23/05/2026
देश की सीमा की रक्षा करने वाले एक जवान को अपनी मां के इंसाफ के लिए दर-दर भटकना पड़े, इससे दुखद कुछ नहीं हो सकता। कानपुर के कृष्णा अस्पताल की कथित लापरवाही के कारण जवान विकास सिंह की मां का हाथ काटना पड़ा।
तीन दिन तक जब FIR नहीं हुई, तो साथी जवान न्याय की मांग लेकर शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। सोशल मीडिया पर ऑफिस पर "कब्जे" की अफवाहें झूठ हैं, लेकिन जवान का दर्द बिल्कुल सच है।
यूपी पुलिस और प्रशासन से अपील है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डॉक्टरों को सजा दें।