Bihar Prime Time

Directions

Bihar Prime Time हर खबर आप तक......

गोपालगंज :- बकरीद से पहले सुरक्षा सख्त - शहर में फ्लैग मार्च निकाल लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील। बकरी...
28/05/2026

गोपालगंज :- बकरीद से पहले सुरक्षा सख्त - शहर में फ्लैग मार्च निकाल लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील। बकरीद को लेकर अलर्ट मोड में है पुलिस, SP विनय तिवारी का सख्त निर्देश बकरीद में गड़बड़ी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई। सभी चौक-चौराहे पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की होगी तैनाती। असामाजिक तत्वों पर रहेगी विशेष निगरानी। मौके सदर एसडीपीओ चंदन कुमार, सदर एसडीएम अनिल कुमार, नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर, सदर सीओ रजत कुमार बरनवाल संहिता अन्य अधिकारी थे मौजूद।

गोपालगंज में उत्पाद टीम ने शराब के साथ शातिर तस्कर अवधेश कुमार को गिरफ्तार किया है, जो बाइक से हीं यूपी के रास्ते तक शरा...
27/05/2026

गोपालगंज में उत्पाद टीम ने शराब के साथ शातिर तस्कर अवधेश कुमार को गिरफ्तार किया है, जो बाइक से हीं यूपी के रास्ते तक शराब की तस्करी कर रहा था। यह रूपनछाप गांव का रहने वाला है और इसके पास से 21 लीटर शराब बरामद किया गया है।

माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद सभागार’ में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत ‘...
27/05/2026

माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद सभागार’ में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत ‘Birsa Lives in New Bharat’ थीम पर आयोजित प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति लाभुक संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक उत्थान और सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत लगभग 1 लाख 4 हजार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया गया है, जिनमें 4 हजार 155 अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राएँ शामिल हैं। वहीं, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत इस वर्ष 20 लाख 46 हजार छात्र-छात्राओं को लाभ प्रदान किया गया है, जिनमें 1 लाख 41 हजार अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राएँ हैं।
माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में मैराथन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रथम विजेता को 1 लाख रुपये, द्वितीय विजेता को 75 हजार रुपये तथा तृतीय विजेता को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर एवं कैमूर में हेलीपोर्ट का निर्माण कराया जाएगा, जिससे इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आदिवासी समाज के बीच पर्यटकों के लिए होम-स्टे की व्यवस्था को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे पर्यटन के विकास के साथ-साथ लोग आदिवासी संस्कृति को भी बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। संवाद कार्यक्रम के दौरान पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लाभुकों ने अपने अनुभव एवं प्रेरणादायी विचार माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष साझा किए।

माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 27 एजेंडों पर लगी मुहर।
27/05/2026

माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 27 एजेंडों पर लगी मुहर।



तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.
27/05/2026

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

सासाराम शहर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। डीएम-एसपी के निर्देश पर मंगलवार को...
26/05/2026

सासाराम शहर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। डीएम-एसपी के निर्देश पर मंगलवार को शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम डॉ नेहा कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम - 1 विप्लव कुमार स्वयं सड़क पर उतरकर जांच अभियान का नेतृत्व करते दिखे।

गर्मी के मौसम में रहें सावधान,चमकी बुखार से बचाव के लिए बच्चों पर दें ध्यान।मस्तिष्क ज्वर/ दिमागी बुखार/ ए.ई.एस अत्यधिक ...
26/05/2026

गर्मी के मौसम में रहें सावधान,
चमकी बुखार से बचाव के लिए बच्चों पर दें ध्यान।
मस्तिष्क ज्वर/ दिमागी बुखार/ ए.ई.एस अत्यधिक गर्मी एवं नमी के मौसम में फैलती है। बेहोशी या चमकी दिखते ही आशा को सूचित कर तुरंत 102 एम्बुलेंस या उपलब्ध वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों को ले जायें।



बिहार सरकार तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। अब राज्य के 75 ITI संस्थानों क...
26/05/2026

बिहार सरकार तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। अब राज्य के 75 ITI संस्थानों को कौशल प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे युवाओं को आधुनिक तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।




मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार तेज़ी से औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। कैमूर में नए इथेन...
26/05/2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार तेज़ी से औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। कैमूर में नए इथेनॉल प्लांट और नालंदा में राइस मिल की स्थापना से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे तथा किसानों को भी आर्थिक मजबूती प्राप्त होगी।




26/05/2026

गोपालगंज में शराब तस्करी का अनोखा तरीका “सीट के अंदर शराब का जखीरा! भाई की मुखबिरी से खुली तस्करी की पोल”

Address

Gopalganj

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Prime Time posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share