Khabar Ki Udaan

Khabar Ki Udaan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Khabar Ki Udaan, Media/News Company, Tetulia Basti, Bhatdih mahuda Dhanbad, Dhanbad.

खबर की उड़ान — हर खबर की ऊँची उड़ान ✈️
यह चैनल आपके लिए लाता है देश, दुनिया, राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और जन-जन से जुड़ी हर अहम खबर, सबसे पहले और सबसे सटीक रूप में।
जहाँ हर खबर पाती है अपनी ऊँची उड़ान! 🚀

🚨 BREAKING NEWS 🚨धनबाद के चौधरी स्वीट्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान 🔥धनबाद के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय गुरु...
27/05/2026

🚨 BREAKING NEWS 🚨धनबाद के चौधरी स्वीट्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान 🔥
धनबाद के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय गुरुद्वारा के सामने बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मशहूर चौधरी स्वीट्स में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और इलाके में धुएं का गुबार फैल गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।
दुकान संचालक बबलू के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिससे करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि तेल गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगी। लोगों ने दुकान के बाहर अवैध रूप से बड़े चूल्हे लगाए जाने पर भी सवाल उठाए और प्रशासन से जांच की मांग की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान के ऊपर एक बुजुर्ग दंपति रहते हैं। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल फायर ब्रिगेड और प्रशासन आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटे हैं।

🚨 गोमिया में बैंक कर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी 🚨बेरमो अनुमंडल के गोमिया थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी विन...
26/05/2026

🚨 गोमिया में बैंक कर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी 🚨
बेरमो अनुमंडल के गोमिया थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी विनय कुमार सिंह का शव उनके आवास से संदिग्ध स्थिति में बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक के गले में रस्सी लिपटी मिली है, जिसके बाद मामला और भी रहस्यमय हो गया है।
परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए अज्ञात लोगों पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। पीड़ित परिवार ने बोकारो एसपी से न्याय और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।
⚠️ गोमिया में हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
#गोमिया #बेरमो #बोकारो #संदिग्धमौत #गोमियाथाना #झारखंडसमाचार

🚨 “धक्का लगती गाड़ी की तस्वीर लेना पड़ा भारी!”📸 बोकारो में महिला मजिस्ट्रेट पर पत्रकार से दुर्व्यवहार का आरोप, पत्रकारों...
26/05/2026

🚨 “धक्का लगती गाड़ी की तस्वीर लेना पड़ा भारी!”
📸 बोकारो में महिला मजिस्ट्रेट पर पत्रकार से दुर्व्यवहार का आरोप, पत्रकारों में भारी आक्रोश
बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला अब गरमाता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सरकारी कार्य से पहुंचीं मजिस्ट्रेट जया कुमारी की गाड़ी रास्ते में खराब हो गई थी। इसी दौरान दैनिक भास्कर से जुड़े पत्रकार युधिष्ठिर महतो ने धक्का लगाकर हटाई जा रही गाड़ी की तस्वीर अपने मोबाइल से ले ली।
आरोप है कि फोटो खींचने से नाराज मजिस्ट्रेट ने पत्रकार से तस्वीर डिलीट करने को कहा। मना करने पर कथित तौर पर उन्हें पिंड्राजोरा थाना ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि पत्रकारों के विरोध के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
🗣️ इस घटना के बाद बोकारो के पत्रकार संगठनों में भारी नाराजगी है। पत्रकारों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
झारखंड यूनियन जर्नलिस्ट, बोकारो जिला ने भी घटना का विरोध करते हुए कहा — “अधिकारी की दादागिरी नहीं चलेगी।”
अब सबकी नजर जिला प्रशासन पर है कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।






25/05/2026

रांची से सामने आए इस सनसनीखेज मामले ने सभी को चौंका दिया है। एक महिला ने अपने ही पति पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और जांच जारी है। आखिर रिश्तों में भरोसा कैसे टूटा और क्या होगी आगे की कार्रवाई? पूरी खबर देखिए। ⚠️

🔥 भीषण गर्मी में धनबाद प्रशासन की सराहनीय पहलधनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर समाहरणालय परिसर में आम नागरिकों के...
25/05/2026

🔥 भीषण गर्मी में धनबाद प्रशासन की सराहनीय पहल

धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर समाहरणालय परिसर में आम नागरिकों के लिए शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्य द्वार से लेकर सभी फ्लोर तक लगाए गए वाटर कूलर लोगों को गर्मी में राहत दे रहे हैं। 💧☀️

प्रशासन का संदेश — नियमित पानी पिएं, स्वस्थ रहें और गर्मी से बचाव करें।

“जहां खबरें सिर्फ उड़ान नहीं भरती… असर भी करती हैं।”

Follow us :
🌐 www.khabarkiudaan.in

#धनबाद #गर्मी #शीतलपेयजल #धनबादप्रशासन #आदित्यरंजन #जनसेवा

24/05/2026

सड़क पर घंटों ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक जवानों के लिए बड़ा राहत भरा कदम! 🇮🇳
PortableFan SummerHeat PoliceForce IndiaNews BreakingNews Trending ReelsIndia InstagramReels FacebookReels HeatWave Delhi ViralVideo NewsUpdate SNS24News

24/05/2026

पटना में उल्टा खेल! गैंगस्टरों ने ली पुलिस की तलाशी 😳🚨 BreakingNews NewsUpdate CrimeNews BiharNews Trending

24/05/2026

“खजाना खाली, गमछे की राजनीति जारी!” 🔥
तेजस्वी यादव का सरकार पर बड़ा हमला | बिहार की राजनीति गरम
Tejashwi Yadav Nitish Kumar RJD JDU BiharNews ViralVideo TrendingNews PoliticalDebate IndiaNews NewsUpdate ReelsIndia

23/05/2026

🚨🌧️ पहली बारिश में बह गई Pune Metro की पोल! चलती कोच में टपका पानी, लोग बोले – ये Metro है या Water Park? 😱🚇

सोशल मीडिया पर वायरल VIDEO ने करोड़ों के प्रोजेक्ट पर खड़े किए बड़े सवाल! आखिर कैसे मेट्रो के अंदर भरने लगा पानी? देखिए ये चौंकाने वाली तस्वीरें। 👀🔥

Jeevan News 24 Raghav Chadha Asaduddin Owaisi Jayram Bauri Journalist Rajiv Mukherjee All India Trinamool Congress Amit Kumar Trinamoole Nabo Jowar Narendra Modi Himanta Biswa Sarma Samrat Sandeep Singh Maury Hzbkumar Associate Pvt.ltd Saxophonist Shreya Manis Sinha Jdnews

🌞✨ Summer Vacation Special Offer ✨🌞इस Summer Vacation में अपने बिजनेस, ब्रांड और न्यूज़ चैनल को दीजिए नया और प्रोफेशनल अ...
23/05/2026

🌞✨ Summer Vacation Special Offer ✨🌞

इस Summer Vacation में अपने बिजनेस, ब्रांड और न्यूज़ चैनल को दीजिए नया और प्रोफेशनल अंदाज़! 🎬🎤

✅ वीडियो न्यूज़ एडिटिंग
✅ Girls Anchoring Voice
✅ आकर्षक L Band विज्ञापन
✅ 3D / 2D Animation Logo डिज़ाइन
✅ Festival Special शुभकामना पोस्टर

🔥 अब शानदार 30% Discount Offer के साथ!
📱 अपने सोशल मीडिया को बनाइए सबसे अलग और दमदार।

☎️ Contact Now : 7050440893

✨ “आपकी पहचान… हमारी क्रिएटिव उड़ान!” ✨

23/05/2026

🔥 दिल्ली में आग का तांडव!
शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग ने मचाया हड़कंप 😱

Jeevan News 24 Raghav Chadha Asaduddin Owaisi Jayram Bauri Journalist Rajiv Mukherjee All India Trinamool Congress Narendra Modi Himanta Biswa Sarma Trinamoole Nabo Jowar Samrat Sandeep Singh Maury Hzbkumar Associate Pvt.ltd Saxophonist Shreya

Address

Tetulia Basti, Bhatdih Mahuda Dhanbad
Dhanbad
828305

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar Ki Udaan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share