Fast khabar 24

Fast khabar 24 लखीमपुर-खीरी की छोटी सी बड़ी खबरें देखने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और खबर भेजने के लिए संपर्क करें6393103411

23/08/2026
20/08/2026

लखनऊ से बड़ी खबर-
लखनऊ में ICICI बैंक की असिस्टेंट मैनेजर दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या
भारत समाचार की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं दिव्या मिश्रा,
हत्यारे ने बैंक से बाहर बुलाकर मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हमलावर युवक अकेला ही था और उसके दोनों हाथों में पिस्टल थी, उसने पहले महिला से कुछ बात करने की कोशिश की,
महिला द्वारा ध्यान न दिए जाने पर हमलावर युवक ने महिला बैंक अधिकारी को 2 गोलियां मार दीं और ऑटो में बैठकर भाग गया।बैंक के पास ही बैंक की महिला अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस व अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।⤵️

20/08/2026

भीरा-गोला मार्ग पर कांवरियों का उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह भंडारे का आयोजन

लखीमपुर खीरी। विकासखंड बिजुआ के अंतर्गत आने वाले भीरा-गोला मार्ग पर इन दिनों कांवरियों का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में कांवरिया भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए गोला गोकर्णनाथ, छोटी काशी की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।

कांवरियों की सेवा के लिए मार्ग में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई है। भंडारे का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

पूरे मार्ग पर कांवरियों की आवाजाही से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु ‘बम भोले’ के जयकारे लगाते हुए गोला गोकर्णनाथ की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

20/08/2026

छोटेलालपुर गांव में हल्की बारिश से सड़क कीचड़ में तब्दील, राहगीरों को परेशानी

लखीमपुर खीरी। विकासखंड बिजुआ के अंतर्गत आने वाले छोटेलालपुर गांव में हल्की बारिश होते ही रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। सड़क पर कीचड़ और फिसलन के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस मार्ग से बुजुर्गों, बच्चों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी रोजाना आवागमन करते हैं। बारिश के दौरान रास्ते की स्थिति खराब होने से उनके फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की समस्या का स्थायी समाधान कराने और मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।

लखीमपुर खीरी में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या पहले भी सामने आती रही है।

14/08/2026

लखीमपुर खीरी। विकासखंड बिजुआ के अंतर्गत आने वाले कौवाखेड़ा गांव में रास्तों के दोनों ओर गोबर और घूरे के ढेर लगे होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की सी बारिश होते ही रास्तों पर किचकिच और फिसलन की स्थिति बन जाती है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत होती है।

05/08/2026

150 किलो प्रतिबंधित कटरूआ के साथ कार पकड़ी, तीन हिरासत मेंपीलीभीत। वन विभाग ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पील...
05/08/2026

150 किलो प्रतिबंधित कटरूआ के साथ कार पकड़ी, तीन हिरासत में
पीलीभीत। वन विभाग ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर जिरौनिया पुलिस चौकी के पास एक मारुति अर्टिगा कार (UP 31 CM 2460) से लगभग 150 किलोग्राम प्रतिबंधित वन उपज कटरूआ बरामद किया है।
कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने ज्ञानप्रकाश और मुकेश, निवासी जोशी कॉलोनी, बराह फाटक, थाना सुनगढ़ी, पीलीभीत तथा कार चालक अमन अवस्थी, निवासी फरधान, जनपद लखीमपुर खीरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तराई क्षेत्र से प्रतिबंधित वन उपज कटरूआ की शहरों तक तस्करी किए जाने की आशंका है। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि तस्करी के इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

08/07/2026

दिन में किसानों को 'यूरिया खत्म', रात में ऑटो से 15 बोरी की निकासी का आरोप
लखीमपुर खीरी के धौरहरा किसान सेवा समिति से यूरिया वितरण को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि किसानों को दिन में यूरिया स्टॉक खत्म होने की बात कही गई, जबकि रात के अंधेरे में समिति से करीब 15 बोरी यूरिया ऑटो में भरकर ले जाई गई। बताया जा रहा है कि समिति में एक दिन पहले ही यूरिया का नया स्टॉक पहुंचा था। मामले को लेकर किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों का आरोप है कि दर्जन भर समितियों पर प्रभाव रखने वाले सत्ता संरक्षित सचिव की मिलीभगत से यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है। हालांकि, इस मामले में संबंधित समिति और प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

06/07/2026

घर में घुसा तेंदुआ, ट्रेंकुलाइज होने के कुछ घण्टों बाद मौत
लखीमपुर। धौरहरा रेंज के सिसैया गांव में रविवार की रात एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ भूसा रखने वाली एक कोठरी में जाकर बैठ गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज किया और फिर उसे पिंजड़े में कैद कर लिया गया। लेकिन कुछ घण्टों बाद उसकी मौत हो गई। खीरी में लगातार हो रही जीव जंतुओं की मौत चिंता का विषय बनी हुई है।

Address

Naurangabad
Gonda

Telephone

+16393103411

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fast khabar 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category