Bharat Bhoomi

Bharat Bhoomi News & Media coverage

मोटिवेशनल स्पीकर तथा शिक्षक अवध ओझा का यह बयान सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।
02/09/2026

मोटिवेशनल स्पीकर तथा शिक्षक अवध ओझा का यह बयान सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
31/08/2026

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

चिराग पासवान का बड़ा बयान।
31/08/2026

चिराग पासवान का बड़ा बयान।

योग गुरु बाबा रामदेव का बयान हो रहा वायरल।
31/08/2026

योग गुरु बाबा रामदेव का बयान हो रहा वायरल।

हमें और हमारे हमारे परिवार को किसी भी प्रकार का आरक्षण नहीं चाहिए! सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्...
30/08/2026

हमें और हमारे हमारे परिवार को किसी भी प्रकार का आरक्षण नहीं चाहिए! सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर!

सवाल जनता से, ऐसा हो सकता है क्या ?
30/08/2026

सवाल जनता से, ऐसा हो सकता है क्या ?

   #दिव्या मित्तल ने दिया  #त्यागपत्र अपने फेसबुक पर पोस्ट करके इस दिव्या मित्तल ने त्यागपत्र देने की पुष्टिआज मैंने 13 ...
30/08/2026

#दिव्या मित्तल ने दिया #त्यागपत्र

अपने फेसबुक पर पोस्ट करके इस दिव्या मित्तल ने त्यागपत्र देने की पुष्टि

आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।

साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।

बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है।

मूर्ख थी जो सोचा था कि कुछ देने आयी हूँ। सच यह है कि सबसे ज़्यादा मैंने ही पाया, और वो कर्ज़ और भी बढ़ता गया। लोग मेरी ख़ुशी में मुझसे ज़्यादा ख़ुश हुए। उन्होंने मुझे तब भी उसी विश्वास से देखा, जब मैं खुद ही थकी या टूटी थी। और इसी ने आगे बढ़ते रहने की हिम्मत दी। इतना प्यार, इतना सम्मान, इतना अपनापन मिला, कि मेरी झोली पूरी भर गयी। और इसमें उन साथियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का भी बहुत बड़ा श्रेय है जिन्होंने मेरे कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और साथ डटे रहे।

आज आभार से आँखें नम हैं। बस एक दृश्य इनमें बसा है। लहुरिया दह की पहाड़ी की वो वृद्ध माँ, जो अपने गाँव में पहली बार पानी पहुँचता देख कुछ नहीं बोली, बस काँपते हाथों से मेरा सिर छूकर आशीर्वाद दे गई। पद तो आज छूट गया, पर वह स्पर्श जीवन भर नहीं छूटेगा। और वह सपना भी नहीं छूटेगा, जो देश की इस मिट्टी ने मुझे दिया है।

आपकी अपनी,
दिव्या मित्तल

आरक्षण पर बयान।
30/08/2026

आरक्षण पर बयान।

जनसुराज पार्टी का बांकीपुर जनसेवा केंद्र खुल गया।
29/08/2026

जनसुराज पार्टी का बांकीपुर जनसेवा केंद्र खुल गया।

गोण्डा जनपद में पहली बार नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने की जनसुनवाई ।
28/08/2026

गोण्डा जनपद में पहली बार नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने की जनसुनवाई ।

Address

Lucknow
Gonda
05262

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Bhoomi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share