03/09/2026
🙏 आप सभी से विनम्र निवेदन है 🙏
रुद्रनाथ धाम के मुख्य पुजारी जी से संबंधित जो भी वीडियो या पोस्ट सोशल मीडिया पर हैं, कृपया उन पर नकारात्मक अथवा अपमानजनक टिप्पणी न करें।
आपकी लड़ाई या मतभेद किसी व्यक्ति विशेष से हो सकते हैं, लेकिन वर्तमान समय में वे रुद्रनाथ धाम के सम्मानित मुख्य पुजारी हैं। इसलिए व्यक्ति और धाम की गरिमा को अलग रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मेरे इतने वर्षों के अनुभव में मैंने हमेशा यही देखा और माना है कि रुद्रनाथ धाम और धाम की मर्यादा का सम्मान सर्वोपरि है। धाम के पुजारी के प्रति अपशब्द या अपमानजनक व्यवहार करना उचित नहीं है।
आइए, हम सभी अपने मतभेदों को एक तरफ रखकर रुद्रनाथ धाम की पवित्रता, मर्यादा और सम्मान को बनाए रखें।
🙏 बाबा रुद्रनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। 🙏
जय बाबा रुद्रनाथ 🚩