RM News Bihar

RM News Bihar RM News is so fast growing web news portal and youtube channel where you can watch and read all the

*गोपालगंज में NIA की रेड, साइबर फ्रॉड केस में तलाशी! 6 लैपटॉप जब्त*साइबर फ्रॉड के मामले में गुजरात एनआइए की टीम ने सोमवा...
25/08/2026

*गोपालगंज में NIA की रेड, साइबर फ्रॉड केस में तलाशी! 6 लैपटॉप जब्त*

साइबर फ्रॉड के मामले में गुजरात एनआइए की टीम ने सोमवार (24 अगस्त) को गोपालगंज के थावे रोड में छापेमारी की. मोहम्मद कैफ नाम के शख्स की तलाश में रेड मारी गई है. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. करीब सात घंटे तक हुई छापेमारी के बावजूद कैफ NIA के हाथ नहीं आया. जबकि उसके घर से 6 लैपटॉप और दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं. टीम ने नोटिस देकर फरार कैफ को अहमदाबाद बुलाया है. *मोहम्मद कैफ नाम का आरोपी फरार, NIA का नोटिस* नगर थाना क्षेत्र के थावे रोड स्थित तुरकाहां गांव में सोमवार की सुबह एनआइए की टीम ने नजमुल होदा उर्फ लाल बाबू के आवास पर छापेमारी की. एनआइए की टीम सुबह करीब छह बजे पहुंची और दोपहर एक बजे तक घर की तलाशी ली. इस दौरान टीम ने नजमुल होदा से पूछताछ भी की. टीम ने मोहम्मद कैफ के नाम से एनआइए का नोटिस भी दिया है. नोटिस के जरिए कैफ को अहमदाबाद बुलाया है. छापेमारी करने वाली टीम गुजरात के अहमदाबाद से पहुंची थी.*थाने में मोहम्मद कैफ के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच* छापेमारी के बाद एनआइए की टीम नगर थाना पहुंची, जहां मोहम्मद कैफ के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की. इस दौरान नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर से भी जानकारी ली गई. मोहम्मद कैफ के नेटवर्क को खंगालने में अब स्थानीय पुलिस भी जुट गयी है. एनआईए की टीम मोबाइल और लैपटॉप जब्त करने के बाद लौट गयी.*एसपी विनय तिवारी ने छापेमारी की पुष्टि की* जांच एजेंसी ने कार्रवाई के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी. हालांकि, अब तक एनआईए टीम की छापेमारी के कारणों और मामले से संबंधित आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है. एसपी विनय तिवारी ने एनआइए की छापेमारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी तरफ से कार्रवाई की ठोस जानकारी नहीं दी गयी है.

18 चक्का हाइवा ने ई-रिक्शा को रौंदा, 4 की मौत: छपरा में ससुर-बहू समेत बेटी की मौत, 10 से ज्यादा लोग गंभीर*सारण* में रविव...
24/08/2026

18 चक्का हाइवा ने ई-रिक्शा को रौंदा, 4 की मौत: छपरा में ससुर-बहू समेत बेटी की मौत, 10 से ज्यादा लोग गंभीर*
सारण* में रविवार रात 9 बजे 18 चक्का हाइवा ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। इसमें एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत मौके पर हो गई है। वहीं, 5 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा छपरा-मुजफ्फरपुर NH-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास हुआ। मृतकों में मां-बेटी और ससुर के अलावा एक साइकिल सवार भी शामिल है। वहीं, ई-रिक्शा के ड्राइवर समेत तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज निवासी फारूक मियां, उनकी बहू शहीदा खातून, पोती शाना प्रवीण और सोनहो निवासी दीपन पंडित के बेटे सुरेश पंडित के रूप में हुई है। घायलों में इरशाद, इलियास अंसारी के बेटे दिलशाद अंसारी और आलमगीर अंसारी के बेटे जुनैद अंसारी शामिल हैं। इलाज कराकर लौट रहे थे, रास्ते में मौत ने घेरा जानकारी के अनुसार, अमनौर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज निवासी फारूक मियां (60) इलाज कराने के लिए अपनी पतोहू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टोटो से गरखा गए थे। इलाज कराने के बाद सभी लोग टोटो से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब उनका टोटो भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप पहुंचा, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहा हाइवा अनियंत्रित हो गया। मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहे हाइवा ने टोटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में टोटो सवार फारूक मियां (60) और उनके बेटे इब्राहिम मियां की पत्नी शहीदा खातून (35) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव सड़क पर पड़े देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।

गोपालगंज।। बरौली में nx100 गया राम पेट्रोल पंप का हुआ भव्य शुभारंभ, बरौली के विधायक मंजीत सिंह ने किया उदघाटन, जामो रोड ...
23/08/2026

गोपालगंज।। बरौली में nx100 गया राम पेट्रोल पंप का हुआ भव्य शुभारंभ, बरौली के विधायक मंजीत सिंह ने किया उदघाटन, जामो रोड में कठहिया पुल के नजदीक, शुरू हुए इस पेट्रोल पंप से स्थानीय लोगों को मिलेगी डीजल पेट्रोल की बेहतर सुविधा। इस अवसर पर nx100 के डायरेक्टर राजेश कुमार,डीलर प्रदीप गुप्ता ,बरौली नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, राजद नेता सुरेश यादव,ज्योतिषाचार्य अमित कुमार सहित क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सीवान सदर अस्पताल में मरीज की मौतः इलाज में लापरवाही के आरोप में परिजन ने किया हंगामा, अस्पताल में दवा नहीं था उपलब्ध*सी...
22/08/2026

सीवान सदर अस्पताल में मरीज की मौतः इलाज में लापरवाही के आरोप में परिजन ने किया हंगामा, अस्पताल में दवा नहीं था उपलब्ध*

सीवान* सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सुनील कुमार के साथ मारपीट का प्रयास भी किया गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार, गश्ती पदाधिकारी दिवाकर कुमार और सदर अस्पताल टीओपी प्रभारी सुजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोरड़ निवासी कृष्णा सिंह (65) के रूप में हुई है। बताया गया कि कृष्णा सिंह हृदय रोग से पीड़ित थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पहले बसंतपुर पीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

*मरीज को अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर*

परिजनों ने आरोप लगाया कि सरकारी एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचने के बाद मरीज को उतारने के लिए स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया गया। काफी तलाश के बाद भी स्ट्रेचर या व्हीलचेयर नहीं मिलने पर मरीज को पैदल ही इमरजेंसी वार्ड तक ले जाना पड़ा। परिजनों के अनुसार, इमरजेंसी में भी मरीज को तत्काल ऑक्सीजन नहीं लगाया गया। काफी प्रयास के बाद पुर्जा कटवाया गया और डॉक्टर ने दवा लिखी, लेकिन वह दवा अस्पताल में उपलब्ध नहीं थी। परिजनों को दवा बाहर से खरीदकर लानी पड़ी। जब वे दवा लेकर लौटे, तब तक डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित कर दिया।

*ऑक्सीजन टाइम पर मिल जाता तो बच सकती थी जान*

इसके बाद परिजनों ने इलाज में देरी और अस्पताल की व्यवस्था को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि यदि समय पर ऑक्सीजन और उचित इलाज मिल जाता तो मरीज की जान बच सकती थी। इस पूरे मामले में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सफुद्दीन की अनुपस्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया गया कि इमरजेंसी में उनकी ड्यूटी थी, लेकिन वे बिना सूचना के अनुपस्थित थे, जिससे कुछ समय तक इमरजेंसी की व्यवस्था प्रभावित रही। सूचना मिलने पर नोडल पदाधिकारी ने डॉ. सुनील कुमार से बात कर उन्हें ड्यूटी पर लगाया। देर रात ड्यूटी से गायब होने की शिकायत पहले भी सामने आती रही है। वहीं अस्पताल में इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाली कई जरूरी दवाओं और इंजेक्शनों की कमी को लेकर भी मरीजों के परिजन परेशान हैं। उनका आरोप है कि गैस, दर्द और एंटीबायोटिक सहित कई जरूरी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने से उन्हें बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है। देर रात निजी दुकानों के बंद रहने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

छपरा जंक्शन पर ट्रेन से 10KG गांजा बरामदः RPF-GRP ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, नेपाल से तस्करी का शक*छपरा* जंक्शन पर र...
22/08/2026

छपरा जंक्शन पर ट्रेन से 10KG गांजा बरामदः RPF-GRP ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, नेपाल से तस्करी का शक*
छपरा* जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेल पुलिस (GRP) और अपराध खुफिया शाखा (CIB) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक ट्रेन से लावारिस हालत में करीब 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 5.07 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि, इस दौरान किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। जब गाड़ी संख्या 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस करीब 5:15 बजे छपरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंची।

*👉🏻बरामद बैग को RPF पोस्ट लाया*

टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के कोच संख्या A-1 में सीट संख्या 43 और 44 के नीचे एक पिट्ठू बैग में मादक पदार्थ रखा है सूचना के आधार पर टीम ने संबंधित कोच की तलाशी ली। ड्यूटी पर तैनात टीटी ने एक लावारिस पिट्ठू बैग टीम को सौंपा बैग को खोलकर जांच करने पर उसमें अलग-अलग पैकेटों में मादक पदार्थ मिला, जिसकी प्रारंभिक जांच में गांजा होने की पुष्टि हुई। मौके पर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बरामद बैग को RPF पोस्ट लाया गया।

*सबूत के आधार पर मामले की गहन जांच*

यहां डिजिटल तराजू से वजन करने पर कुल 10.140 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 5,07,000 रुपये आंकी गई है। रेल पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा किसने रखा था और इसे कहां से लाकर कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, यात्रियों से पूछताछ और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। बरामद गांजे के संबंध में GRP छपरा द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नेपाल से कोसी क्षेत्र के रास्ते देश के अन्य हिस्सों में मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। रेलवे परिसर और ट्रेनों में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि ऐसी तस्करी पर अंकुश लगाया जा सके।

गोपालगंज में स्कूल बस और ट्रक की टक्करः 6 स्टूडेंट घायल, ड्राइवर की हालत गंभीर*गोपालगंज* के उचकागांव थाना क्षेत्र में शु...
22/08/2026

गोपालगंज में स्कूल बस और ट्रक की टक्करः 6 स्टूडेंट घायल, ड्राइवर की हालत गंभीर*

गोपालगंज* के उचकागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक स्कूल बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक मोहम्मद गुड्डू खान सहित छह छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

*स्टूडेंट्स को घर छोड़ने जा रही थी बस*

यह घटना उस समय हुई जब एमपी पब्लिक स्कूल की मिनी बस छात्रों को विद्यालय से उनके घर छोड़ने जा रही थी। बैरिया दुर्ग गांव निवासी मोहम्मद गुड्डू खान बस चला रहे थे। नवादा परसौनी गांव में कुछ छात्रों को छोड़ने के बाद, बस जैसे ही तीन मुहानी पुल की ओर बढ़ी, विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित खाली ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

*SDPO ने घटनास्थल का जायजा लिया*

सूचना मिलने पर उचकागांव थाना के सहायक अवर निरीक्षक कन्हैया लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बस दोनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों में बस चालक मोहम्मद गुड्डू खान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

बच्चा चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ाः पुलिस जांच में चश्मा सेलर निकला, मध्य प्रदेश का रहने वाला है युवक*सारण*...
22/08/2026

बच्चा चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ाः पुलिस जांच में चश्मा सेलर निकला, मध्य प्रदेश का रहने वाला है युवक*

सारण* जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पोझी भुवालपुर गांव में शुक्रवार को बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम युवक को अपने साथ थाने ले गई। ग्रामीणों के अनुसार, युवक गांव में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था और बच्चों से बातचीत कर रहा था। ग्रामीणों को आशंका हुई कि वह बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। एक ग्रामीण की नजर पड़ने और शोर मचाने के बाद लोगों ने युवक को घेर लिया। कुछ ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट भी की युवक हिरासत में, थाने लाकर पूछताछ घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण युवक को धक्का-मुक्की करते और जमीन पर बिठाते दिख रहे हैं। पुलिस के समय पर पहुंचने से

*स्थिति बिगड़ने से बच गई।*

पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ की। युवक ने पुलिस को बताया कि वह चश्मा बेचने का काम करता है। पुलिस ने युवक द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन किया। जांच के दौरान उसके खिलाफ बच्चा चोरी से संबंधित कोई प्रमाण नहीं मिला।

*शक होने पर पुलिस को सूचना देने की अपील*

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि युवक मूल रूप से मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का निवासी है और वर्तमान में मुजफ्फरपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहकर चश्मा बेचने का काम करता है। आवश्यक सत्यापन के बाद उसे छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर कानून अपने हाथ में न लें। किसी भी व्यक्ति पर संदेह होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि मामले की सही जांच हो सके और अफवाहों के कारण किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना न हो।

मौलाना शफीक अहमद के परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, परिवार की मांगों को लेकर SP एवं DM को सौंपा जाएगा पत्र*जिला ...
21/08/2026

मौलाना शफीक अहमद के परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, परिवार की मांगों को लेकर SP एवं DM को सौंपा जाएगा पत्र

*जिला प्रभारी डॉ. ख्वाजा एहतशाम अहमद एवं जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग के संयुक्त नेतृत्व में सिसई गांव पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात*

गोपालगंज, दिनांक-21/08/2026

उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना बाजार स्थित मस्जिद में मौलाना शफीक अहमद की निर्मम हत्या के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल उनके पैतृक गांव सिसई, थाना भोरे, प्रखंड भोरे, जिला गोपालगंज के पैठान टोला पहुंचा और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग एवं गोपालगंज जिला प्रभारी डॉ. ख्वाजा एहतशाम अहमद ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिवार के सदस्यों से विस्तार से बातचीत कर उनकी पीड़ा, आशंकाओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की मृतक के पुत्र आमिर खान से भी विस्तार से बातचीत हुई। आमिर खान ने प्रतिनिधिमंडल को घटना से संबंधित परिवार की जानकारी, परिस्थितियों तथा परिवार की प्रमुख चिंताओं और मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि परिवार की मांगों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

परिजनों से बातचीत के दौरान परिवार की ओर से प्रमुख मांग रखी गई कि हत्या की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच हो तथा जांच केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहे। परिवार एवं ग्रामीणों के बीच यह आशंका है कि घटना में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पुलिस जिस व्यक्ति को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किए जाने की बात कह रही है, उसकी भूमिका की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ यह भी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए कि क्या उसके साथ अन्य लोग शामिल थे अथवा हत्या के पीछे कोई पूर्व नियोजित साजिश थी। किसी व्यक्ति की शारीरिक बनावट मात्र के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन घटना की परिस्थितियों को देखते हुए अन्य संभावित आरोपियों एवं साजिशकर्ताओं की भूमिका की वैज्ञानिक जांच आवश्यक है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने परिवार की मांगों और जांच से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल करते हुए पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज एवं जिलाधिकारी, गोपालगंज को अलग-अलग पत्र सौंपने का निर्णय लिया है।
ओमप्रकाश गर्ग ने कहा कि परिवार की मांगों को पार्टी गंभीरता से ले रही है। प्रशासन को सौंपे जाने वाले पत्र में परिवार की सभी प्रमुख मांगों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार को Victim Compensation Scheme के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और प्रशासन को मानवीय आधार पर तत्काल पहल करनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस इस मामले में परिवार की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने के साथ-साथ न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से उनके साथ खड़ी रहेगी।

*हौसले को मिला सहारा तो गांव में खड़ा हुआ 80 लाख का कारोबार*   जीविका से आजीविका* मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से स्थापित गा...
21/08/2026

*हौसले को मिला सहारा तो गांव में खड़ा हुआ 80 लाख का कारोबार*

जीविका से आजीविका

* मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से स्थापित गारमेंट इकाई बनी 65 जीविका दीदियों की आजीविका का आधार

* लूहसी के यश इंटरप्राइजेज ने दिखाई उद्यमिता की राह, डीएम ने निरीक्षण कर जाना सफलता का सफर

* लूहसी गांव में चलने वाली सिलाई मशीनें यहां कपड़ों के साथ आत्मनिर्भरता की कहानी भी बुन रही हैं।

सपने को सरकारी योजना का सहारा और आगे बढ़ने का हौसला मिले तो गांव में भी बड़ा कारोबार खड़ा किया जा सकता है। उचकागांव प्रखंड के लूहसी गांव में संचालित यश इंटरप्राइजेज इसकी मिसाल बन रहा है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से सहयोग लेकर शुरू की गई रेडीमेड गारमेंट इकाई का सालाना कारोबार आज करीब 80 लाख रूपये तक पहुंच चुका है। खास बात यह है कि इस कारोबार की सफलता अकेले एक उद्यमी तक सीमित नहीं है। इकाई ने 65 जीविका दीदियों के लिए भी रोजगार की राह खोली है।

गांव में चलने वाली सिलाई मशीनें यहां कपड़ों के साथ आत्मनिर्भरता की कहानी भी बुन रही हैं। घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच जीविका दीदियों को स्थानीय स्तर पर काम का अवसर मिला है। दूसरी ओर, एक उद्यम के विस्तार ने यह भी दिखाया है कि स्वरोजगार की पहल आगे चलकर दूसरों के लिए रोजगार का माध्यम बन सकती है।

जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने गुरूवार को यश इंटरप्राइजेज पहुंचकर इस सफर को करीब से जाना। उन्होंने गारमेंट तैयार करने की प्रक्रिया और इकाई की कार्यप्रणाली देखी। उद्यमी से उत्पादन, विपणन, कारोबार के विस्तार और रोजगार सृजन के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से मिले सहयोग का व्यवसाय पर क्या प्रभाव पड़ा, इसकी भी समीक्षा की।

एक उद्यम ने दिए रोजगार के 65 अवसर

जिला पदाधिकरी ने इकाई के सफल संचालन के साथ 65 जीविका दीदियों को रोजगार देने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे उद्यमों की उपयोगिता केवल स्वरोजगार तक सीमित नहीं है। जब एक उद्यम आगे बढ़ता है और उससे दूसरे परिवारों के लिए भी आजीविका के अवसर पैदा होते हैं तो उसका लाभ पूरे क्षेत्र को मिलता है। उन्होंने इसे अन्य लोगों के लिए भी अनुकरणीय बताया।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने पर जोर दिया।

लूहसी की यह गारमेंट इकाई बताती है कि सरकारी योजना का लाभ सही उद्यम और मेहनत से जुड़े तो उसका असर कई परिवारों तक पहुंच सकता है। जिले में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से स्थापित ऐसी इकाइयां स्थानीय महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के साथ औद्योगिक गतिविधियों को भी गति दे रही हैं।

निरीक्षण के दौरान जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आयुष कुमार, उचकागांव के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*कटिहार में हथियार बेच रहा युवक गिरफ्तार:बरारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा-कारतूस बरामद*कटिहार जिले में अवैध हथिय...
21/08/2026

*कटिहार में हथियार बेच रहा युवक गिरफ्तार:बरारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा-कारतूस बरामद*

कटिहार जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने बलुआ बाजार स्थित एक होटल की आड़ में अवैध हथियार बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि 19 अगस्त की शाम गश्ती के दौरान बरारी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी।सूचना के अनुसार, बलुआ बाजार में एक व्यक्ति होटल की आड़ में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहा था। *एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद* इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष बरारी ने पुलिस बल के साथ बलुआ बाजार में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल की मदद से खदेड़कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान रंजीत कुमार चौधरी (38) पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र चौधरी, निवासी बलुआ बाजार, थाना बरारी, जिला कटिहार के रूप में बताई। *जिले में लगातार जारी रहेगा अभियान* पुलिस ने उसकी दुकान की तलाशी ली, जहां से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कटिहार पुलिस ने दोहराया है कि जिले में अवैध हथियारों और अपराध के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।

Address

Basdila Bazar
Gopalganj
841428

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RM News Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to RM News Bihar:

Shortcuts

Share