17/09/2026
गोपालगंज :- राजस्व कर्मचारी निलंबित! वरीय पदाधिकारी से अमर्यादित व्यवहार और धमकी देने का आरोप। अनुशासनहीनता के मामले में डीएम समीर सौरभ ने की बड़ी कार्रवाई। उचकागांव अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित। आरोप है कि जमसड़ पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वरीय पदाधिकारी के साथ अमर्यादित व्यवहार किया, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए बहस और दी धमकी। मामले में हथुआ एसडीओ को तीन दिनों के अंदर आरोप-पत्र और संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराने का निर्देश।