03/10/2025
:पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक बिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज हवाएं, मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम असामान्य रह सकता है। लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।
किसानों को भी मौसम को देखते हुए खेती-बारी के कार्यों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
🌧️⚡🌪️