Gonda Legal Updates 24

Gonda Legal Updates 24 गोंडा की हर खबर पर है हमारी नजर ! उत्तर प्रदेश व आसपास की ताजा खबरों के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।

गोण्डा - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयुक्त देवीपाटन मण्डल के सभागार में देवीपाटन मण्डल एवं बस्ती मण्डल के विकास कार्यों ...
19/06/2026

गोण्डा - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयुक्त देवीपाटन मण्डल के सभागार में देवीपाटन मण्डल एवं बस्ती मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा।

देवीपाटन मंडल सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की विकास कार्यों की समीक्षामा० मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने आयु...
19/06/2026

देवीपाटन मंडल सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की विकास कार्यों की समीक्षा
मा० मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने आयुक्त देवीपाटन मंडल के सभागार में देवीपाटन एवं Basti Division मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा शासन की प्राथमिकताओं की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ विकास कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

गोंडा में प्रदर्शन के बाद सीएम योगी से मिल पाये  बार एसोसिएशन के पदाधिकारी
19/06/2026

गोंडा में प्रदर्शन के बाद सीएम योगी से मिल पाये बार एसोसिएशन के पदाधिकारी

19/06/2026

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन्हें रोके जाने से मामला बिगड़ गया। इस बात से नाराज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरोध स्वरूप लगभग 1 घंटे तक जमीन पर धरने पर बैठे रहे। गोंडा के प्रशासनिक अधिकारियों के इस अड़ियल रवैये से वकीलों में जबरदस्त नाराजगी और आक्रोश फैल गया। वकीलों के बढ़ते गुस्से और भारी विरोध के आगे आखिरकार जिला प्रशासन को नतमस्तक होना पड़ा। वकीलों के अटूट रुख को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने बीच का रास्ता निकाला, जिसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंत्री को मुख्यमंत्री से मिलाने के लिए ले जाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक समाप्त होने के बाद अब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंत्री की मुख्यमंत्री से सीधी मुलाकात हो सकती है। फिलहाल इस घटनाक्रम के बाद से कलेक्ट्रेट परिसर और बैठक स्थल के आसपास भारी गहमागहमी बनी हुई है।

19/06/2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोंडा आगमन से अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, न्यायिक कार्य से जुड़े अधिवक्ताओं के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करने सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगों को उठाया। अधिवक्ताओं ने सरकार से मांग की कि अधिवक्ता हितों से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा अधिवक्ता समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया और शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया।

19/06/2026

समीक्षा बैठक में शिरकत करते जनप्रतिनिधि गण

19/06/2026

गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क निर्माण, बाढ़ नियंत्रण, शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री अधिकारियों से विभिन्न विभागों की कार्ययोजना और जमीनी स्तर पर हुए कार्यों का ब्यौरा लेंगे। जिले की जनता को उम्मीद है कि उनकी प्रमुख समस्याओं के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
आपके अनुसार गोंडा की सबसे बड़ी समस्या क्या है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

18/06/2026

गोंडा में भीषण सड़क हादसा

गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित स्मार्ट बाजार के सामने गुरुवार शाम डीसीएम और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डीसीएम चालक गाजी (40), निवासी मरकामऊ, बाराबंकी गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन में फंस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

17/06/2026

गोंडा/मनकापुर: मनकापुर-दर्जीकुआं मार्ग पर जोगापुर गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मनकापुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं सरदार मोहर सिंह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक स्वर्ण पाल सिंह उर्फ कोके सरदार (63) का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार, शुभचिंतकों और शिक्षा जगत में गहरा दुख व्याप्त

17/06/2026

राम मंदिर दान पत्र और ट्रस्ट से जुड़े विवाद पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। गोंडा में उन्होंने कहा कि यदि राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ लोग सवाल उठा रहे हैं तो मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह विवाद केवल ट्रस्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी आंच सरकार तक पहुंच रही है। साथ ही अयोध्या में स्थानीय समस्याओं, बैरियर व्यवस्था और चुनावी परिणामों को लेकर भी उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।

Address

Lucknow
271001

Opening Hours

Monday 7am - 8pm
Tuesday 7am - 8pm
Wednesday 7am - 8pm
Thursday 7am - 8pm
Friday 7am - 8pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+19044881445

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gonda Legal Updates 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gonda Legal Updates 24:

Share