News11 Times

News11 Times Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News11 Times, News & Media Website, Gorakhpur Airport Area.

15/09/2026

दलित परिवार पर कार्रवाई को लेकर भड़के विधायक अनिल त्रिपाठी, थानाध्यक्ष से तीखी नोकझोंक

संतकबीरनगर -:मेहदावल में दलित परिवार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर विधायक अनिल त्रिपाठी ने कड़ा विरोध जताया।
विधायक ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने और फर्जी मुकदमा दर्ज कर परिवार के सदस्यों को जेल भेजने का गंभीर आरोप लगाया।
मामले को लेकर विधायक और थाना अध्यक्ष मेहदावल राकेश सिंह के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विधायक ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
उन्होंने कहा कि निर्दोष परिवार के साथ अन्याय किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
घटना के बाद थाने में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
अब पुलिस कार्रवाई और विधायक के आरोपों को लेकर मामला गरमा गया है।

13/09/2026

आगरा ब्रेकिंग

RBS कॉलेज में राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक रोके जाने पर भड़की महिला

VIP मूवमेंट के नाम पर जनता को घंटों रोकने पर महिला ने जताई नाराजगी

महिला ने सड़क पर जमकर किया हंगामा, पुलिस ने समझाने का किया प्रयास

डीसीपी समेत महिला पुलिसकर्मी महिला को संभालने में जुटीं

राजनाथ सिंह के काफिले के सामने आने का महिला ने किया प्रयास

पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल महिला को रोका

पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

13/09/2026

धनघटा में गौकशी का वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

संतकबीरनगर-:धनघटा थाना पुलिस और एसओजी टीम ने ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत गौकशी के मामले में वांछित अभियुक्त महबूब पुत्र नूर हसन उर्फ ढिमल निवासी मैली को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार ग्रामसभा खाजो पूरवा मैली कुआनो नदी के पास आरोपी ने आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद पुलिस टीम पर फायरिंग की।
जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल खलीलाबाद में भर्ती कराया गया।
आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक मिस कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ।
मामले में थाना धनघटा पर आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में नया मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने 10 सितंबर की रात साथियों जहूर और सद्दाम के साथ बछड़ा चोरी कर वध करने की बात स्वीकार की।
घायल आरोपी के उपचार की स्थिति का जायजा लेने एसपी संदीप कुमार मीना ने जिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया।

11/09/2026

“आखिरी बार बेटी से मिल लो…” पति के फोन के बाद विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

संतकबीरनगर-: मेहदावल थाना क्षेत्र के बरईपुर निवासी उर्मिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बेटी वंदना की दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
शिकायत के मुताबिक वंदना की शादी 2 नवंबर 2025 को दुधारा थाना क्षेत्र के चिउटना निवासी सूरज से हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद पति समेत ससुरालजन दो लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग को लेकर वंदना को प्रताड़ित करते थे।
ससुर पर जमीन खरीदने के लिए एक लाख रुपये मांगने तथा सास और ननदों पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है।
उर्मिला के अनुसार 10 सितंबर को वंदना ने फोन कर खुद को असुरक्षित बताते हुए किसी अनहोनी की आशंका जताई थी।
आरोप है कि कुछ देर बाद पति सूरज ने फोन कर कहा कि अपनी बेटी से आखिरी बार मिल लो।
मायके पक्ष के पहुंचने तक वंदना की मौत हो चुकी थी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
पीड़िता की मां ने पति सूरज, ससुर जितेंद्र, सास व ननद रोशनी-सुमन समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

10/09/2026

संतकबीरनगर: पुलिस भवन परियोजनाओं की एसपी ने की समीक्षा, समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश

संतकबीरनगर-: पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधक, अधिशासी अभियंता और ठेकेदार मौजूद रहे।
एसपी ने पुलिस आवासीय भवन, बैरक, विवेचना कक्ष समेत अन्य परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
एसपी ने निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने पर जोर दिया।
साथ ही पूर्ण परियोजनाओं का शीघ्र हस्तांतरण सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन, जल निगम, पुलिस आवास निगम, आवास एवं विकास परिषद समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

09/09/2026

संतकबीरनगर: ग्राम प्रधान व सपा वरिष्ठ नेता का बड़ा ऐलान - बिना कार्ड फ्री इलाज, हर महिला को 40 हजार

05/09/2026

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बाबा तामेश्वरनाथ धाम में विराट दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम..............

पूर्व विधायक जय चौबे और SR एकेडमी के प्रबंधन निर्देशक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने पहलवानों पर बरसाए इनाम, 11 और 15 हजार की कुश्तियों ने बढ़ाया रोमांच..........

अखाड़े में पहलवानों का दमखम, जय चौबे और राकेश चतुर्वेदी ने बढ़ाया उत्साह; विजेताओं को बांटे कई हजारों के पुरस्कार............

ब्रह्मानंद और गोरखपुर के पहलवान प्रिंस का रोमांचक मुकाबला,जय चौबे व राकेश चतुर्वेदी ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित.........

संतकबीरनगर-:श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बाबा तामेश्वरनाथ धाम में शनिवार को विशाल एवं भव्य दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में जिले के साथ आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने दमखम, फुर्ती और शानदार दांव-पेंच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अखाड़े में पहलवानों के उतरते ही पूरा माहौल तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे तथा नाथनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंध निदेशक राकेश चतुर्वेदी पहुंचे। आयोजकों ने दोनों अतिथियों का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी शानदार कुश्तियों पर जमकर पुरस्कारों की घोषणा की। कई पहलवानों को 11 हजार और 15 हजार रुपये तक की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं पूर्व विधायक जय चौबे ने दंगल आयोजकों को भी कई हजार रुपये की नगद राशि देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
दंगल में ब्रह्मानंद और प्रिंस गोरखपुर के बीच 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बेहद रोमांचक रही। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके बाद विराट खलीलाबाद स्टेडियम और जय हिंद गोसाईपुर के बीच भी जोरदार मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर समाप्त हुआ।
इसी क्रम में ऋषभ चकिया और विवेक यादव गोसाईपुर के बीच कुश्ती भी बराबरी पर रही। वहीं मनोज मेहदावल और अनुराग राय खलीलाबाद के बीच 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में भी दोनों पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबला बराबरी पर छूटा। सोनू खलीलाबाद और किशन मेहदावल के बीच हुए मुकाबले में किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
दंगल में दर्जनों कुश्तियां कराई गईं। अधिकांश मुकाबले बेहद कांटे के रहे, जिनमें कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं, जबकि कुछ में पहलवानों ने जीत हासिल कर इनामी राशि अपने नाम की। दर्शकों ने हर मुकाबले में पहलवानों का उत्साह तालियों और जयकारों के साथ बढ़ाया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान अवधेश सिंह, संदीप सिंह, अंकित पाल, सुशील सिंह, मनोज सिंह, धीरज पांडेय, वेद प्रकाश, दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, आयोजक एवं कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। दंगल के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति की सराहना की गई।

05/09/2026

ब्रह्मानंद और गोरखपुर के पहलवान प्रिंस का रोमांचक मुकाबला, पूर्व विधायक जय चौबे व राकेश चतुर्वेदी ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

05/09/2026

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बाबा तामेश्वरनाथ धाम में विराट दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम..............

पूर्व विधायक जय चौबे और SR एकेडमी के प्रबंधन निर्देशक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने पहलवानों पर बरसाए इनाम, 11 और 15 हजार की कुश्तियों ने बढ़ाया रोमांच..........

अखाड़े में पहलवानों का दमखम, जय चौबे और राकेश चतुर्वेदी ने बढ़ाया उत्साह; विजेताओं को बांटे कई हजारों के पुरस्कार............

ब्रह्मानंद और गोरखपुर के पहलवान प्रिंस का रोमांचक मुकाबला, पूर्व विधायक जय चौबे व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित.........

संतकबीरनगर-:श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बाबा तामेश्वरनाथ धाम में शनिवार को विशाल एवं भव्य दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में जिले के साथ आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने दमखम, फुर्ती और शानदार दांव-पेंच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अखाड़े में पहलवानों के उतरते ही पूरा माहौल तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे तथा नाथनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंध निदेशक राकेश चतुर्वेदी पहुंचे। आयोजकों ने दोनों अतिथियों का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी शानदार कुश्तियों पर जमकर पुरस्कारों की घोषणा की। कई पहलवानों को 11 हजार और 15 हजार रुपये तक की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं पूर्व विधायक जय चौबे ने दंगल आयोजकों को भी कई हजार रुपये की नगद राशि देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
दंगल में ब्रह्मानंद और प्रिंस गोरखपुर के बीच 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बेहद रोमांचक रही। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके बाद विराट खलीलाबाद स्टेडियम और जय हिंद गोसाईपुर के बीच भी जोरदार मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर समाप्त हुआ।
इसी क्रम में ऋषभ चकिया और विवेक यादव गोसाईपुर के बीच कुश्ती भी बराबरी पर रही। वहीं मनोज मेहदावल और अनुराग राय खलीलाबाद के बीच 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में भी दोनों पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबला बराबरी पर छूटा। सोनू खलीलाबाद और किशन मेहदावल के बीच हुए मुकाबले में किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
दंगल में दर्जनों कुश्तियां कराई गईं। अधिकांश मुकाबले बेहद कांटे के रहे, जिनमें कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं, जबकि कुछ में पहलवानों ने जीत हासिल कर इनामी राशि अपने नाम की। दर्शकों ने हर मुकाबले में पहलवानों का उत्साह तालियों और जयकारों के साथ बढ़ाया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान अवधेश सिंह, संदीप सिंह, अंकित पाल, सुशील सिंह, मनोज सिंह, धीरज पांडेय, वेद प्रकाश, दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, आयोजक एवं कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। दंगल के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति की सराहना की गई।

Address

Gorakhpur Airport Area
273209

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News11 Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share