The Bihar News 24

The Bihar News 24 The Bihar News 24

08/03/2026
02/03/2026
01/03/2026

#कुचायकोट प्रखंड #मुख्यालय स्थित #बिहार विकास #विद्यालय प्रशासन ने #धूमधाम से मनाया #होली मिलन #समारोह एक दूसरे को सभी ने लगाया #गुलाल।

01/03/2026
28/02/2026
निरानी ग्रुप के चेयरमैन ने किया सासामुसा शुगर मिल का निरीक्षण, पुनः चालू होने की जगी उम्मीद।गोपालगंज,बिहार सरकार द्वारा ...
27/02/2026

निरानी ग्रुप के चेयरमैन ने किया सासामुसा शुगर मिल का निरीक्षण, पुनः चालू होने की जगी उम्मीद।

गोपालगंज,बिहार सरकार द्वारा राज्य की बंद पड़ी 25 चीनी मिलों को दोबारा चालू करने की कवायद के तहत शुक्रवार को गोपालगंज स्थित सासामुसा शुगर मिल में उच्चस्तरीय निरीक्षण किया गया। गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल, निरानी ग्रुप के चेयरमैन दुर्गेश निरानी सहित विभाग के कई अधिकारी हेलीकॉप्टर से गोपालगंज पहुंचे और मिल परिसर का जायजा लिया। इस दौरान गन्ना उद्योग विभाग के आयुक्त जेपीएन सिंह तथा अन्य स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान निरानी ग्रुप के चेयरमैन दुर्गेश निरानी ने बताया कि उनकी कंपनी मूलतः कर्नाटक की है और दक्षिण भारत में सक्रिय है। बिहार में उनकी करीब नौ चीनी मिलें कार्यरत हैं तथा उनकी कंपनी देश की दूसरी सबसे बड़ी गन्ना उत्पादक कंपनियों में शामिल है। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी की बंद रीगा चीनी मिल को चालू करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और अब गोपालगंज की सासामुसा शुगर मिल का मूल्यांकन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के बाद कंपनी के अधिकारियों के साथ आंतरिक बैठक होगी, जिसके बाद बिहार सरकार के मंत्री और विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद ही यह तय होगा कि मिल को किस मॉडल पर और किन शर्तों के साथ पुनः चालू किया जाए।
दुर्गेश निरानी ने बताया कि सासामुसा शुगर मिल के पास लगभग 40 से 45 एकड़ भूमि उपलब्ध है, जबकि कुछ जमीन लीज पर ली गई है। उन्होंने संकेत दिया कि यहां केवल गन्ने से चीनी उत्पादन ही नहीं, बल्कि चावल और मक्का किसानों से बायो-प्रोडक्ट की खरीद कर उससे संबंधित उत्पादन की भी योजना है। इससे न सिर्फ गन्ना किसानों, बल्कि धान और मक्का उत्पादक किसानों को भी लाभ पहुंचाने की मंशा है। हालांकि, उन्होंने माना कि प्रस्तावित विस्तार के लिए 45 एकड़ भूमि पर्याप्त नहीं होगी और इस संबंध में सरकार से अतिरिक्त जमीन को लेकर बातचीत करनी होगी।
अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिल से जुड़े किसानों और पूर्व कर्मचारियों के बकाया भुगतान के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द ही कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है।
गौरतलब है कि वर्ष 2017-18 के दिसंबर माह में सासामुसा शुगर मिल में बॉयलर के पास हुए भीषण हादसे में नौ मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद मिल पूरी तरह बंद हो गई थी।
फिलहाल मिल के पुनः चालू होने की संभावनाओं से स्थानीय किसानों में एक बार फिर उम्मीद जगी है। किसानों का मानना है कि मिल चालू होने से क्षेत्र में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित।

 #शॉर्ट सर्किट से  #डीजल गोदाम में  #भीषण आग, लाखों की संपत्ति राखनगर  #थाना क्षेत्र के  #सरेया वार्ड नंबर 1 की घटना,  #...
23/02/2026

#शॉर्ट सर्किट से #डीजल गोदाम में #भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख
नगर #थाना क्षेत्र के #सरेया वार्ड नंबर 1 की घटना, #दमकल की तत्परता से टला बड़ा

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर 1 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शॉर्ट सर्किट से डीजल स्टोर किए गए एक मकान में भीषण आग लग गई।

आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संबंधित मकान में बड़े पैमाने पर डीजल का भंडारण किया गया था। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। डीजल ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। स्थिति इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की दो गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त संसाधन भी मंगाए गए।
दमकल कर्मियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यदि समय रहते आग को नियंत्रित नहीं किया जाता, तो यह आसपास के रिहायशी मकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी, जिससे बड़ी जनहानि की आशंका थी।
अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रेमचंद राम ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती दृश्य बेहद भयावह था और डीजल के कारण आग तेजी से फैल रही थी। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट आग लगने का प्राथमिक कारण प्रतीत हो रहा है। स्थिति पर नियंत्रण पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन दमकल कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी की निगरानी में पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि डीजल का भंडारण वैध था या अवैध रूप से किया जा रहा था।
अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिहायशी क्षेत्रों में ज्वलनशील पदार्थों का अवैध भंडारण कानूनन अपराध है। यदि जांच में अवैध स्टोरेज की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और गोदामों की विद्युत व्यवस्था की नियमित जांच कराएं तथा ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही करें। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी

 #एनएच-27 पर  #बेलबनवा हनुमान  #मंदिर के सामने कट बंद करने पर ग्रामीणों का विरोधगोपालगंज (कुचायकोट)। राष्ट्रीय राजमार्ग ...
21/02/2026

#एनएच-27 पर #बेलबनवा हनुमान #मंदिर के सामने कट बंद करने पर ग्रामीणों का विरोध

गोपालगंज (कुचायकोट)। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलबनवा स्थित बेलबनवा हनुमान मंदिर के ठीक सामने वर्षों से एक दिशा से दूसरी दिशा में जाने के लिए छोड़ा गया कट (खाली स्थान) सोमवार को एनएचआई की टीम द्वारा बंद किया जाने लगा। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
ग्रामीणों ने कार्य कर रही टीम को कट बंद करने से रोक दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि उक्त मंदिर से आसपास के करीब एक दर्जन गांवों के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। प्रतिदिन सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पार कर मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाती हैं। इसके अलावा सड़क के दूसरी ओर कई शिक्षण संस्थान, डिग्री कॉलेज, स्कूल तथा कोचिंग सेंटर संचालित हैं, जहां छात्र-छात्राएं नियमित रूप से आते-जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस कट को पूरी तरह बंद कर दिया गया तो मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों को कई किलोमीटर दूर जाकर यू-टर्न लेना पड़ेगा, जिससे समय और दूरी दोनों बढ़ेंगे तथा अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आमजन की सुविधा और आस्था को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए या फिर सुरक्षित तरीके से आवागमन की सुविधा बहाल रखी जाए।

सड़क पर कट को बंद करने के विरोध के प्रदर्शन होने की सूचना पर कुचायकोट थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया वही एसआई के अधिकारियों ने भी यह बात बताई कि आप लोगों की मांगों को हम लोग आगे अपने विभाग में भेजेंगे।

धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से फूलमती देवी,शांति देवी, उर्मिला देवी, धूपपति देवी, लालपति देवी, चंद्रावती देवी, राजकुमार, सुशीला देवी,रीना देवी, रामविचार प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, अमरनाथ कुमार, अमरजीत कुमार, सहित सैकड़ो लोग थे शामिल,

एनएच-27 पर एथेनॉल टैंकर में ट्रक की टक्कर, 36 हजार लीटर लदा इथेनॉल की टैंकर से रिसाव से मची अफरातफरी।गोपालगंज जिला के कु...
20/02/2026

एनएच-27 पर एथेनॉल टैंकर में ट्रक की टक्कर, 36 हजार लीटर लदा इथेनॉल की टैंकर से रिसाव से मची अफरातफरी।

गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-27 बलथरी चेक पोस्ट के समीप एथेनॉल से लदे एक टैंकर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर का पिछला दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे करीब 36 हजार लीटर एथेनॉल में से रिसाव शुरू हो गया। एथेनॉल अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर का पिछला भाग बुरी तरह दब गया और सड़क पर एथेनॉल बहने लगा। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एहतियातन दुर्घटनास्थल के आसपास घेराबंदी कर आवागमन पर तत्काल रोक लगा दी गई। प्रभावित लेन में जांच और राहत कार्य के कारण कई घंटों तक यातायात बाधित रहा।
अग्निशमन विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमचंद राम ने बताया कि टैंकर गुवाहाटी से अमेठी (उत्तर प्रदेश) जा रहा था। उन्होंने कहा कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर से विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम भी बुलाई गई है, ताकि रिसाव को नियंत्रित कर किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।
मौके पर उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार, इंस्पेक्टर सुनील कुमार व थानाध्यक्ष दर्पण सुमन समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी कैंप कर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और दुर्घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं।
समाचार लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था और स्थिति को नियंत्रण में लेने के प्रयास किए जा रहे थे।

Address

मेन रोड गोपालगंज बिहार
Gopalganj
841428

Telephone

+919798997641

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Bihar News 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share