10/09/2026
थाना परसपुर क्षेत्रांतर्गत हुई घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक की बाइट
दिनांक 09.09.2026 को थाना परसपुर क्षेत्रांतर्गत विनोद कुमार निषाद के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई जिस संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक द्वारा वर्ग विशेष के विरुद्ध सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किये जाते थे, इसी बात को लेकर उनके द्वारा मारपीट की गई । घटना में संलिप्त शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रयासरत है।