26/07/2026
*अनवरत जारी संघर्ष का परिणाम,माननीय विधायक जी गोंडा सदर ने लिया स्वतः संज्ञान*…
_जैसा की अवगत हो कि जनपद गोंडा के बीच शहर स्थित एक मोहल्ला,निकट बड़गांव पुलिस चौकी से बहराइच रोड पर मात्र 100 मीटर पर,पुरानी हैडिल कालोनी के पीछे,लगभग 20 घर एवं 100 की आबादी वाले इस मोहल्ले में ना तो समुचित कूड़े निकासी की व्यवस्था है,ना ही नाली और ना ही रोड।वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहे यहां के लोग जनपद के सभी कार्यालय सहित जनप्रतिनिधियों को पत्र एवं मिलकर लगातार समस्याओं से अवगत कराकर थक चुके हैं परंतु एक ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन ;सिर्फ झूठ का पुलिंदा मात्र रहा अंततः पूरे प्रकरण के निस्तारण ना होने की स्थिति में मोहल्लेवासियो ने थक-हार कर एक अनूठी पहल की शुरुवात की ’’वोट बहिष्कार” ।सभी ने मिलकर गली के बाहर एक बैनर लगाया है,जिसमे सभी यह अपील करते हुए नजर आ रहे कि आगामी पंचायत एवं विधानसभा चुनाव में कोई भी जनप्रतिनिधि वोट मांगने इस मोहल्ले में न आए।एक स्वर में सभी ने संकल्प लिया है कि “जब तक रोड नहीं तब तक वोट नहीं” साथ ही साथ सभी ने आगे और संघर्ष तेज करने की भी बात कही है जिसका असर यह रहा कि कल ग्राम प्रधान,सेक्रेटरी,ADO पंचायत सहित अन्य अधिकारियों द्वारा प्रोटेस्ट स्थल पर पहुँच कर विभिन्न प्रकार के आश्वासन दिए गए पर मोहल्ले वासी उठने को तैयार नहीं और आज माननीय विधायक सदर प्रतीक भूषण जी ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर समस्या समाधान का आश्वासन दिया साथ ही उचित दिशा निर्देश भी जारी किए ।_
*जिसको देखते हुए मोहल्ले वासियों ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया परंतु इस बार साथ-साथ संघर्ष जारी रखने का अपना संकल्प दोहराया और जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरकर भी मोहल्लेवासियों द्वारा आंदोलन तेज करने को भी कहा।*
हम सभी मोहल्लेवासी यह उम्मीद करते हैं कि मामले का शीघ्र समाधान होगा अन्यथा की स्थिति में इस बार हम सभी रुकेंगे नहीं ,हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से समाधान ना होने तक लड़ाई जारी रखेंगे ।
MYogiAdityanath
Chief Minister Office Uttar Pradesh
Prateek Bhushan Singh
DM Gonda
Commissioner Devipatan Mandal
Dainik Bhaskar
Dainik Jagran