31/08/2026
पुलिस अभिरक्षा से वारंटी अभियुक्त फरार, 4 पुलिसकर्मी निलंबित
गोण्डा में पुलिस अभिरक्षा से वारंटी अभियुक्त के फरार होने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने पर 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अन्य कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस महकमे की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।