GPN News

GPN News हम आपको सही व सटीक खबर उपलब्ध कराते है?

10/09/2026

हैदराबाद में पेट्रोल पंप में घुसी तेज रफ्तार बस, बड़ा हादसा टला

हैदराबाद के बाहरी इलाके बतासिंगाराम में तेज रफ्तार टीएसआरटीसी बस अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप में जा घुसी. हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पेट्रोल पंप के फ्यूल डिस्पेंसिंग यूनिट और वहां खड़ी कार व ऑटो को नुकसान पहुंचा. राहत की बात रही कि पेट्रोल-डीजल का रिसाव नहीं हुआ.

10/09/2026

नकली नोटों की फैक्ट्री!

UP- कानपुर पुलिस ने नकली नोट छापकर बाजार में सप्लाई करने वाले गैंग से ₹2 लाख के नकली नोट बरामद किये है.

इस गैंग के सौमिल गुप्ता, रोशन अली और शेरसिंह किराये के कमरे में कम्प्यूटर-प्रिंटर की मदद से नोट छापकर बाजार में खपाते थे. रेट रहता था 3 हजार के असली नोटों के बदले 10 हजार के नकली नोट. यह गैंग कई महीने से सक्रिय है और करोड़ों रूपये बाजार में खपा चुका है. लंबा नेटवर्क है इस गैंग का. आरोपियों आदतन अपराधी है. इन पर पहले से 15 केस दर्ज है.

10/09/2026

लखनऊ (बुद्धेश्वर मंदिर सीताकुंड) मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर मंदिर के सीताकुंड में सैकड़ों-हजारों मछलियां अचानक मृत पाई गईं। स्थानीय श्रद्धालुओं और लोगों के अनुसार, लंबे समय से तालाब की सफाई न होने और अत्यधिक गंदगी फैलने के कारण पानी दूषित हो गया,जिससे यह हादसा हुआ हैं.

09/09/2026

📍 नॉर्थ दिल्ली यादव नगर निवासी समीर अपनी मां के साथ रहता है और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च उठाता है। हाल ही में उसका ई-रिक्शा चोरी हो गया। समीर ने खुद तलाश कर ई-रिक्शा और कथित चोर को पकड़ लिया और दोनों को लेकर थाने पहुंचा।

आरोप है कि चोरी की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने समीर के साथ ही बुरी तरह मारपीट की।

जिस युवक ने चोर पकड़कर पुलिस की मदद की, अगर उसी को थाने में इंसाफ़ के बजाय मार मिले, तो आम आदमी कानून पर भरोसा कैसे करे? मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

09/09/2026

ओडिशा के बालासोर से रेस्क्यू किए गए पांच बेबी ओरंगुटान

ओडिशा के बालासोर के जंगलों से रेस्क्यू किए गए पांच बेबी ओरंगुटान को भुवनेश्वर के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क लाया गया है. सभी को सीआरएबी में रखा गया है, जहां अब उनकी देखभाल और परवरिश की जाएगी.

09/09/2026

गुलदार ने समझा आसान शिकार… लेकिन कुत्ते ने खेल पलट दिया! 😱🔥

रुद्रप्रयाग में मंगलवार देर रात विकास भवन कार्यालय के समीप एक घर के आंगन में गुलदार घुस आया। वहां सो रहे पालतू पहाड़ी कुत्ते पर गुलदार ने हमला कर दिया।
इसके बाद शुरू हुआ गुलदार और कुत्ते के बीच खतरनाक मुकाबला। दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष चलता रहा। कुत्ते ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार गुलदार का सामना करता रहा। आखिरकार कुत्ते के प्रतिरोध के आगे गुलदार को ही पीछे हटना पड़ा और वह मौके से भाग निकला

09/09/2026

मेरा नंबर कब आएगा,सुबह तक आ जाएगा..
लखनऊ KGMU ब्लड बैंक में कर्मचारियों की बदतमीजी बढ़ती जा रही है.तीमारदार और स्टाफ के बीच कहासुनी को समझें, एक तो कर्मचारी ढंग से काम नहीं करते,उसपर से सुबह तक खड़े रहने के लिए बोलते.एक तो अस्पताल में इलाज करवाने आने वाला हर शख्स पहले से बिमार-परेशान है, यहां आकर इन कर्मचारियों की नौटंकी को अलग झेलना पड़ता है?

09/09/2026

🚨 ओडिशा के बालासोर में बड़ा रहस्य!

रनाकाथा संरक्षित वन क्षेत्र में एक साल से कम उम्र के 5 शिशु ऑरंगुटान—2 मादा और 3 नर—मिले हैं। हैरानी की बात यह है कि ऑरंगुटान इस इलाके के प्राकृतिक जीव नहीं हैं।

वन विभाग के अनुसार इनके प्राकृतिक आवास उष्णकटिबंधीय वर्षावन हैं, इसलिए इनके यहां प्राकृतिक रूप से पहुंचने की संभावना नहीं है। तस्करी या मानव हस्तक्षेप की आशंका, जांच जारी है।

09/09/2026

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पताल की अव्यवस्था देख फूट पड़ा रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का गुस्सा. सफाईकर्मी से गंदगी देख बोले- मैं तुम्हारी ऐसी 12 बजाऊंगा!

09/09/2026

विज्ञान बेबस, क्रेनें फेल, मेशीनें बंद, प्रशासन लाचार ……..चमत्कारी प्रतिमा के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी के लिए सरकार चौड़ीकरण के दौरान 170 वर्ष पुराने खड़े हनुमान मंदिर हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित किया जाना तय हुआ।

अब चार दिनों के प्रयास के बावजूद हनुमान जी की मूर्ति एक इंच भी नहीं हिली। भक्त इसे हनुमान जी की इच्छा समझकर चमत्कार मान रहे हैं।

पुरातत्व विभाग को डर है कि मूर्ति को जबरन हटाने का प्रयास किया गया तो मूर्ति खंडित हो सकती है। भक्तों के आँखों में आँसू है। इस चमत्कारिक प्रतिमा को बिना नुक़सान पहुँचाए हटाना प्रशासन के लिए मुश्किल हो रहा है……

आप भी दर्शन कीजिए।

Address

Gorakhpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GPN News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to GPN News:

Shortcuts

Share