Gorakhpur Khabar

Gorakhpur Khabar गोरखपुर की हर ख़बर! Publisher • Abhay Rao
FOR ADS OR NEWS
+91 7985601224
Managed by Our Team
[email protected]

13/08/2026

कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के छितौनी में कोविड के दौरान 2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया 72 बेड का पोर्टेबल अस्पताल आज बदहाली का सामना कर रहा है।

[Kushinagar News, Chhitauni, Khadda, Portable Hospital, 72 Bed, UP Health, Gorakhpur, Khabar, News]


13/08/2026

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पिछले तीन दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का बुधवार को हंगामा बढ़ गया। प्रशासनिक भवन से बाहर निकलते समय प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन का रास्ता रोक लिया। इस दौरान एक महिला शिक्षक समेत दो प्रदर्शनकारी कुलपति की कार के सामने सड़क पर लेट गए, जिससे गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद कुलपति कार छोड़कर पैदल अपने सरकारी आवास की ओर चली गईं और प्रदर्शनकारी शिक्षक नारेबाजी करते हुए उनके पीछे चलते रहे।

[Gorakhpur, Khabar, News]

13/08/2026

कैसा प्रत्याशी चाहिए? सुनिए चौरीचौरा के इस बसपा नेता ने क्या कहा ?

Chauri Chaura, Election 2027, Gorakhpur News, Er Sravan Nishad. Party,Gorakhpur, Khabar, News]

गोरखपुर के गोला विकासखंड के नुआंव गांव निवासी प्रतिमा गुप्ता का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सहायक लेखाकार एवं ...
13/08/2026

गोरखपुर के गोला विकासखंड के नुआंव गांव निवासी प्रतिमा गुप्ता का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक भर्ती परीक्षा में लेखा परीक्षक यानी ऑडिटर पद पर चयन हुआ है। प्रतिमा ने वाणिज्य से स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई की है और यूजीसी नेट-जेआरएफ भी पास किया है। वह फिलहाल सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में पीएचडी कर रही हैं। पीएचडी की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हुए उन्होंने यह सफलता हासिल की। चयन की खबर के बाद परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

[Gorakhpur, Khabar, News, Gola]

13/08/2026

चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में लोगों से बातचीत के दौरान चुनाव और विकास को लेकर अलग-अलग राय सामने आई। कुछ लोग मौजूदा सरकार के काम और सड़क निर्माण की तारीफ करते दिखे, वहीं दूसरी ओर लोगों से यह भी पूछा गया कि उनके इलाके में रोजगार, शिक्षा और दूसरी मूल सुविधाओं की स्थिति कैसी है।

[Chauri Chaura, Ground Report, UP Election 2027, Gorakhpur, Khabar, News, Er Sarvan kumar Nishad] Er Sarvan kumar Nishad

13/08/2026

गोरखपुर जिले के बांसगांव विकास खंड ने नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की जनवरी-मार्च 2026 तिमाही डेल्टा रैंकिंग में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बांसगांव को उत्तरी भारत के जोन-2 में पहला स्थान मिला है। बेहतर प्रदर्शन के लिए ब्लॉक को डेढ़ करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला है।

[Gorakhpur, Khabar, News, Bansgaon]

13/08/2026

गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन गेम खेलने की आदत के चलते एक युवक ने अपने ही अपहरण की नकली फोटो AI की मदद से तैयार कर पिता को भेज दी। फोटो में युवक को अपहरण के बाद बंधक बनाए जाने जैसा दिखाया गया और परिवार से 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। मामला सामने आते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सिकरीगंज पुलिस ने तेजी से तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने करीब 2 घंटे में युवक को खोज लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक ने ऑनलाइन गेम में पैसे खर्च होने के बाद रकम जुटाने के लिए यह पूरा प्लान बनाया था।

[Gorakhpur, Khabar, News, Sikriganj, Ahirauli]

13/08/2026

गोरखपुर के सिकरीगंज में शिव कुमार तिवारी की हत्या के बाद करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और दुख जताया। इस दौरान गोरखपुर के पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत और मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई।

[Gorakhpur, Khabar, News, Sikriganj, Ahirauli]

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सांसद ने ...
12/08/2026

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सांसद ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि मुलाकात के दौरान Gen Z और युवा पीढ़ी की उम्मीदों, उनके भविष्य और गोरखपुर के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत हुई। सांसद ने बताया कि इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर भी अमित शाह से मार्गदर्शन लिया।

[Gorakhpur, Khabar, News, BJP, Ravi Kishan]

नीति आयोग की जनवरी-मार्च 2026 की आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP) डेल्टा रैंकिंग में गोरखपुर के बांसगांव विकास खंड ने उत्त...
12/08/2026

नीति आयोग की जनवरी-मार्च 2026 की आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP) डेल्टा रैंकिंग में गोरखपुर के बांसगांव विकास खंड ने उत्तरी भारत के जोन-2 में पहला स्थान हासिल किया है। बांसगांव की इस उपलब्धि को जिले के विकास और सरकारी योजनाओं के असर के एक महत्वपूर्ण उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।पांच प्रमुख क्षेत्रों.... स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, आधारभूत ढांचा और सामाजिक विकास से जुड़े 39 प्रदर्शन संकेतकों पर बांसगांव ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत वेटेज हासिल किया। इस उपलब्धि पर गोरखपुर को डेढ़ करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली है। प्रशासन के अनुसार, इस राशि का इस्तेमाल शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, सड़क-बुनियादी ढांचे और आजीविका से जुड़े विकास कार्यों में किया जाएगा।

[Gorakhpur, Khabar, News, Bansgaon]

Address

Ganesh Chauk
Gorakhpur
273001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gorakhpur Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share