल नक्शा स्वीकृत नहीं था। लखनऊ हादसे के बाद चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

PDA ने ऐसे कई अन्य कोचिंग संस्थानों की भी पहचान की है जो निर्धारित मानकों के विपरीत भवनों में संचालित हो रहे हैं। जोनल अधिकारी के अनुसार, इस हादसे से पहले भी तीन कोचिंग संस्थानों को सील किया जा चुका है। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि सील तोड़कर भवन का उपयोग करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

25/06/2026

Address

Gola Gokarannath

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manav darpan news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Manav darpan news:

Shortcuts

Share