09/09/2026
सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन के सती गेट पर स्थित खड़े हनुमानजी की प्रतिमा चर्चा का केंद्र बन गई है। सड़क चौड़ीकरण के लिए मंदिर को शिफ्ट करने की योजना के तहत नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन प्रतिमा को हटाने की चार कोशिशें नाकाम रहीं। बताया जा रहा है कि करीब 8 फुट ऊंची प्रतिमा मजबूत नींव पर स्थापित है। हाइड्रोलिक मशीन से भी इसे खिसकाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब प्रशासन और पुरातत्व विभाग Ground Scanning तकनीक के जरिए प्रतिमा की नींव और संरचना की जांच करने की तैयारी में हैं। फिलहाल प्रतिमा अपने मूल स्थान पर सुरक्षित है और उसके ऊपर कैनोपी लगाई गई है। श्रद्धालु इसे दैवीय संकेत और चमत्कार मान रहे हैं, जबकि प्रशासन के सामने प्रतिमा को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित तरीके से शिफ्ट करने की चुनौती है। प्रतिमा के इतिहास को लेकर भी जांच जारी है और इसके 170 साल से अधिक पुराना होने की बात कही जा रही है।