01/09/2026
🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर PNB में 17 करोड़ के नकली नोट!
सहारनपुर की PNB करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान करीब ₹17 करोड़ के नकली नोट मिलने से बैंकिंग महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 बैंक अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
🔴 4.30 लाख रुपये कम मिलने से खुला मामला
CCTV फुटेज की जांच में पार्टटाइम हाउसकीपर पर करेंसी चेस्ट से रुपये निकालने का आरोप सामने आया। इसके बाद बैंक ने करेंसी चेस्ट का विस्तृत ऑडिट कराया।
🔎 RBI की 6 सदस्यीय टीम जांच में जुटी
अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे, कब पहुंचे और इसमें किन लोगों की भूमिका रही।
⚠️ 3 अधिकारी सस्पेंड | 4 लोगों पर केस | जांच जारी
👉 इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने के पीछे आखिर क्या है पूरा मामला?
जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।