Bihar News28

Bihar News28 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bihar News28, Media/News Company, Gopalganj.

05/09/2026

गोपालगंज में 15 शिक्षकों को किया सम्मानितः इनोवेटिव एक्टिविटीज से बच्चों का जीवन बदलने वाले गुरुओं का शिक्षक दिवस पर सम्मान

~ Anurag Shahi

04/09/2026

बच्चा चाहिए तो 1.80 लाख रुपए लेकर आओ' पटना के अमित से औरंगाबाद के दंपती की हुई मुलाकात, मोतिहारी पुलिस ने 8 लोगों को किया अरेस्ट

04/09/2026

चीनी एक हफ्ते में आरएस2.51 सस्तीः फुटकर कीमत आरएस65.08 से गिरकर आरएस62.57 प्रति किलो हुई, थोक भाव भी आरएस60.39 से आरएस57.62 किलो पर आया

02/09/2026

बल्कर की टक्कर से गड्ढे में गिरी बस, 3 की मौत: रीवा में 8 यात्रियों की हालत गंभीर; सड़क पर फिसलन बनी हादसे की वजह

रीवा में बस और बल्कर की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई है। 8 यात्री गंभीर हैं जबकि कई के घायल होने की सूचना है।

हादसा गुढ़ नेशनल हाईवे नंबर 39 पर बदवार स्टैंड के पास बुधवार शाम करीब 5 बजे हुआ। रीवा से सीधी जा रही पवन ट्रैवल्स की बस को बल्कर ने पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद बल्कर पलट गया जबकि बस सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

बस में करीब 40 यात्री सवार थे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

01/09/2026

ममता बनर्जी की भतीजी फंदे से लटकी मिलीं: शिक्षक भर्ती घोटाले में चली गई थी नौकरी, 2 साल से डिप्रेशन में थीं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिष्टी मुखर्जी मंगलवार को बीरभूम जिले के कुसुंबा गांव के घर में फंदे से लटकी मिलीं। ब्रिष्टि, ममता के चचेरे भाई और तृणमूल नेता निहार मुखर्जी की बेटी थीं।

शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिष्टि बोलपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थीं। शिक्षक भर्ती घोटाला सामने आने के बाद 2024 में उनकी जॉब चली गई थी। इसके बाद से ही वे डिप्रेशन में थीं।

2024 में हाईकोर्ट ने रद्द कर दी थीं 25,753 नौकरियां

कलकत्ता हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल, 2024 को अवैध रूप से प्राप्त सभी 25,753 नौकरियां रद्द कर दी थीं। साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया था कि जो लोग लंबे समय से अवैध तरीके से काम कर रहे हैं, उन्हें ब्याज समेत सैलरी लौटानी होगी।

01/09/2026
31/08/2026

गोपालगंज में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या: 4 महीने पहले हुई थी शादी, दहेज के लिए प्रताड़ना की बात सामने आई, पति-सास हिरासत में
गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा है।

इस मामले में मृतका के पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका की पहचान विश्रामपुर निवासी उमेश यादव की पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, विश्रामपुर निवासी राजेंद्र यादव के बेटे उमेश यादव की शादी 5 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया गोसाई टोला गांव निवासी रमाशंकर यादव की बेटी प्रतिमा कुमारी से हुई थी।

यह उमेश की दूसरी शादी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, उसकी पहली पत्नी की मौत जलने से हुई थी।

30/08/2026

मुजफ्फरपुर में कांटी थाना क्षेत्र के कोठियां गांव में 26 अगस्त को हुए शंभू सहनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है।

जांच में सामने आया है कि नशा करने और पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद शंभू सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

बीते बुधवार को कोठियां स्थित एनटीपीसी के लैगून-वन प्रतिबंधित क्षेत्र में कोठियां निवासी शंभू सहनी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी के आवेदन पर तीन लोगों के खिलाफ कांटी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने घटनास्थल की एफएसएल टीम से भी जांच कराई थी।

Address

Gopalganj
841428

Telephone

+916204615377

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar News28 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bihar News28:

Shortcuts

Share