Talash News Agency

Talash News Agency Talaash News Agency
Talash Foundation
TNC LIVE TV NEWS

यदि आपको भी लगता है कि किसी के साथ अन्याय हो रहा है भ्रष्टाचार हो रहा है या कोई गरीबों का हक छीन रहा है तो उठाइए मोबाइल और व्हाट्स्प करिये ब्यौरा 9984141054

09/09/2026

गोंडा जिले के विकास खंड बभनजोत अंतर्गत ग्राम पंचायत दौलतपुर ग्रंट में प्रधान जी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद गांव की जनता ने विकास कार्यों पर अपनी राय रखी।जनता का मानना है कि प्रधान जी द्वारा कराए गए कार्यों से गांव की आधी से ज्यादा समस्याएं दूर हो गई हैं। सड़क, पानी, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं में काफी सुधार देखने को मिला है।हालांकि कुछ समस्याएं अभी भी बाकी हैं, जिन्हें आगे भी हल करने की जरूरत है।ग्राम विकास की दिशा में हुए इस सकारात्मक बदलाव के लिए गांववासी आभार व्यक्त करते हैं। #गोंडा #बभनजोत #दौलतपुरग्रंट #ग्रामविकास #पंचायत

08/09/2026

सादुल्लाह नगर अमघटी जंगल
वीडियो बनाते समय नदी में डूबा 19 वर्षीय युवक

गोण्डा जिले के बलरामपुर-गोण्डा सीमा पर बिसुही नदी के अमघटी पुल के पास मंगलवार दोपहर एक दुखद हादसा हो गया।19 साल का कैफ मोबाइल से वीडियो (रील) बना रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। उसे बचाने के लिए उसका 18 साल का मौसेरा भाई भी नदी में कूद पड़ा, लेकिन वह खुद भी डूबने लगा। किसी तरह वह बचकर बाहर निकल आया और घटना की खबर दी।दोनों युवक कई दिनों से नदी में उतरकर वीडियो बनाते आ रहे थे। इस बार भी वे रील बनाने के लिए आए थे।खबर मिलते ही गूमा फातमाजोत के ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता ने तुरंत मनकापुर और सादुल्लाहनगर पुलिस को सूचना दी। सादुल्लाहनगर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा, मनकापुर प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रबर बोट की मदद से नदी में तलाश शुरू की गई, लेकिन शाम 6 बजे तक कैफ का कोई पता नहीं चल सका।परिजनों का बुरा हाल है। सुबह फिर से तलाश जारी रखी जाएगी

08/09/2026

गोंडा जिले में सादुल्लाह नगर और मनकापुर थाना बॉर्डर के पास अमघटी जंगल क्षेत्र में रील बनाने के चक्कर में एक युवक नदी में डूब गया।स्थानीय लोगों के अनुसार युवक वीडियो बनाते समय संतुलन खोकर पानी में गिर गया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।कृपया सभी से अनुरोध है कि पानी के पास रील बनाते समय बेहद सावधानी बरतें। जान है तो जहान है।

08/09/2026

विकास कार्यों पर गौरा विधायक का खुला चैलेंज! 🔥गोंडा जिले के बभनजोत ब्लॉक में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौरा विधानसभा से भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने विपक्ष को सीधे शब्दों में चुनौती दी है।उन्होंने मंच से खुलकर कहा— "मैं चैलेंज देता हूँ, देश की आजादी से लेकर आज तक जितने भी विधायक हुए हैं, वो विकास कार्यों को लेकर आकर आमने-सामने बात कर लें। जितना काम गौरा विधानसभा में 2017 के बाद हुआ है, उतना किसी के कार्यकाल में नहीं हुआ।"विधायक जी का यह बयान साफ दिखाता है कि 2017 के बाद से क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। चाहे सड़कें हों, बिजली हो या अन्य बुनियादी सुविधाएं, गौरा विधानसभा में चहुंमुखी विकास हुआ है।आप इस खुली चुनौती और गौरा के विकास पर क्या सोचते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर दें!👇

07/09/2026

🚨🚨 जरूरी सूचना / लापता व्यक्ति 🚨🚨
ग्राम पंचायत पिपरा बारा खां (भरवनडीह), थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा के 18 वर्षीय युवक हरीश (पुत्र श्री रामकुमार) 26 अगस्त 2026 को शाम करीब 5 बजे नाराज होकर घर से निकले थे और तब से घर वापस नहीं लौटे हैं।
रात भर परिवार, रिश्तेदार, दोस्त और पड़ोसियों ने हर जगह ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है और जांच चल रही है।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। माँ-बाप की आँखों में आँसू हैं… बस एक ही दुआ है कि उनका बेटा सुरक्षित घर लौट आए।
🙏 आपसे विनम्र निवेदन: अगर किसी ने हरीश को कहीं देखा हो या कोई जानकारी हो तो तुरंत थाना खोड़ारे, गोंडा पुलिस या परिवार से संपर्क करें।
कृपया इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। एक शेयर किसी परिवार को उसका बेटा वापस दिला सकता है।
#लापता #गोंडा #हरीश_लापता #शेयर_करो ीजिए

07/09/2026

पंचायत चुनाव अब विधानसभा चुनाव के बाद होंगे!गोंडा में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे लोगों को अब और इंतजार करना पड़ेगा।आपका क्या कहना है इस पर? कमेंट में बताएं। #पंचायतचुनाव #विधानसभाचुनाव #गोंडा #सुभासपा #डॉअरविंदराजभर

06/09/2026

सहारनपुर मस्जिद मामले में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविन्द ने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम नहीं कर रही भारतीय जनता पार्टी व सुभासपा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का भी सख्त आदेश है कि कोई भी अवैध कब्जा या अवैध तरीके से कोई काम संचालित होगा चाहे मस्जिद हो या मदरसा उसपर बाबा का बुलडोजर चलेगा r

06/09/2026

गोंडा जिले के गौर विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बभनजोत के प्रांगण में आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने जोरदार संबोधन दिया।कार्यक्रम में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और विभिन्न समाजों के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। डॉ. अरविंद राजभर ने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों के बीच भाईचारा और एकता से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की वकालत की, ताकि जरूरतमंद सभी जातियों के लोगों को इसका सही लाभ मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर पर पार्टी की विचारधारा को पहुंचाएं।यह सम्मेलन गौर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और संगठन मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। #सुभासपा #अरविंदराजभर #सामाजिकसमरसता #गोंडा #बभनजोत #गौरविधानसभा #आरक्षण #ओमप्रकाशराजभर

बुलंदशहर से बड़ी खबरबुलंदशहर (उत्तर प्रदेश): स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा अपने साथ ले जाने की...
05/09/2026

बुलंदशहर से बड़ी खबर
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश): स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा अपने साथ ले जाने की बात सामने आई है। स्वतंत्र के एक दोस्त के मुताबिक, वह दोपहर करीब 2 बजे तक उसके साथ था, तभी दिल्ली से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए स्वतंत्र को अपने साथ चलने को कहा।
दोस्त के अनुसार, स्वतंत्र आज सुबह करीब 7 बजे बुलंदशहर पहुंचा था। इसके बाद दोपहर में टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई।
मामले को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं—आखिर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम स्वतंत्र भारद्वाज को किस मामले में अपने साथ लेकर गई और आगे की कार्रवाई क्या होगी?
पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहिए—तलाश न्यूज एजेंसी के साथ।

03/09/2026

कानपुर में आपसी रंजिश में हत्या, 2 आरोपी हिरासत में
कानपुर, उत्तर प्रदेश: आपसी रंजिश के चलते गोली चलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां गोली लगने से घायल व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
ACP अंकित कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर ली है और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📍 स्थान: कानपुर, उत्तर प्रदेश
📰 वीडियो सोर्स: पुलिस

Address

Khodare Bazar Gonda
Gonda
271312

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Talash News Agency posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Talash News Agency:

Shortcuts

Share