circle gonda

04/09/2026

चोरी की घटना का सफल अनावरण, 3 गिरफ्तार,1 ई-रिक्शा व एक सीएनजी आटो रिक्शा बरामद

गोण्डा , बीते 3 सितंबर 2026 को दीपक दूबे पुत्र रामकृपाल दूबे निवासी डिडिसिया कला डिहवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित सूचना दिया गया कि वह अपने घर के काम के लिए इ रिक्शा के साथ आर्यन टामसन के पास आया था जहाँ अपना ई रिक्शा खड़ा करके काम के लिए चला गया था कि किसी अज्ञात चोरो द्वारा उनका ई रिक्शा चोरी कर लिए थे। काफी खोज बीन किया कुछ पता नही चला। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
जिसमें आज 4 सितंबर 2026 को पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने के तीन आरोपी अभियुक्तों ननके उर्फ महेन्द्र पाण्डेय, रामबाबू सिंह व शिवशंकर पाण्डेय उर्फ मटर पाण्डेय को राजेन्द्र लहड़ी समाधी स्थल के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी गई एक सफेद रंग का ई रिक्शा व 01 सीएनजी बिना नम्बर के बरामद किया गया।

04/09/2026

सस्ते दाम में जमीन का झांसा, तीन शातिर गिरफ्तार

गोण्डा में सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले एक संगठित गिरोह का इटियाथोक पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख सात सौ रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी शामिल है।

मामला थाना इटियाथोक क्षेत्र का है, जहां बैजपुर निवासी कफील अहमद ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन के ऑपरेशन के लिए गोण्डा आया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात कुछ लोगों से हुई, जिन्होंने गांधी चबूतरा के पास बेहद सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा दिया।
आरोप है कि जमीन दिखाने के बहाने आरोपियों ने कफील अहमद को काफी देर तक इधर-उधर घुमाया और मौका मिलते ही उसके बैग में रखे एक लाख तीस हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
मामले की गंभीरता से जांच में जुटी इटियाथोक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शक्ति उर्फ शक्तिराम, मोटो उर्फ सूर्यनारायन पथरकट और राधेश्याम उर्फ बाबू जी को खरगूपुर रोड स्थित बेन्दुली मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक लाख सात सौ रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो भोले-भाले लोगों को सस्ते दाम में जमीन दिलाने का लालच देकर अपने जाल में फंसाता है और फिर धोखाधड़ी व चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शक्तिराम उर्फ शक्ति थाना खरगूपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और संभावित पीड़ितों के संबंध में भी जांच कर रही है।

04/09/2026

परसपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला- फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

गोण्डा के थाना परसपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी करने की नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम मलांव के पास से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वीओ–
मामला थाना परसपुर क्षेत्र का है, जहां बीते 18 अगस्त को एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बहन को सुनील पासवान शादी करने की नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
वहीं, आज 4 सितंबर को थाना परसपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सुनील पासवान उर्फ अप्पून को थाना क्षेत्र के ग्राम मलांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

04/09/2026

ऑपरेशन सतर्क में रेल संपत्ति चोरी का खुलासा

गोण्डा रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड में रेल संपत्ति चोरी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। ऑपरेशन सतर्क के तहत सीआईबी गोण्डा, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 37 हजार रुपये कीमत की रेल संपत्ति बरामद की गई है।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी के निर्देशन और आरपीएफ व सीआईबी अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने गोण्डा रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड स्थित आरओएच भवन के पास कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने पिकअप वाहन संख्या UP 43 BT 9550 से कथित तौर पर चोरी की रेल संपत्ति ले जाते हुए दो युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज सिंह उर्फ हिमांशु सिंह और विष्णु यादव के रूप में हुई है।
टीम ने उनके कब्जे से करीब 132 मीटर केबल के टुकड़े और केबल काटने का एक कटर बरामद किया है। बरामद रेल संपत्ति की कीमत लगभग 37 हजार रुपये बताई जा रही है।
मामले में दो अन्य आरोपी रोहित और अमन अहमद की तलाश की जा रही है। इस संबंध में रेलवे संपत्ति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच आरपीएफ द्वारा की जा रही है।

03/09/2026

नाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा में नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुराचार करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला थाना नवाबगंज क्षेत्र का है, जहां बीते 26 मई को एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को अजय पुत्र राजेश शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुराचार सहित बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
वहीं आज 3 सितंबर को थाना नवाबगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त अजय कुमार उर्फ अभिषेक पुत्र राजेश कुमार को वीरपुर-नवाबगंज मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

03/09/2026

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा के परसपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को परसपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला थाना परसपुर क्षेत्र का है, जहां बीते 12 मई 2026 को एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर भगा लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
जांच और तलाश के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में अहम जानकारी मिली। जिस पर सक्रिय हुई थाना परसपुर पुलिस टीम ने आज 3 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी भीम सिंह उर्फ शिव पूजन को पचईपुरवा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

03/09/2026

एक युवक के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

गोण्डा, नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत म्यौतियान मोहल्ले में आदित्य नामक युवक के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और विधिक कार्रवाई में जुटी है।

03/09/2026

कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत एक निजी कोचिंग संचालक द्वारा एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार की सूचना पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

03/09/2026

नाबालिग को भगाने और दुराचार के मामले में आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा, थाना खोड़ारे पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुराचार करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि 30 अगस्त को पीड़िता की रिश्तेदार महिला ने थाना खोड़ारे में तहरीर देकर रवि कुमार पर नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। जांच और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा पॉक्सो एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की गई।
वहीं, 3 सितंबर को थाना खोड़ारे पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी रवि कुमार पुत्र अशोक कुमार को घारीघाट तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

03/09/2026

यात्री का छूटा सामान आरपीएफ ने किया सुरक्षित सुपुर्द

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की तत्परता से ट्रेन में छूटा यात्री का सामान सुरक्षित वापस मिल गया। यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने उसका सामान सुरक्षित अपने कब्जे में रख लिया।
मऊ जनपद निवासी उपेंद्र मौर्य कानपुर से लखनऊ के लिए ट्रेन संख्या 11123 के कोच बी-3 में यात्रा कर रहे थे। लखनऊ स्टेशन पर उतरते समय उनका गत्ते का एक पैकेट ट्रेन में ही छूट गया। शिकायत मिलने के बाद मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ की सूचना पर आरपीएफ ने सामान को ट्रेन से उतारकर सुरक्षित रख लिया।
गुरुवार को यात्री गोण्डा आरपीएफ पोस्ट पहुंचा, जहां आधार कार्ड और यात्रा टिकट की जांच के बाद सामान की पहचान कराई गई। पैकेट में 14 इलेक्ट्रॉनिक सामान पाए गए, जिनकी कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई गई। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरपीएफ ने यात्री को उसका सामान सकुशल सुपुर्द कर दिया।
अपना कीमती सामान वापस पाकर यात्री ने रेलवे सुरक्षा बल का धन्यवाद किया।

Address

Gonda
Gonda
271002

Telephone

+919554812000

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when circle gonda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to circle gonda:

Shortcuts

Share