08/09/2026
*गोरखपुर ब्रेकिंग*
*दबंगो द्वारा आगे से पंद्रह फिट का रास्ता होने के बावजूद पीछे से सालों से बने पुरानी बाउंड्री गिराकर रास्ता खोलने का प्रयास*
*पुरानी दीवाल गिराने के बाद दबंग अमन बोला पुलिस से सुबह आयेंगे*
गोरखपुर के रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के गोपलापुर मोहल्ले की निवासी गुड्डी देवी पति मनोज निषाद निवासी गोपालपुर थाना रामगढ़ताल की निवासी है। जो कि वर्षों से मकान बनवाकर यहाँ पर रहती है। उंन्होने अपने आने-जाने के लिए 6 फिट का रास्ता छोड़ा था। 6 फिट के बाद दीवाल चलाकर अपने रास्ते को कब्जे में लिया था। दबंग अमन निषाद पुत्र सतीश निषाद दो साल पहले मकान बनवाया। जिसका आगे से पंद्रह फिट का रास्ता है। पीछे आने जाने के लिए एक इंच जमीन नही छोड़ा। अब पंद्रह दिन पहले उस रास्ते पर सड़क व नाली बना। दबंग अमन निषाद ने गुरुवार को दोपहर 4.30 बजे हथौड़े से मारकर बाउंड्री के दीवाल को गिरा दिया गया। पीछे से भी रास्ता खोलकर गेट लगाने का प्रयास कर रहा है। जब इस संबध में रामगढ़ताल थाने पर गुड्डी देवी के द्वारा सूचना रामगढ़ताल थाने पर सूचना दी गयी तो कांस्टेबल रितिक सिंह को मामले की कार्यवाही के लिए प्रार्थना पत्र सौपा गया। कांस्टेबल रितिक सिंह ने अमन को चौकी पर आने को कहा तो उसने आने से मना कर दिया। उसका कहना है कि हम सुबह आएंगे। पुलिस भी शांत हो गयी। क्या ऐसे मामलों में जबरस्ती किसी का दीवाल गिराना सही है।अमन को पुलिस के द्वारा अभी तक पकड़ा नही गया। क्या अब पुलिस आरोपी के कहे मुताबिक काम करेंगी। यदि कोई घटना घटती है तो कौन जिम्मेदार होगा।पीड़ित गुड्डी देवी की मांग है कि आरोपी अमन निषाद के रामगढ़ताल पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करे। नही तो हम एसएसपी गोरखपुर से शिकायत करेंगे।