NT News Gopalganj

NT News Gopalganj इस पेज पे केवल गोपालगंज ,बिहार का न्यू?

इस पेज पे सिर्फ गोपालगंज बिहार का न्यूज़ डाला जाता है. आप सभी से निवेदन है की आप हमारे पेज को Like/Follow/Share करे और कोई भी गलत कमेंट ना करे.
जय गोपालगंज, जय बिहार, जय हिन्द. धन्यबाद.

गोपालगंज:- भोरे में बच्चे के शौच करने के विवाद को लेकर महिला की लोहे की रॉड से मारकर हत्या, आरोपी पकड़ाया गोपालगंज। भोरे...
28/05/2026

गोपालगंज:- भोरे में बच्चे के शौच करने के विवाद को लेकर महिला की लोहे की रॉड से मारकर हत्या, आरोपी पकड़ाया

गोपालगंज। भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में सोमवार को बच्चे के शौच करने के विवाद को लेकर एक महिला की लोहे की रॉड से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान सुनील चौहान की पत्नी सुमन देवी के रूप में की गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं, पुलिस की लेट-लतीफी से नाराज ग्रामीणों ने भोरे-मीरगंज मुख्य पथ को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया.महरादेउर गांव में बच्चों के शौच करने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अतेश चौहान ने सुमन देवी पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण महिला लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी. आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उसे भोरे रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए भाग रहे आरोपी अतेश चौहान को दबोच लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

भोरे-विजयीपुर मुख्य पथ पर दर्दनाक हादसे में 2 की मौत! भोरे के रहुतापुल के समीप रानीपुर गांव के पास बालू लदे ट्रक की चपेट...
16/01/2026

भोरे-विजयीपुर मुख्य पथ पर दर्दनाक हादसे में 2 की मौत! भोरे के रहुतापुल के समीप रानीपुर गांव के पास बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवको की घटना स्थल पर हुई मौत हो गई है। दुर्घटना इतना दर्दनाक था की एक व्यक्ति का गर्दन हीं कट गया।
अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
प्रशासन मौके पर पहुंचकर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई में जुटी ह



गोपालगंज :- थावे दुर्गा मंदिर चोरी मामले का पुलिस ने किया सफल उद्वेदन। एक चोर गिरफ्तार, चोरी में इस्तेमाल किया गया कटर ब...
23/12/2025

गोपालगंज :- थावे दुर्गा मंदिर चोरी मामले का पुलिस ने किया सफल उद्वेदन। एक चोर गिरफ्तार, चोरी में इस्तेमाल किया गया कटर बरामद व मोबाइल, जैकेट एवं अन्य सामान जप्त। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में माँ थावे भवानी का चोरी किया गया मुकुट और हार के लिए पुलिस के लगातार कर रही है छापेमारी। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम की कार्रवाई। पुलिस ने थावे मंदिर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। कई विशेष टीमों द्वारा लगातार छापेमारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की कार्रवाई। बीते 17–18 दिसंबर की रात हुई चोरी का पूरी तरह पर्दाफाश। पुलिस की बड़ी कामयाबी।

कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने भोजपुरी गायक रितेश पांडेय को अपने पास से खरीद कर दिया आईफो...
22/12/2025

कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने भोजपुरी गायक रितेश पांडेय को अपने पास से खरीद कर दिया आईफोन। गौरतलब हो की पूजा करने के दौरान थावे मंदिर में रितेश पांडेय का मोबाइल अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था।

आज कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय जी व उनके परिवार के द्वारा थावे माता के श्रृंगार के लिए स्वर्ण मुकुट एवं गल...
22/12/2025

आज कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय जी व उनके परिवार के द्वारा थावे माता के श्रृंगार के लिए स्वर्ण मुकुट एवं गले के हार का अर्पण किया गया तथा माँ भवानी की पूजा-अर्चना किया गया।



19/12/2025

गोपालगंज : थावे दुर्गा मंदिर चोरी मामले में SIT ने अबतक 15 लोगों को किया डिटेन |

विगत दिनों माँ थावे भवानी का मुकुट एवं अन्य आभूषण चोरी होने की घटना से मन बहुत आहत था । प्रशासन द्वारा इस पर लगातार कार्...
19/12/2025

विगत दिनों माँ थावे भवानी का मुकुट एवं अन्य आभूषण चोरी होने की घटना से मन बहुत आहत था । प्रशासन द्वारा इस पर लगातार कार्रवाई की जा रही है ।

इसके संदर्भ में मेरे परिवार द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनांक- 22-12-2025 दिन- सोमवार समय- सुबह 10:00 बजे मेरे एवं पांडेय परिवार के सौजन्य से माँ थावे भवानी को सोने का मुकुट अर्पित किया जाएगा ।

माँ थावे भवानी की असीम कृपा हम सभी पर सदैव बना रहें ।

थावे मन्दिर, बिहार

आपका
अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय
जनसेवक (गोपालगंज)

19/12/2025

भोरे बाज़ार में बुल्डोजर चल रहा है।

चारमुहानी का जलेबिया मोड़ के जलेबी का दुकान हटाया गया!

18/12/2025

गोपालगंज -सारण डीआइजी नीलेश कुमार पहुँचे गोपालगंज, थावे दुर्गा मंदिर का लिया जायजा, देर रात हुई थी चोरी, टीओपी प्रभारी धीरज कुमार को किया निलंबित मंदिर के टॉप इंचार्ज समेत चार जवान को किया सस्पेंड कहा गस्ती टीम की होगी जांच.

18/12/2025

गोपालगंज :- थावे दुर्गा मंदिर चोरी मामले पकड़ी तूल। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार पहुंचे थावे दुर्गा मंदिर और मामले को निंदनीय बताते हुए चोरों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने एसपी और डीआईजी से मुलाकात कर पूरे मामले की समीक्षा और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।

Address

Gopalganj
841428

Telephone

+917070071311

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NT News Gopalganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NT News Gopalganj:

Share