29/07/2026
TRE-4 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी.! | TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजा गया |माना जा रहा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है...
पदों का विवरण:
• कक्षा 1–5 : 3,847
• कक्षा 6–8 : 8,563
• कक्षा 9–10 : 3,877
• कक्षा 11–12 : 16,101
कुल पद : 32,388
इस अवसर माननीय शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने कहा कि
"हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है"