Gorakhpur Journalists Press Club

Gorakhpur Journalists Press Club गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब का ऑफिशियल फेसबुक पेज, प्रेस क्लब से संबंधित गतिविधियों के बारे में आप सभी को जानकारी मिल सकेगी

पत्रकार अग्निवेश मृत्यु प्रकरण में पत्रकारों ने डीएम से आर्थिक सहयोग व शस्त्र लाइसेंस की मांग, एसएसपी से निष्पक्ष जांच व...
01/03/2026

पत्रकार अग्निवेश मृत्यु प्रकरण में पत्रकारों ने डीएम से आर्थिक सहयोग व शस्त्र लाइसेंस की मांग, एसएसपी से निष्पक्ष जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई जोरदार आवाज

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने डीएम-एसएसपी से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा, न्याय एवं दर्ज मुकदमे वापस लेने की रखी मांग

गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य स्वर्गीय पत्रकार अग्निवेश सिंह की संदिग्ध मृत्यु प्रकरण को लेकर पत्रकारों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। प्रेस क्लब अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा से मुलाकात कर न्यायोचित कार्रवाई की मांग उठाई।
पत्रकारों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पत्रकार अग्निवेश की मृत्यु अत्यंत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि विवेचना किसी अन्य थाने अथवा स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए तथा पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की पुनः समीक्षा एम्स गोरखपुर एवं बीआरडी मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की संयुक्त टीम से कराई जाए। साथ ही नामजद एवं संबंधित सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
पत्रकारों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रकरण में शामिल आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं तथा दबाव बनाने की नीयत से मृतक अग्निवेश के परिजनों के विरुद्ध दर्ज कराए गए मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए, जिससे पीड़ित परिवार को अनावश्यक उत्पीड़न से राहत मिल सके।
इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच स्टेट मेडिकल लीगल टीम से कराई जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने मृतक पत्रकार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में पुलिस प्रशासन कोई कोताही नहीं बरतेगा।
वहीं जिलाधिकारी दीपक मीणा से मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किए जाने तथा सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए शासन स्तर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रस्ताव भेजने तथा नियमानुसार शस्त्र लाइसेंस दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
पत्रकारों ने स्पष्ट कहा कि पत्रकार अग्निवेश को न्याय दिलाने, पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होने तक पत्रकार समाज का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

Gorakhpur Journalists Press Club की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी...
15/02/2026

Gorakhpur Journalists Press Club की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के चुनाव का मतगणना शुरू
14/02/2026

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के चुनाव का मतगणना शुरू

30/01/2026

पहले दिन 27 लोगों ने 28 पर्चे खरीदे

गोरखपुर जर्नलिस्टस प्रेस क्लब चुनाव 2026-27

शनिवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री होगी

रविवार को नामांकन पत्र जमा होंगे

गोरखपुर जर्नलिस्टस प्रेस क्लब के वार्षिक निर्वाचन सत्र 2026-27 के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन 27 लोगों ने कुल 28 नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्रों की बिक्री शनिवार को भी सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक प्रेस क्लब भवन में होगी। नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होने के साथ ही चुनावी सरगरमी जोर पकड़ने लगी है।
मुख्य चुनाव अधिकारी वागीश चंद्र श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी आलोक दूबे व डीके गुप्त ने बताया कि नामांकन पत्र की बिक्री के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए ओंकार धर द्विवेदी, अतुल मुरारी तिवारी, मनोज यादव, कुंदन उपाध्याय, विजय जायसवाल, उपाध्यक्ष के लिए प्रिंस पांडेय, धनेश निषाद, वेद प्रकाश पाठक, महामंत्री के लिए हेमंत तिवारी, आशीष भट्ट, विनय सिंह, पंकज श्रीवास्तव, बृजेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए सुशील कुमार, संजय त्रिपाठी, दुर्गेश यादव, संयुक्त मंत्री के लिए हरेंद्र धर दुबे, महेंद्र गौड़, पुस्तकालय मंत्री के लिए संजय कुमार तथा कार्यकारणी सदस्य के लिए रजनीश त्रिपाठी, नरसिंह प्रजापति, मनोज मिश्र, विभव पाठक, विकास पांडेय, विनोद प्रदीप अलेक्जेंडर, जितेंद्र कुमार, बिपिन कुमार पाण्डेय ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक नामांकन पत्र रविवार को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक जमा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नवीनीकरण की तिथि दो फरवरी तक बढ़ा दी गई है। जिन सदस्यों ने अभी तक नवीनीकरण नही कराया है वे निर्धारित तिथि तक नवीनीकरण करा सकते हैं, अन्यथा ऐसे सदस्य को मताधिकार से वंचित होना पड़ सकता है।

29/01/2026

आवश्यक सूचना

गोरखपुर जर्नलिस्टस प्रेस क्लब के निर्वाचन सत्र 2026-27 के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री 30 व 31 जनवरी, 2026 को प्रेस क्लब भवन में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी।

वागीश चंद्र श्रीवास्तव
(मुख्य चुनाव अधिकारी)

Gorakhpur Journalists Press Club के महामंत्री श्री पंकज श्रीवास्तव जी की माता जी का बुधवार शाम 6 बजे निधन हो गया । प्रभु...
26/11/2025

Gorakhpur Journalists Press Club के महामंत्री श्री पंकज श्रीवास्तव जी की माता जी का बुधवार शाम 6 बजे निधन हो गया । प्रभु पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि

15/11/2025

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब पर इनवर्टर का व्यवस्था किया गया, कार्यकारिणी द्वारा प्रेस क्लब पर इसे स्थापित करवा दिया गया है।

Gorakhpur Journalists Press Club की बिल्डिंग नही होगी प्रभावित
31/10/2025

Gorakhpur Journalists Press Club की बिल्डिंग नही होगी प्रभावित

सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं सांसद रवि किशन जी को प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवार्ड मिलने पर Gorakhpur Journalists Press Club ...
15/10/2025

सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं सांसद रवि किशन जी को प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवार्ड मिलने पर Gorakhpur Journalists Press Club की कार्यकारिणी की तरफ से अध्यक्ष रीतेश मिश्रा जी ने हार्दिक बधाई दी।
Ravi Kishan IIFA Awards

Gorakhpur Journalists Press Club में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने चयनित पत...
08/10/2025

Gorakhpur Journalists Press Club में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने चयनित पत्रकारों को नकद राशि, प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया। प्रेस क्लब की तरफ से शुरू मासिक पुरस्कार योजना के तहत जुलाई माह के लिए फोटो जर्नलिज्म श्रेणी में दैनिक जागरण के संगम दूबे और अमर उजाला के आनंद चौधरी, रिपोर्टिंग श्रेणी में हिंदुस्तान के मनीषा मिश्रा, दैनिक भास्कर डिजिटल एप के अनुराग पांडेय और अगस्त माह के लिए अमर उजाला के ईश्वर चन्द्र सिंह को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर पुरस्कृत किया गया।

विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी दिन-रात समाज और राष्ट्र के हितों के प्रति सजगता ही मीडिया की पहचान है। मीडिया समाज और राष्ट्र के विकास का सहयात्री है। मीडिया से जुड़े लोगों का प्रोत्साहन और सम्मान उन्हें समाज और राष्ट्र हित में और उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देता है।

एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह बुधवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की तरफ से मीडियाकर्मियों के श्रेष्ठ कार्य के लिए आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। पुरस्कृत मीडियाकर्मियों को बधाई देते हुए एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के यह आयोजन पत्रकारिता की सच्ची भावना का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पत्रकार सत्य की खोज में दिन रात लगे रहते हैं। यही कारण है कि मीडिया को लोकतंत्र का विश्वसनीय स्तम्भ माना जाता है। मीडिया की कलम में बदलाव लाने की ताकत होती है। डॉ. सिंह ने कहा कि गोरखपुर सहित उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विगत आठ सालों से विकास के अभूतपूर्व कार्य हों रहे हैं। इन विकास कार्यों में मीडिया ने बेहद ही सकारात्मक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों की हर आवश्यकता के लिए वह यथासंभव सहयोग करने को तत्पर हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार राकेश सारस्वत ने कहा कि पत्रकार का अधिकतर समय संघर्ष में व्यतीत होता है। उसका संघर्ष समाज हित में श्रेष्ठ योगदान देने के लिए होता है। कोई भी सम्मान या पुरस्कार उसके संघर्षपूर्ण कार्य को सम्मान देने माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष रीतेश मिश्रा ने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी ने पत्रकारों के बीच कार्य की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और प्रोत्साहन के लिए मासिक पुरस्कार योजना की शुरुआत की है। आगामी समय में इसका स्वरूप और विस्तारित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि और कार्यक्रम अध्यक्ष को प्रेस क्लब की कार्यकारिणी और पत्रकार साथियों ने माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, पौधा और पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी, महामंत्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री अंगद कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार पांडेय, पुस्तकालय मंत्री विनय कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राजीव पांडेय, विवेक कुमार, सूचना विभाग के सहायक निदेशक प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार राय, सुरेश राय, वरिष्ठ पत्रकार टीपी शाही, डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, धीरज श्रीवास्तव, रामगोपाल द्विवेदी, आशुतोष मिश्रा, राज श्रीवास्तव, सुशील कुमार, अजीत यादव, ओंकार धर द्विवेदी, ब्रजेंद्र सिंह, राजू सैनी, हरेंद्र दूबे, दुर्गेश यादव, बैजू गुप्ता, धनेश निषाद, रामशंकर यादव, संजय दूबे, गोविंद कुशवाहा, सीके मिश्रा, डीके गुप्ता, अशोक पांडेय, गिरीश चौबे, रजनीश श्रीवास्तव, सुनय पांडेय, अजीत यादव, प्रिन्स तिवारी, मनोज मिश्रा, जितेंद्र कुमार, जावेद खान सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों की सहभागिता रही।

Dr Dharmendra Singh Highlights

Gorakhpur Journalists Press Club  पर आयोजित "प्रेस से मिलिए" कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पं...
05/10/2025

Gorakhpur Journalists Press Club पर आयोजित "प्रेस से मिलिए" कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने लिया हिस्सा। मीडिया कवरेज
N.E. Railway

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में कल दिनांक 04.10.2025 को दोपहर 1 बजे से "प्रेस से मिलिए" कार्यक्रम में "पूर्वोत्तर रेल...
03/10/2025

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में कल दिनांक 04.10.2025 को दोपहर 1 बजे से "प्रेस से मिलिए" कार्यक्रम में "पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह" मौजूद रहेंगे।

भारतीय रेलवे से जुड़े किसी भी मुद्दे पर उनसे वैचारिक विनिमय, प्रश्न करने और उन्हें सुझाव देने के लिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

N.E. Railway

Address

Shastri Chowk
Gorakhpur
273001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gorakhpur Journalists Press Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share