Bansgaon Sandesh

Bansgaon Sandesh Bansgaon Sandesh News Agency is a digital media platform operating across India.

It is committed to delivering impartial, factual, and reliable news from all over the country, covering local, regional, and national issues.

भुसवल बुजुर्ग में पीपल, पाकड़ और बरगद के पौधों का रोपणभुसवल बुजुर्ग/गोरखपुर। बांसगांव संदेश। ग्राम पंचायत भुसवल बुजुर्ग ...
03/09/2026

भुसवल बुजुर्ग में पीपल, पाकड़ और बरगद के पौधों का रोपण

भुसवल बुजुर्ग/गोरखपुर। बांसगांव संदेश। ग्राम पंचायत भुसवल बुजुर्ग में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीपल, पाकड़ और बरगद के वृक्ष लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम कम्पोजिट विद्यालय भुसवल के प्रांगण, अंत्येष्टि स्थल तथा आरआरसी केंद्र पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विनय कुमार सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अरुण पाण्डेय, सचिव अजीत सिंह, संजय यादव, पंकज यादव, रंजीत जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि पीपल, पाकड़ और बरगद जैसे वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जरूरी है। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

01/09/2026

: सोन नदी का बढ़ता जलस्तर, प्रशासन अलर्ट; नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

पीएम मोदी और पुतिन एक साथ, एक गाड़ी में—दिखी खास बॉन्डिंग
31/08/2026

पीएम मोदी और पुतिन एक साथ, एक गाड़ी में—दिखी खास बॉन्डिंग

लखनऊ में डॉ. सुनील त्रिपाठी के होम्योपैथिक क्लिनिक पर गठिया और नर्व पेन के उपचार की सुविधालखनऊ। विवास्वत लाइफ साइंसेज हो...
31/08/2026

लखनऊ में डॉ. सुनील त्रिपाठी के होम्योपैथिक क्लिनिक पर गठिया और नर्व पेन के उपचार की सुविधा

लखनऊ। विवास्वत लाइफ साइंसेज होम्योपैथिक क्लिनिक में गठिया, नर्व पेन और ऑर्थो-न्यूरो से जुड़ी समस्याओं के लिए होम्योपैथिक परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है। क्लिनिक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. सुनील त्रिपाठी, B.H.M.S. (Calcutta University), गोल्ड मेडलिस्ट एवं 15 वर्षों के अनुभव के साथ मरीजों को व्यक्तिगत उपचार पद्धति के आधार पर परामर्श देते हैं।

क्लिनिक में घुटनों के दर्द, सूजन, जकड़न, चलने में कठिनाई, सर्वाइकल, साइटिका, कमर दर्द, हाथ-पैरों में झुनझुनी व जलन तथा स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं से जुड़े मामलों पर परामर्श दिया जाता है। क्लिनिक के अनुसार उपचार के साथ जीवनशैली, आहार एवं योग को भी स्वास्थ्य प्रबंधन का हिस्सा बनाया जाता है।

क्लिनिक शनिवार और रविवार को खुला रहता है। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तथा शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक मरीज परामर्श ले सकते हैं। अपॉइंटमेंट के लिए 7007483814 और 9956315900 पर संपर्क किया जा सकता है।

Homeopathy HomeopathicTreatment JointPain BackPain Sciatica VivaswatLifeSciences Lucknow BansgaonSandesh

बांसगांव में करोड़ों की ग्राम सभा की जमीन पर आलीशान मकान! प्रधान पर कब्जे का आरोपबांसगांव। बांसगांव ब्लॉक की ग्राम पंचाय...
31/08/2026

बांसगांव में करोड़ों की ग्राम सभा की जमीन पर आलीशान मकान! प्रधान पर कब्जे का आरोप

बांसगांव। बांसगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत अतरौली में ग्राम सभा की बंजर भूमि पर ग्राम प्रधान द्वारा कथित रूप से आलीशान मकान बनाए जाने का मामला सामने आया है। बांसगांव-कौड़ीराम मुख्य मार्ग पर स्थित इस बेशकीमती भूमि को लेकर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रंगनाथ त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, ग्राम पंचायत अतरौली की गाटा संख्या 48 में दर्ज बंजर भूमि बांसगांव-कौड़ीराम मुख्य मार्ग पर स्थित है। आरोप है कि उक्त भूमि की बाजारू कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। इसी भूमि पर ग्राम प्रधान रमाकांत शर्मा द्वारा कथित रूप से कब्जा कर आलीशान मकान का निर्माण कराया गया है।

रंगनाथ त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि ग्राम सभा की भूमि सार्वजनिक संपत्ति होती है और इसका उपयोग जनहित में निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाना चाहिए। ऐसे में यदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया है तो इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि राजस्व अभिलेखों की जांच के साथ मौके पर स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। यदि जांच में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि होती है तो भूमि को कब्जामुक्त कराते हुए संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। अब लोगों की निगाहें प्रशासन की जांच पर टिकी हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि संबंधित भूमि की राजस्व अभिलेखों में वास्तविक स्थिति क्या है और उस पर कराया गया निर्माण किस आधार पर हुआ है।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी बांसगांव मलखान सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय से पत्र प्राप्त होने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना यह है कि प्रशासनिक जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और ग्राम सभा की इस कथित बेशकीमती भूमि को लेकर प्रशासन क्या कदम उठाता है।

बांसगांव SBI का बिजली कनेक्शन बकाया बिल पर कटा, बैंक ने बिना नोटिस कार्रवाई का लगाया आरोपबांसगांव संदेश। बकाया बिजली बिल...
31/08/2026

बांसगांव SBI का बिजली कनेक्शन बकाया बिल पर कटा, बैंक ने बिना नोटिस कार्रवाई का लगाया आरोप

बांसगांव संदेश। बकाया बिजली बिल को लेकर बिजली विभाग की टीम ने सोमवार शाम बांसगांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का विद्युत कनेक्शन काट दिया। विभागीय कर्मचारियों ने करीब 5:30 बजे कनेक्शन विच्छेदित किया।मिली जानकारी के अनुसार बांसगांव एसबीआई शाखा पर करीब दो महीने का बिजली बिल बकाया था। भुगतान नहीं होने पर बिजली विभाग की टीम ने बैंक का कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन कटने के बाद बैंक के नियमित कामकाज पर भी असर पड़ने की बात सामने आई है।शाखा प्रबंधक प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि बैंक पर लगभग दो महीने का बिजली बिल बकाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की ओर से किसी पूर्व सूचना या नोटिस के बिना ही सोमवार शाम कनेक्शन काट दिया गया।बैंक प्रबंधन और बिजली विभाग के बीच बकाया बिल को लेकर अब मामला समाधान की ओर कैसे बढ़ता है, इस पर नजर बनी हुई है। वहीं, कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई को लेकर बैंक प्रबंधन द्वारा लगाए गए बिना सूचना के आरोप पर बिजली विभाग का पक्ष सामने आना बाकी है।

ईवीएम गोदाम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणसुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं दुरुस्...
31/08/2026

ईवीएम गोदाम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

गाजीपुर, 31 अगस्त 2026 (सू.वि.)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और संरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।जिलाधिकारी ने गोदाम में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की वैधता एवं कार्यशीलता, तैनात सुरक्षा गार्ड, निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान सभी उपकरण एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सही और संतोषजनक पाई गईं।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखा जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी ईवीएम राजन राय, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी नाबालिक बच्ची**‘खाकी’ ने लगा दी जान की बाजी!*गोरखपुर। पुलि...
31/08/2026

*100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी नाबालिक बच्ची*

*‘खाकी’ ने लगा दी जान की बाजी!*

गोरखपुर। पुलिसकर्मी सिर्फ कानून व्यवस्था संभालने वाला नहीं, बल्कि मुसीबत की घड़ी में जिंदगी बचाने वाला भरोसा भी है। गोरखपुर में रविवार को इसका एक बेहद भावुक और साहसिक उदाहरण देखने को मिला।
थाना एम्स क्षेत्र के महादेव झारखंडी कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की नाराज होकर करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की कोशिश करने लगी। सूचना मिलते ही महिला उपनिरीक्षक जागृति खरवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।
पुलिस टीम ने बच्ची को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह बार-बार नीचे कूदने की बात कहती रही। इसी दौरान बच्ची टंकी के पाइप को पकड़कर नीचे लटक गई। हालात बेहद खतरनाक थे और जरा सी चूक बच्ची की जान ले सकती थी।
लेकिन महिला उपनिरीक्षक जागृति खरवार ने अपनी जान की परवाह नहीं की। वह बच्ची के बेहद करीब पहुंचीं और समय रहते उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस टीम की मदद से बच्ची को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

एक पुलिसकर्मी कैसे अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी और आपकी सुरक्षा करता है, इसकी मिसाल गोरखपुर में देखने को मिली। जागृति खरवार ने न सिर्फ एक बच्ची की जिंदगी बचाई, बल्कि एक बड़ी अनहोनी को टालकर एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है।
इस साहसिक कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ और पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल ने सोमवार को पुलिस कार्यालय पर महिला उपनिरीक्षक जागृति खरवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मान पाकर जागृति खरवार के चेहरे पर दिखाई दे रही खुशी सिर्फ एक पुरस्कार की खुशी नहीं थी, बल्कि उस जिंदगी को बचाने का संतोष था, जिसे उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और साहस से मौत के मुंह से वापस खींच लिया।
जागृति खरवार का साहस गोरखपुर पुलिस का अभिमान बढ़ाता है और खाकी के उस मानवीय चेहरे को सामने लाता है, जो जरूरत पड़ने पर अपनी जान की बाजी लगाकर भी जिंदगी बचाने के लिए आगे बढ़ता है।

गंगा के टापू पर फंसे 12 चरवाहे और 2000 से अधिक भेड़ें, पुलिस-प्रशासन ने 6 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी को बचायानाइट व...
31/08/2026

गंगा के टापू पर फंसे 12 चरवाहे और 2000 से अधिक भेड़ें, पुलिस-प्रशासन ने 6 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी को बचाया

नाइट विजन ड्रोन से चिन्हित की गई लोकेशन, PAC और स्थानीय नाविकों की मदद से चला अभियान

गाजीपुर, 31 अगस्त। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच पुलिस और प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। ग्राम डूहिया सरैया, थाना सुहवल के पास गंगा नदी के टापू पर फंसे 12 चरवाहों और 2000 से अधिक भेड़ों को पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने करीब छह घंटे तक चले जोखिम भरे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया।जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त 2026 की रात गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण कई चरवाहे अपनी भेड़ों के साथ नदी के टापू पर फंस गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के नेतृत्व में एडीएम, एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी नगर तथा पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम तत्काल ददरी घाट पहुंची।रात के अंधेरे में टापू पर फंसे लोगों और पशुओं की सही स्थिति का पता लगाने के लिए नाइट विजन ड्रोन कैमरे की मदद ली गई। ड्रोन के माध्यम से 12 चरवाहों और करीब 2000 से 2500 भेड़ों की लोकेशन चिन्हित की गई।इसके बाद फ्लड कंपनी PAC, पुलिस टीम, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नाविकों की मदद से तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद करीब छह घंटे तक लगातार चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी 12 चरवाहों और 2000 से अधिक भेड़ों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।रेस्क्यू अभियान की सफलता के बाद स्थानीय ग्रामीणों एवं चरवाहों ने गाजीपुर पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई तथा जीवन रक्षा के प्रयासों की सराहना की।

30/08/2026

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से कमरियाघाट में चिंता

#सरयू_नदी #कमरियाघाट #बेलघाट #गोरखपुर #बाढ़_अलर्ट #बांसगांव_संदेश

Address

SDM Gate
Gorakhpur
273403

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bansgaon Sandesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bansgaon Sandesh:

Shortcuts

Share