12/09/2026
कुचायकोट के नरहवा शुक्ल गांव में नम आंखों से दी गई BSF सब-इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार राय को अंतिम विदाई। अगरतला में तैनात मृत्युंजय कुमार राय का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर पैतृक गांव लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग जुटे।
बीएसएफ की टुकड़ी ने पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। भारत माता की जय और मृत्युंजय राय अमर रहें के नारों के बीच उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया।
नोट: तस्वीर प्रतिकात्मक है।