रेडियो वर्षा
गोपालगंज बिहार राज्य के उत्तर पश्चिम में एक छोटा सा शहर है जिसकी कुल आबादी 2558100 है। इस शहर के पूर्व में थावे प्रखंड में मां दुर्गा का मंदिर धार्मिक आस्था का प्रतीक माना जाता है। यह माना जाता है कि मां यहां अपने भक्त रहसु के भक्ति से प्रसन्न होकर यहां आई थीं। यहॉ ये थावे वाली मां के नाम से भी जानी जाती हैं। इन्हीं कारणों से गोपालगंज एक बहुत बड़ा धार्मिक स्थान के रूप में विख्यात है।
रेडियो वर्षा 90.8 गोपालगंज शहर के राजीव नगर, वार्ड नंबर 14 से संचालित होता है। इसका प्रसारण सुबह 5:00 बजे से लेकर लगातार रात्रि के 11:00 बजे तक होता है। रेडियो वर्षा का शुभारंभ 11 दिसंबर 2017 में हुआ था। संचालन के कुछ ही दिनों में जिलेवासियों के द्वारा काफी सम्मान और स्नेह मिला और कुछ ही दिनों में यह गोपालगंज जिले में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा सुना जाने वाला रेडियो स्टेशन बन गया। रेडियो वर्षा के सारे कार्यक्रम जिले के प्रशिक्षित एवं बेहतरीन रेडियो जॉकीयों द्वारा तैयार किया जाता है। जिसमें मुख्य रुप से RJ पल्लव, RJ इमाम, RJ प्रियंका, RJ श्रुति, RJ सोनी, RJ चुलबुली और RJ मौसम हैं।
हमारा सामुदायिक रेडियो स्टेशन, रेडियो वर्षा हर उम्र और हर वर्ग के लोगों के विचारों का सम्मान और अभिनंदन करता है। रेडियो वर्षा पर मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि संबंधी आदि सभी प्रकार के कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। समाज में किसी भी प्रकार का बदलाव लाने के लिए हम सभी का एकजुट होना अति आवश्यक है इसलिए रेडियो वर्षा के माध्यम से हम समाज में रह रहे हर व्यक्ति को साथ जोड़ कर हर उस चुनौती का सामना करने का प्रयास करते हैं जो हमारे समाज को कमजोर और खोखला बना रही है। हमारा उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि चौमुखी विकास और समाज में समानता लाना है।
रेडियो वर्षा, गोपालगंज मुख्यालय के साथ साथ थावे, मीरगंज, कुचायकोट, उचकागांव, भोरे, कटेया, मांझा, बरौली आदि जगहों पर पर सुना जाता है। इतने कम समय में लोगों के अपार स्नेह और सहयोग के लिए रेडियो वर्षा की पूरी टीम सभी श्रोताओं को आभार प्रकट करती है और आशा करती है कि ऐसे ही अाप लोग अपना बहुमूल्य समय निकालकर हमें सुझाव और परामर्श देते रहेंगे।