13/05/2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और सादगी अपनाने की अपील के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है।
मुख्य निर्देशों में शामिल हैं:
मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के काफिले में सरकारी गाड़ियों की संख्या 50% तक घटाने का आदेश
सरकारी बैठकों में अधिक से अधिक वर्चुअल मीटिंग करने के निर्देश
सप्ताह में कम से कम 2 दिन “वर्क फ्रॉम होम” को बढ़ावा देने की सलाह
“नो व्हीकल डे” अभियान चलाने पर जोर
सरकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता से सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग और ई-वाहनों के उपयोग की अपील
बिजली और ईंधन की अनावश्यक खपत रोकने के निर्देश
अधिकारियों को आदेशों का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है
रिपोर्ट्स के अनुसार यह फैसला वैश्विक परिस्थितियों और ऊर्जा बचत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।