POL KHOL

POL KHOL Media

10/04/2022

विधि विधान से संपन्न हुआ गोरक्षनाथ मंदिर में कन्या पूजन कार्यक्रम.....

शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के नवनिर्मित अन्न क्षेत्र (भवन) में पूरे विधि-विधान के साथ परंपरागत कन्या पूजन किया। उन्होंने मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव की पहले पूजा-अर्चना की, उसके बाद अपने हाथों से भोजन कराकर दक्षिणा के साथ उनकी विदाई की। इस दौरान मंदिर में पहुंची अन्य कन्याओं को भी उसी श्रद्धाभाव से भोजन कराया गया और विदाई की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति है। इसीलिए नवरात्र के नवें दिन कन्या पूजन का विधान है। मुख्यमंत्री एक-एक सभी कन्याओं के पास गए और उनकी थाली में अपने हाथों से भोजन परोसा और बाकायदा पूछ-पूछ कर खिलाया। इस दौरान वह बच्चों को दुलराते भी रहे। भोजन के बाद मुख्यमंत्री ने सभी कन्याओं की अपने हाथ से दक्षिणा देकर सम्मान के साथ विदा किया।

10/04/2022

अपने गुल्लू को दुलारते CM योगी

10/04/2022

गोरखनाथ मंदिर हिन्दू सेवाश्रम तथा यात्री निवास में जनता दर्शन में जनता की समस्याओं को सुनते CM योगी

07/04/2022

सपा विधायक शहजील इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुल्डोजर-

2 दिन पहले विधायक ने कहा था कि 'डरने की जरुरत नहीं है, इस बार हमारे पास अच्छी संख्या है। अगर उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी भी बंदूकों से धुआं नहीं गोली निकलेगी।'

07/04/2022

एसएसपी के निर्देशन में SP CITY व CO LIU द्वारा डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड के साथ गोरखपुर एयरपोर्ट परिसर का आकस्मिक निरीक्षण एवं वहां पर मौजूद संदिग्ध व्यक्ति/सामान की सघन चेकिंग की गई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

06/04/2022

भीषण गर्मी के चलते 7 अप्रैल से 1 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों का समय बदल दिया गया है।

कल से स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खुलेंगे।

इससे पहले सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परिषदीय विद्यालय खुल रहे थे।

06/04/2022

वासंतिक चैत्र नवरात्र के अवसर पर आज पांचवे दिन गोरखनाथ मंदिर स्थित मां दुर्गा गर्भगृह तथा मंदिर परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर में माता स्कन्द देवी का पूजा, अर्चना तथा आरती गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने किया। इस अवसर पर कलश पूजा के साथ गणेश पूजन और भगवती पूजन, पाठ एवं आरती ग्यारह संस्कृत के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। डॉ अरविंद चतुर्वेदी, डॉ रोहित कुमार मिश्रा, श्री पुरुषोत्तम चौबे, श्री नित्यानंद तिवारी आदि ने पूजा संपन्न कराया। इसके पूर्व आज प्रातः काल बेला में माता स्कन्द देवी का पाठ एवं आरती भी किया गया। प्रातःकाल तथा सायंकाल में आरती के तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। माता दुर्गा की आरती में योगी धर्मेंद्रनाथ तथा विनय गौतम उपस्थित रहे।

06/04/2022

ग्रेटर नोएडा

जीआरपी में तैनात पुलिसकर्मी के घर से चोरों ने वॉशिंग मशीन पर किया हाथ साफ,

मोटरसाइकिल पर वॉशिंग मशीन को ले जाते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद,

दनकौर थाना क्षेत्र का मामला

06/04/2022

उन्नाव ब्रेकिंग न्यूज़

युवक का अवैध तमचे के साथ डांस करते वीडियो वायरल।

एक कार्यक्रम में दोस्तों के साथ तमचा लेकर झूम रहा है युवक।

अवैध तमंचे के साथ युवक का वीडियो जमकर हो रहा है वायरल।

एक युवक ने अपने फेसबुक स्टेटस पर लगाया था वीडियो।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को युवक की तलाश।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिगरोसी गांव का मामला।

06/04/2022

देवरिया ब्रेकिंग.

ट्रांसफार्मर की चिंगारी से लगभग 35 बीघे गेहूं की फसल जलकर स्वाहा।

फायर ब्रिगेड मौके पर तक नहीं पहुंच सका ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह पाया काबू

06/04/2022

गोण्डा ब्रेकिंग़

योगी सरकार के पार्ट 2 की कार्यवाही से भूमाफियों में हलचल

गोण्डा में लगातार चल रहा बाबा बुलडोजर

तालाब की भूमि पर बने भवन पर चला बुलडोजर

डीएम डाॅ0 उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर चला बुलडोजर

एसडीएम हीरालाल की मौजूदगी में खलिहान की भूमि हुई खाली

सदर तहसील के विशम्भरपुर में 3 बीघे जमीन पर था अवैध कब्जा

तहसीलदार सदर राजीव मोहन सक्सेना की अगुवाई में चला बुलडोजर

तालाब की भूमि पर वर्षो से था अवैध कब्जा

सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ धड़ा धड़ हो रही कार्यवाही

06/04/2022

संतकबीरनगर

किसानों की फसल पर आग की कहर,

अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी आग,

आग लगने से कई बीघा गेहूं की फसल हुई जलकर खाक,

आज संतकबीरनगर के दुधारा क्षेत्र में दो-दो आग लगने की हुई घटना,

आगलगी की घटना से किसानों की मुश्किलें बढ़ी, किसान को रोजी रोटी पर बड़ा संकट,

दुधारा थाना क्षेत्र के सेहुंडा-बाघनगर सिवान की घटना।।

Address

Gorakhpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when POL KHOL posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share