26/08/2026
गोण्डा। बुधवार को सुवन्स मिलेनियम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल, शिक्षिकाओं, स्टाफ के साथ क्षेत्र की सैकड़ों बहनों ने हिस्सा लिया। प्रिंसिपल रीना तिवारी ने सूरज सिंह को टीका लगाकर आरती की और रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आई बहनों ने सूरज सिंह को राखी बांधी। सूरज सिंह ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता अनमोल है, जो विश्वास, रक्षा और सम्मान पर आधारित है। कार्यक्रम में सुमन सिंह व शैली पटेल ने गीत प्रस्तुत किए। उपस्थित बहनों का मुंह मीठा कराकर उन्हें उपहार भी भेंट किए गए।
#गोंडा #रक्षाबंधन #सूरजसिंह #स्कूल #सुवन्समिलेनियम