गोपालगंज समाचार Gopalganj News Hindi

गोपालगंज समाचार Gopalganj News Hindi न्यूज़/सूचना विज्ञापन के लिए संपर्क करे। 7678620235. Read Gopalganj News in Hindi. हमें follow करे.

जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर पाकिस्तान की भारी शेलिंग में घायल हुए और शहीद हो गए, 26 वर्षीय BSF जवान रामबाबू सिंह, बिहार के सी...
15/05/2025

जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर पाकिस्तान की भारी शेलिंग में घायल हुए और शहीद हो गए, 26 वर्षीय BSF जवान रामबाबू सिंह, बिहार के सीवान ज़िले के वासिलपुर गांव के रहने वाले थे।

उनकी शहादत ना सिर्फ एक सैनिक की कुर्बानी है, बल्कि एक परिवार का टूटा सपना भी है।

👉 ऐसी घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि सीमा पर हर दिन हमारी सुरक्षा के लिए कोई अपनी ज़िंदगी दांव पर लगा रहा है।

Public Health & Safety Angle:
⚠️ बॉर्डर इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए
✔️ मेडिकल इमरजेंसी रिस्पॉन्स
✔️ टेली-हेल्थ सुविधाएं
✔️ मेंटल हेल्थ काउंसलिंग
बहुत जरूरी हो जाती हैं, ताकि जानें बचाई जा सकें और सदमे से उबरने में मदद मिल सके।

🙏 शहीद रामबाबू को हमारी श्रद्धांजलि।

(Operation Sindoor, Jammu Kashmir, Pahalgam, India, pakistan shelling, Rambabu Singh, Shaheed).

*गोपालगंज - थावे दुर्गा मंदिर में बुधवार को सदर प्रखंड के मानिकपुर निवासी से पहुंचें श्रद्धालु अखिल श्रीवास्तव ने 251 ग्...
16/04/2025

*गोपालगंज - थावे दुर्गा मंदिर में बुधवार को सदर प्रखंड के मानिकपुर निवासी से पहुंचें श्रद्धालु अखिल श्रीवास्तव ने 251 ग्राम सोने की मुकुट मां को चढ़ाया। जिसकी कीमत 51 लाख रूपए बताया जा रहा है।अखिल प्रसाद श्रीवास्तव अपने पत्नी सबीता श्रीवास्तव के साथ झारखण्ड मे सफल व्यवसाय स्थापित किये है। इन्होने जयपुर शहर से सोने की मुकुट बनवाकर थावे दुर्गा मंदिर में पहुंचे। जहां पर सीओ रूपम शर्मा की देख रेख में मां को 51 लाख रुपए का सोने की मुकुट 251 ग्राम का चढ़ाया।*

इनकम टैक्स में क्या मिला, क्या नहीं, देख लें आपका फायदा या नुकसान, पढ़ें पूरी खबर
01/02/2025

इनकम टैक्स में क्या मिला, क्या नहीं, देख लें आपका फायदा या नुकसान, पढ़ें पूरी खबर

01/02/2025

कड़ी सुरक्षा के बीच 33 परीक्षा केन्द्रों पर इंटर की परीक्षा आज से शुरू। लगभग 39 हजार से भी अधिक छात्र होंगे परीक्षा में शामिल। सभी परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षा बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे से रखी से सभी परीक्षा केन्द्रों पर राखी जाएगी नजर। परीक्षा केंद्र से 500 गज की दूरी तक सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक BND की धारा 163 रहेगी लागू।

29/01/2025

*गोपालगंज* :- महाकुंभ में भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत। परिवार के साथ महाकुंभ स्नान करने गयी थी महिला। उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा निवासी स्व बच्चा दुबे की 65 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई है महिला की पहचान।

गोपालगंज - जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 5 स्कूलों के विरुद्ध उठाया ठोस कदम। आदेश का अवहेलना करने वाली सभी स्कूलों पर लगाया 1...
20/01/2025

गोपालगंज - जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 5 स्कूलों के विरुद्ध उठाया ठोस कदम। आदेश का अवहेलना करने वाली सभी स्कूलों पर लगाया 10 हज़ार का जुर्माना। स्कूलों का संचालन बंद करने एवं 24 घंटे के अंदर लिखित रूप से स्पष्टीकरण देने का आदेश किया जारी। संतुष्ट स्पष्टीकरण नहीं देने पर स्कूलों का रजिष्ट्रेशन भी किया जा सकता है कैंसिल।

गोपालगंज :- सबेया एयरपोर्ट जल्द होगा चालू। एयरपोर्ट की बाउंड्री का हुआ शिलान्यास। सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने किया शिला...
20/01/2025

गोपालगंज :- सबेया एयरपोर्ट जल्द होगा चालू। एयरपोर्ट की बाउंड्री का हुआ शिलान्यास। सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने किया शिलान्यास। चार करोड़ की राशि हुई है स्वीकृत। केंद्र सरकार के उड़ान योजना में शामिल है सबेया एयरपोर्ट।

गोपालगंज: 8वीं तक के सभी स्कूल बंद। ठंड को लेकर डीएम ने 18 जनवरी तक के लिए जारी किया आदेश।
15/01/2025

गोपालगंज: 8वीं तक के सभी स्कूल बंद। ठंड को लेकर डीएम ने 18 जनवरी तक के लिए जारी किया आदेश।

07/01/2025

*गोपालगंज* - जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम और कम तापमान की स्थिति को देखते हुए सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर आगामी 9 जनवरी तक डीएम ने लगाया प्रतिबंध। वर्ग 8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3:30 बजे के बीच की जा सकती हैं संचालित।

बिहार बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल
07/12/2024

बिहार बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

देव दीपावली के अवसर पर थावे मां के दरबार में 51000 दिए जलाए गए
15/11/2024

देव दीपावली के अवसर पर थावे मां के दरबार में 51000 दिए जलाए गए

शारदा सिन्हा जी का निधन बिहार के लोक गायकी के लिए अपूरणीय क्षति है।ओर वो भी छठ पर्व के नहाय खाय के दिन।छठ के गीत जो उनकी...
05/11/2024

शारदा सिन्हा जी का निधन बिहार के लोक गायकी के लिए अपूरणीय क्षति है।ओर वो भी छठ पर्व के नहाय खाय के दिन।छठ के गीत जो उनकी आवाज में सुन के हम बड़े हुए। छठी मईया उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे।

Address

D11, Near Ambedkar Chowk
Gopalganj
841428

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when गोपालगंज समाचार Gopalganj News Hindi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share