29/08/2026
नन्ही बच्ची की मौत पर न्याय की आवाज़—कैंडिल मार्च
जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज स्थित ईसाई हॉस्पिटल में 4 दिन की मासूम बच्ची की मृत्यु के मामले ने हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर दिया है। परिजनों के साथ खड़े होकर तथा जनपद कुशीनगर के पत्रकार बंधुओं के सहयोग से रामकोला थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज बाजार में कैंडिल मार्च निकालकर स्वास्थ्य विभाग की कथित लापरवाही के विरोध में आवाज़ बुलंद की।
हमारी मांग है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों की जवाबदेही तय हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।
मासूम की मौत केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए चिंता का विषय है।
न्याय मिलने तक हमारी आवाज़ शांत नहीं होगी।
दीपक कुमार पाण्डेय
प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश
अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी