Badal Singh Lion India

Badal Singh Lion India मेरी फेसबुक पेज सिर्फ एक अकाउंट नहीं, मेरी पहचान और मेरी मेहनत की कहानी है।”

हम और बिनु बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर गए।  पवित्र नदी के किनारे पहुंचकर मन में एक अलग ही सुकून महसूस हुआ। बिनु ने श्रद्धा स...
22/02/2026

हम और बिनु बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर गए। पवित्र नदी के किनारे पहुंचकर मन में एक अलग ही सुकून महसूस हुआ। बिनु ने श्रद्धा से नदी में स्नान किया, गंगा जल भरा और विधि विधान से हल्दी का टुकड़ा गंगा जी में प्रवाहित किया बिनु ने हाथ जोड़कर गंगा मैया से प्रार्थना की कि हमारी बहन की शादी अच्छे से और बिना किसी बाधा के संपन्न हो जाए। उस समय मन में विश्वास और भक्ति झलक रहा था प्रार्थना करने के बाद मन हल्का और संतुष्ट हो गया, जैसे गंगा मैया ने उसकी बात सुन ली हो। फिर आप दोनों खुशी और विश्वास के साथ अपने घर के लिए रवाना हो गए।

आज मौसी की लड़की की हल्दी का कार्यक्रम था जो रीति-रिवाज के साथ इस कार्यक्रम को पूरा किया जा रहा है  गीतों की गूंज से वात...
19/02/2026

आज मौसी की लड़की की हल्दी का कार्यक्रम था जो रीति-रिवाज के साथ इस कार्यक्रम को पूरा किया जा रहा है गीतों की गूंज से वातावरण और भी सुहाना हो गया था। हल्दी की रस्म के दौरान हम सबने मिलकर विधि-विधान के अनुसार “हरीश” को पकड़ा था मैं, बिनु, अनुज और राजेश भईया ने मिलकर हरीश को पकड़ा, और मौसी की लड़की जिसकी हल्दी थी वह भी हरीश को पकड़े हुए थीं। सब लोग इस परंपरा को निभा रहे थे। फिर रीति रिवाज के अनुसार हरीश को गड्ढे में डाला गया। हल्दी की यह रस्म सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों के प्यार, अपनापन और एकता का प्रतीक होती है।

आज ऑफिस में विदेश जाने वाले व्यक्तियों के लिए वेल्डिंग का पूरा सेटअप लगाया जा रहा हैं, ताकि वे लोग वेल्डर का टेस्ट आसानी...
17/02/2026

आज ऑफिस में विदेश जाने वाले व्यक्तियों के लिए वेल्डिंग का पूरा सेटअप लगाया जा रहा हैं, ताकि वे लोग वेल्डर का टेस्ट आसानी से दे सकें। मशीनें सही जगह पर फिट की जा सकें, वायरिंग किया जा रहा है टेस्ट देने वाले उम्मीदवार बारी बारी से टेस्ट दे सके और विदेश जाने का उनका सपना पूरा हो सके। और यह वेल्डिंग टेस्ट उनके भविष्य की ओर बढ़ने का एक अहम कदम है, ऑफिस में हो रही यह तैयारी उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत प्रयास रहेगा

14-02-2026 को सुबह हम और प्रभात भईया किसी जरूरी काम से गोरखपुर गए थे। तभी मन में ख्याल आया कि जब आए ही हैं तो थोड़ा समय ...
16/02/2026

14-02-2026 को सुबह हम और प्रभात भईया किसी जरूरी काम से गोरखपुर गए थे। तभी मन में ख्याल आया कि जब आए ही हैं तो थोड़ा समय निकालकर गोरखनाथ मंदिर भी घूम लिया जाए। हम दोनों सीधे मंदिर की ओर निकल पड़े।सुबह का समय था हल्की धूप और ठंडी हवा माहौल को और भी सुंदर बना रही थी।मंदिर परिसर में पहुंचते ही बहुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का एहसास हुआ। मंदिर की भव्यता और साफ-सफाई देखकर मन खुश हो गया। मंदिर घूमने के बाद हमने सोचा कि इस खूबसूरत पल को यादगार बना लिया जाए। फिर हमने साथ में एक सेल्फी ली, जिसमें पीछे मंदिर का दृश्य बहुत सुंदर लग रहा था। उसके बाद हमने एक-दूसरे की अलग-अलग फोटो भी खींची। प्रभात भईया ने मेरी फोटो बड़े अच्छे एंगल से ली, और मैंने भी उनकी फोटो ध्यान से खींची ताकि यादें हमेशा के लिए संजोई जा सकें।थोड़ी देर मंदिर परिसर में घूमकर, वहां के शांत वातावरण का आनंद लेकर हम दोनों बहुत प्रसन्न मन से वापस लौटे। सच में, काम के साथ-साथ ऐसा छोटा सा घूमना मन को सुकून दे गया और दिन को खास बना गया।

आज हम मौसी की लड़की के तिलक में आए थे।इसी शुभ अवसर पर हमारी मुलाकात सतेंद्र जीजा से हुई। उनसे बहुत दिनों बाद मिलना हुआ। ...
15/02/2026

आज हम मौसी की लड़की के तिलक में आए थे।इसी शुभ अवसर पर हमारी मुलाकात सतेंद्र जीजा से हुई। उनसे बहुत दिनों बाद मिलना हुआ। आख़िरी बार हम उनसे अपनी शादी में मिले थे,। इतने लंबे समय बाद जब आमने-सामने मुलाकात हुई तो मन बहुत प्रसन्न हो गया। शादी की यादें ताज़ा कीं और एक-दूसरे का हालचाल पूछा।खाने के समय हम सब एक साथ बैठे थे। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए बातचीत का सिलसिला भी चलता रहा। उसी दौरान हमने विजय के साथ मिलकर सतेंद्र जीजा के साथ एक फोटो खिंचवाई। फोटो लेते समय सबके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। वह पल बहुत ही अपनापन और स्नेह से भरा हुआ था।आज का यह दिन और वह फोटो हमारे लिए हमेशा एक प्यारी याद बनकर रहेगा। ऐसे पारिवारिक अवसर न केवल रिश्तों को मजबूत करते हैं, बल्कि दिलों को भी करीब लाते हैं।

With Badal Singh – I just got recognized as one of their top fans! 🎉
08/02/2026

With Badal Singh – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

हम और विपुल सर सिंघारिया की ओर जा रहे थे। बातचीत करते हुए कब रास्ता कट गया, पता ही नहीं चला। तभी सूबा बाजार चौराहे पर का...
07/02/2026

हम और विपुल सर सिंघारिया की ओर जा रहे थे। बातचीत करते हुए कब रास्ता कट गया, पता ही नहीं चला। तभी सूबा बाजार चौराहे पर काली मंदिर के ठीक बगल में स्थित चाय-समोसा और लिट्टी की छोटी-सी दुकान बहुत पुरानी है
यात्रा की थकान और देसी स्वाद की चाह ने हमें वहाँ रुकने पर मजबूर कर दिया। दुकान साधारण थी, लेकिन वहाँ से आती लिट्टी की खुशबू मन को भा रही थी। हम सबने वहीं रुककर गरमा-गरम लिट्टी और चोखा मंगवाया।लिट्टी बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम थी, और चोखा का स्वाद तो मानो घर की याद दिला रहा था। सड़क किनारे, मंदिर के पास बैठकर लिट्टी चोखा खाने का स्वादिष्ट का आनंद लेना एक अलग ही सुख देता है।ऐसे छोटे-छोटे ठहराव ही यात्रा को यादगार बना देते हैं। उस दिन सूबा बाजार चौराहे पर लिट्टी-चोखा खाते हुए बिताया गया समय लंबे समय तक यादों में बना रहेगा।
゚viralfollowersシ゚

आज ऑफिस में मुकेश भईया के साथ एक यादगार फोटो खिंचवाई गई। मुकेश भईया अपने ऑफिस का काम पूरा करके शाम के समय हमारे ऑफिस आए ...
06/02/2026

आज ऑफिस में मुकेश भईया के साथ एक यादगार फोटो खिंचवाई गई। मुकेश भईया अपने ऑफिस का काम पूरा करके शाम के समय हमारे ऑफिस आए थे। उस समय हम अपने कंप्यूटर के Excel लिस्ट में जो लड़के का इंटरव्यू सिलेक्शन हो गया था उन लोगों का एंट्री कर रहे थे और उसी समय इंटरव्यू भी समाप्त हो चुका था इंटरव्यू देने आए सभी लड़के जा चुके थे। उसे समय हमने एक फोटो लिया गया ।



゚viralfollowersシ゚

Address

Gorakhpur
Gorakhpur
GORAKHPURUTTARPRADESH

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Badal Singh Lion India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share