ALL in ONE

ALL in ONE Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ALL in ONE, Media/News Company, Gorakhpur.

हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एस एस डिजिटलमिडिया संेण्टर के कार्यालय पर गणेष मिश्रा की अध्यक्षता में एक विचार गोश्ठी...
30/05/2019

हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एस एस डिजिटल
मिडिया संेण्टर के कार्यालय पर गणेष मिश्रा की अध्यक्षता में एक विचार गोश्ठी
तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गयां।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राश्ट्रपति पदक प्राप्त सरदार बलबीर
सिंह ने कहा कि कलकत्ता में षुरू हुआ प्रथम हिन्दी अखबार उदन्त मार्तण्ड
से आज तक हिन्दी एक मजबूत धागे के रूप में पूरे हिन्दुस्तान को बांधे हुए
है। विषिश्ट अतिथि पार्शद जितेन्द्र सैनी ने कहा कि हिन्दी भाशा की पत्र-
पत्रिकाओं से देष की एकता अखण्डता मजबूत होती है पत्रकारों को निश्पक्ष
एवं निडर होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक संचालनकर्ता
षैलेष बहादुर श्रीवास्तव ने पत्र प्रतिनिधियों एवं कलम के सिपाहीयांे का
माल्यार्पण कर स्वागत किया।
वरिश्ठ पत्रकार फर्रूख जमाल को स्वर्गीय बद्री प्रसाद रूगटा एवं छायाकार
डी के गुप्ता को स्वर्गीय राम नरायण गौड़ उर्फ नन्हें दादा, छायाकार राजेष
कुमार को स्वर्गीय सुख रंजन दास की स्मृति में उत्तरीय पहनाकर स्मृति चिन्ह
सहित सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समर्थ श्रीवास्तव, षिवांग मिश्रा, षीतल चैधरी,
सुषील कुमार, संजय त्यागी, महेष कुमारए राजन चैधरी, राजेन्द्र मिश्रा आदि
ने अपने विचार व्यक्त करते हुए हिन्दी की समृद्वि के लिए संकल्प लिया

03/09/2018

आपकी राशि आपके बारे में क्या कहती है? आइए देखते है!

05/03/2018

विसंगत आवेगों के देश में,

मेजर कुमुद डोगरा और श्रीदेवी

१५ फरबरी भारतीय वायु सेना का एक फाइटर जहाज़ दुर्घटनाग्रस्त हुआ , विंग कमांडर वत्स और उनके साथी जेम्स वीरगति को प्राप्त हुये . पांच दिन पहिले ही विंग कमांडर वत्स की पत्नी मेजर कुसुम डोगरा ने एक संतान को जन्म दिया था . पति के देश के लिए प्राण होम देने पर , अंतिम दर्शन और क्रिया के लिए मेजर कुमुद डोगरा सेना की परंपरा का निर्वाह करते हुये इस अवसर पहिने जाने वाली वर्दी पहन कर पूर्ण सैनिक गौरव और सम्मान के साथ आयीं , तनिक भी विचलित हुये बिना , कोई विलाप , दुर्बलता नहीं , पूर्ण दृढ़ता का मुख भाव , पांच दिन की नवजात संतान को हाथों में थामे, सधे क़दमों से मार्च करते हुये , वो संतान की जिसका मुंह पिता ने देखा ही नहीं था , वो संतान जो अपने रणबांकुरे पिता को देख भी ले पांच दिवस की आयु में , तो अबोध पहिचाने कैसे ? बाद में चित्रों और कहानियों से ही बताना होगा की तुम उस वीर सैनिक की बेटी हो .
खबर अख़बारों में छपी , टी वी पर भी आई , सोशल मीडिया पर भी , लोगों के छोटे छोटे अनमने से सन्देश आये , RIP, नमन , श्रद्धांजलि , नारी शक्ति को प्रणाम इत्यादि . किसी राजनेता , नेता , अभिनेता का बयान नहीं आया ना ही शासन में बैठे लोगों ने कोई उदगार व्यक्त किये .
कुमुद डोगरा साधारण सैनिक परिवार से हैं , देशभक्ति बचपन से मानस पर आना स्वाभाविक है , सेना की नियुक्ति ली , विंग कमांडर वत्स दक्ष पायलट माने जाते थे , अति अनुशासित और कर्त्तव्य निष्ठ , मेजर कुमुद डोगरा ने प्रेम और सम्मान के भाव के साथ उन्हें जीवन साथी चुना , एक संतान पांच दिन की , और इति .
श्रीदेवी बोनी कपूर की पत्नी मोना कपूर और उनके बच्चों के साथ उन्ही के घर में रहती थीं , मिथुन चक्रवर्ती की उपस्थिति में 'राखी' बाँध कर उन्होंने बोनी कपूर को भाई के रिश्ते में बांध लिया था , बाद में वो बोनी कपूर द्वारा गर्भवती हुयीं फिर दोनों ने एक मंदिर में जाकर विवाह किया , विवाह आपराधिक था , क्योंकि बोनी कपूर ने पहिली पत्नी से कानूनी अलगाव नहीं किया था , अपने लगभग वयस्क हो गए दो बच्चों और पत्नी को छोड़ कर बोनी कपूर श्रीदेवी के साथ रहने लगे , उन्हें दो संताने हुयीं . श्रीदेवी ने कई फिल्मों में 'अभिनय' किया , नृत्य किया , अपने सुन्दर शरीर का खूब प्रदर्शन किया, अपने अभिनय कौशल से खूब धन कमाया , सात

22/08/2017
22/02/2016

अगर भारत-पाक साथ होते, तो ज़रा सोचो...कितने सपने सच होते
1. दुनिया की सबसे धांसू क्रिकेट टीम होती

ज़रा सोच के देखो... बैटिंग में सचिन तेंदुलकर जैसा भगवान, बोलिंग में इमरान खान और वसीम अकरम की रफ़्तार और स्विंग. सच में, हर एक खिलाड़ी धमाकेदार होता.

2. टूरिज़्म का बूम होता
आगरा में है ताज, लाहौर में है शालीमार गार्डन. टूरिस्ट्स के लिए ये जगहें जन्नत होतीं.

3. बुद्धिजीविओं की होती भरमार
पाकिस्तान के उर्दू शायर जैसे फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ और भारत से रबिन्द्र नाथ टैगोर साथ में अपने साहित्य की चर्चा करते. सोचो क्या शक्ति होती हमारे किस्से, कहानियों और शायरियों में.

4. लज़ीज़ खाना
सोच के ही मुंह में पानी आता है कि एक ही गली में पाकिस्तान के चटपटे नॉन-वेज पकवान और मज़ेदार भारतीय व्यंजन मिलते.

5. कव्वालियों का दौर चलता
सूफ़ी धुनों और सुरों की मनमोहक आवाज़ें गलियों से आ रही होती. भारत और पाक का Coke Studio सॉलिड होता.

6. हेंडीक्राफ्ट, कपड़ों की डिज़ाइन, चित्रकारी, कढ़ाई ग़ज़ब होती
पाकिस्तानी कफ़्तान का शानदार स्टाइल और साड़ियों की महीन कारीगरी देख कर दिल खुश हो जाता.

7. बॉलीवुड और पाकिस्तान के टीवी सीरियल्स साथ देखे जाते
ज़िन्दगी चैनल पर आने वाले पाकिस्तानी सीरियल्स जिन्हें भारत में काफ़ी पसंद किया जाता है, ऐसे सीरियल्स हर चैनल पर देखने को मिलते. पाकिस्तानी कलाकारों को बिना रोक-टोक बॉलीवुड में काम मिलता.

8. कश्मीर समस्या का हल
भारत और पाकिस्तान के बीच की ये सबसे बड़ी फांस, कभी नासूर नहीं बनती.

9. सबसे ज़्यादा मुस्लिम भारत में होते
भारत के 180 मिलियन और पाकिस्तान के 178 मिलियन मुसलमान मिल कर एक साथ रहते.

10. डिफ़ेन्स बजट में कटौती होती
भारत का डिफ़ेन्स बजट इतना ज़्यादा इसलिए है क्योंकि हमें हर वक़्त पाकिस्तान से चौकन्ना रहना पड़ता है. अगर दोनों देश साथ होते तो इस बजट में कटौती होती और वो पैसा दूसरे क्षेत्रों के विकास के लिए उपयोग होता.

11. हमारी आर्मी तोड़ू होती
दोनों देशों की मिलिट्री की ताकत का कोई सामना नहीं कर पाता.

12. हमारी GDP बेहतर होती
GDP के मामले में भारत 10वें नंबर पर है और पाकिस्तान 42वें. दोनों देश साथ होते तो हम संभवतः 7वें नंबर पर होते.

13. पढ़ाई की किताबें बदल जातीं
हमारी इतिहास की किताबें बड़ी ही अलग होतीं जिनमें किसी प्रकार का राजनैतिक एजेंडा नहीं होता.

14. एक दूसरे के त्योहार साथ में मनाते
साल भर कभी सेंवईयां खाने को मिलतीं तो कभी लड्डू.

15. एक ही पंजाब होता
किसी का परिवार अलग नहीं होता, सब साथ में रह रहे होते. पंजाब और भी समृद्ध होता.

16. वीज़ा की कोई दिक्कत नहीं होती
बिना किसी रोक-टोक लोग इधर से उधर आते-जाते रहते.

17. किसी युद्ध का खतरा नहीं होता
अगर दोनों देश साथ होते तो लड़ाइयां नहीं होतीं, और न ही हमसे कोई लड़ाई करने की सोच पाता.

18. और सबसे ज़रूरी … दोनों देशों के बीच कड़वाहट की जगह प्यार होता

है न ये एक हसीन ख़्वाब? भारत और पाकिस्तान एक साथ. खैर दिल को बहलाने के लिए ग़ालिब, ये ख़्याल ही अच्छा है. वैसे सोचने की बात ये भी है कि अगर भारत और पाकिस्तान साथ होते, तो उस देश का नाम क्या होता? कमेंट करके बताओ

18/02/2016

खतरे का उदघोष बजा है, रणभूमी तैयार करो,

सही वक्त है, चुन चुन करके, गद्दारों पर वार करो,

आतंकी दो चार मार कर हम खुशियों से फूल गए,

सरहद की चिंताओं में हम घर के भेदी भूल गए,

सरहद पर कांटे हैं, लेकिन घर के भीतर नागफनी,

जिनके हाथ मशाले सौंपी, वो करते है आगजनी,

ये भारत की बर्बादी के कसे कथानक लगते हैं,...

माँ के सोने के बाद बेटी का रेप करता था दरिंदामध्यप्रदेश के हरदा जिले में रिश्तों को तार-तार कर पिता द्वारा अपनी ही मूकबध...
09/02/2016

माँ के सोने के बाद बेटी का रेप करता था दरिंदा
मध्यप्रदेश के हरदा जिले में रिश्तों को तार-तार कर पिता द्वारा अपनी ही मूकबधिर नाबालिग बेटी से दुराचार और उसके परिणाम स्वरूप पीडिता के मां बनने का मामला सामने आया है। हरदा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरण लता केरकेट्टा ने बताया कि हरदा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के माध्यम से पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि डोमनमउ गांव का रहने वाला आरोपी पीड़ित नाबालिग मूकबधिर 14 साल की लड़की का सौतेला पिता है। एक वर्ष पहले उसके द्वारा दुराचार किए जाने से पीडित बच्ची गर्भवती होकर एक बालिका की मां बन गई। अब इस मूकबधिर पीड़िता की दो माह की लड़की है। उन्होंने बताया कि आज हरदा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दल आरोपी की तलाश में रवाना किया गया है। पीड़िता अभी अपनी मासूम बच्ची के साथ अपनी नानी के घर हरदा जिले के ही सिराली गांव में रह रही है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?
मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता की नानी ने नवजात को किसी अन्य को गोद देने के लिए चाइल्ड लाइन से संपर्क किया। चूंकि बात किसी नवजात को गोद देने की प्रक्रिया की थी इसलिए मामला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) पहुंचा। कमेटी के सदस्यों ने नवजात बच्ची के पिता के बारे में जानना चाहा तो बेजुबान पीड़िता ने कुछ ऐसे इशारे किए कि मामला संदेहास्पद लगा। चूंकि पीडि़ता बोल नहीं सकती थी इसलिए बाहर से मूकबधिर के इशारों को समझने वाले अनुवादक को बुलाया गया। अनुवादक के सामने जब बेजुबान ने आप बीती सुनाई तो एक ऐसा शर्मनाक सच सामने आया जो रिश्तों को कलंकित कर रहा था।

मूकबधिर होने के कारण नहीं बता पाई
बताया गया कि नवजात बच्ची का पिता कोई और नहीं बल्कि पीड़िता का ही सौतेला पिता है। जिसके बाद चाइल्ड लाइन ने पत्र लिखकर पुलिस को जानकारी दी। चूंकि पीड़िता बोल नहीं सकती इसलिए वह अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी समय पर किसी को नहीं बता पाई। पीड़िता लंबे समय से उसकी नानी के घर रह रही थी।

5-6 महीने बाद नानी को पता चला
बताया गया कि जब उसका गर्भ 5-6 महीने का हो गया तब उसकी नानी को पता चला। चूंकि गर्भ ज्यादा महीने का था और गर्भवती मां भी नाबालिग थी, इसलिए पीड़िता के स्वास्थ को देखते हुए बच्चे को जन्म दिया गया। पीड़िता की नानी नवजात बच्ची को रखना नहीं चाहती थी, इसलिए चाइल्ड लाइन की मदद से उसे गोद देने की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।

मां-भाई के सोने पर करता था रेप
बताया गया कि पीड़िता के साथ उसके सौतेले पिता ने एक साल पहले कई दिनों तक लगातार दुष्कृत्य किया। वह घटना को तब अंजाम देता था जब उसकी मां और भाई सो जाते थे। इस मामले को प्रकाश में लाने वाले हरदा जिला बाल कल्याण समिति (सी डब्ल्यू सी) के अध्यक्ष वेद विश्नोई ने कहा कि यह बात तो तय है कि परिवार में नवजात बच्ची को रखना नहीं चाहते, वहीं

पाकिस्तान में पास हुआ हिंदू मैरिज बिल, सालों से था लांबित सालों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पाकिस्तान में हिंदू अल्पस ...
09/02/2016

पाकिस्तान में पास हुआ हिंदू मैरिज बिल, सालों से था लांबित

सालों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पाकिस्तान में हिंदू अल्पस ंख्यक समुदाय को पाक संसद विवाह कानून देने जा रही है। हिंदू मैरिज बिल को पाकिस्तान के एक संसदीय पैनल ने मंजूरी दे दी है। यह बिल दशकों से लटका पड़ा था और सरकार इसे लेकर सुस्त रवैया अपना रही थी।

हिंदू कानून निर्माताओं का ली गई मदद
लॉ एंड जस्टिस के लिए बनाई गई नेशनल असेंबली स्टैंडिंग कमेटी ने सोमवार को हिंदू मैरिज बिल 2015 के ड्राफ्ट को फाइनल कर दिया। इसके लिए खासकर पांच हिंदू कानून निर्माताओं को बुलाया गया था।

विवाह की न्यूनतम उम्र 18 साल
एक पाकिस्तानी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार हो रही देरी के बीच कमेटी ने बिल को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। इसमें महिला और पुरुष दोनों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल रखी गई है। यह कानून पूरे देश में लागू होगा।

नेशनल असेंबली में पेश होगा बिल
विधेयक अब नेशनल असेंबली में पेश किया जाएगा, जहां सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के समर्थन से इसके पारित होने की पूरी संभावना है।

हिंदू समुदाय के लिए परिवार कानून तैयार करने में लंबे समय से रणनीतिक रूप से की गई देरी पर खेद जताते हुए संसदीय समिति के अध्यक्ष चौधरी महमूद बशीर विर्क ने कहा, ऐसा करना (विलंब) हम मुसलमानों और खासकर नेताओं के लिए मुनासिब नहीं था। हमें कानून को बनाने की जरूरत थी ना कि इसमें रुकावट डालने की। अगर 99 फीसदी आबादी एक फीसदी आबादी से डर जाती है तो हमें अपने अंदर गहरे तक झांकने की जरूरत है कि हम खुद को क्या होने का दावा करते हैं और हम क्या हैं।
- See more at: http://www.patrika.com/news/asia/pakistan-approves-hindu-marriage-bill-after-decades-of-inaction-1172472/ .mVtAtwqC.dpuf

बीजेपी नेता योगी कौशलेंद्र पराई पत्नी के साथ कमरे में बंद मिलेभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रहे योगी कौशलेंद्र ना...
09/02/2016

बीजेपी नेता योगी कौशलेंद्र पराई पत्नी के साथ कमरे में बंद मिले

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रहे योगी कौशलेंद्र नाथ मंगलवार को एक महिला के साथ संदिग्ध हालात में मिले। भाई के लिए नौकरी मांगने गई महिला के साथ कमरे में थे। इस बीच पति आ धमका। अपने साले को फ्लैट के बाहर देखकर हंगामा काटा। पुलिस बुलाकर फ्लैट की तलाशी कराई गई तो विधायक को महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में पाया गया। योगी कौशलेंद्र नाथ साल भर पहले नौकरानी को शराब पिलाकर दुष्कर्म के आरोपी भी हैं।

कठौता मोहल्ले के रहने वाले एक वाहन चालक ने मंगलवार दोपहर फैजाबाद रोड स्थित साईं अपार्टमेंट में पूर्व विधायक योगी कौशलेंद्र नाथ के फ्लैट नंबर 501 के सामने हंगामा करते हुए पुलिस को फोन किया। कहा कि योगी कौशलेंद्र नाथ उसकी पत्नी को साथ लेकर कमरा बंद किए हैं और उसके साले को फ्लैट के बाहर गैलरी में रोक दिया था। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूर्व विधायक ने बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोला और घर में पत्नी की मौजूदगी बताकर पुलिस को रोकने की कोशिश करने लगे। थोड़ी देर नोकझोंक के बाद पुलिस टीम ने फ्लैट की तलाशी ली। आरोप लगाने वाले चालक की पत्नी पूर्व विधायक के फ्लैट के ऊपरी तल पर मिली।

पुलिस टीम योगी कौशलेंद्र नाथ के साथ महिला, उसके भाई व पति को बीबीडी पुलिस चौकी ले गई। महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में गलत आरोप लगाने की बात कही। पति के सवाल दागने पर उसने कुबूला कि योगी कौशलेंद्र नाथ उसे कमरे में ले गए थे और भाई से गैलरी में इंतजार करने को कहा था। पति ने पूर्व विधायक पर अपनी पत्नी के साथ संदिग्ध हालात में मिलने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

गौरतलब है कि गत वर्ष योगी कौशलेन्द्र नाथ पर झाड़ू-पोछा करने वाली एक महिला ने बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। फ्लैट में नशे में धुत मिली महिला ने बयान दिया कि कौशलेंद्र तीन दिन से उसे शराब पिलाकर दुष्कर्म कर रहा है। पूर्व विधायक ने अपने भरोसे के एक सिपाही के माध्यम से किसी तरह मामला शांत कराया था।
- See more at: http://www.bhopalsamachar.com/2016/02/blog-post_72.html .GdiHV89l.dpuf
Wednesday, February 3, 2016
- See more at: http://www.bhopalsamachar.com/2016/02/blog-post_72.html .GdiHV89l.dpuf

05/05/2015

Address

Gorakhpur
273001

Telephone

9936602222

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ALL in ONE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ALL in ONE:

Share