Today Breaking News

Today Breaking News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Today Breaking News, Media/News Company, Mobile Plaza, Shop No. 1, 3rd Floor, Khowa mandi Gali, Golghar, Gorakhpur.

Today Breaking News ताजा और विश्वसनीय खबरों का भरोसेमंद स्रोत हैं। हम आपको ब्रेकिंग न्यूज, ट्रेंडिंग कहानियां और जरूरी अपडेट सबसे पहले पहुंचाते हैं। हमारी पेज को लाइक करें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं।

05/04/2026

Jai Shri Ram 🚩

15/03/2026

गोरखपुर में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पहुंचीं। उनके स्वागत में जैसे ही उनका लोकप्रिय गाना ‘धक-धक करने लगा’ बजा, कार्यक्रम का माहौल उत्साह से भर गया।

13/03/2026

रमजान के महीने में जुमे की नमाज के दौरान गोरखपुर की बड़ी मस्जिद में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को धमकी देते हुए मस्जिद परिसर से बाहर कर दिया गया। मौके पर मौजूद पत्रकारों का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनसे अभद्र व्यवहार करते हुए तुरंत बाहर जाने को कहा और कवरेज करने से रोक दिया।

09/03/2026

गोरखपुर के पॉश इलाकों में गिने जाने वाले नौका विहार रोड पर भैंसों का बड़ा झुंड सड़क पर आ गया। भैंसों का झुंड सड़क पर आ जाने से शाम करीब चार बजे चंपा देवी पार्क से गौतम बुद्ध गेट की ओर जाने वाले रास्ते पर यातायात बाधित हो गया। भैंसों के कारण इस दिशा में जा रहे वाहनों की रफ्तार अचानक थम गई और लोगों को कुछ देर तक रास्ता साफ होने का इंतजार करना पड़ा।

08/03/2026

गोरखपुर में मोहद्दीपुर फ्लाईओवर पर चार मार्च को हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उमेश शर्मा के परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। रविवार को DM दीपक मीणा ने जेल रोड तिराहा स्थित घर पहुंचकर परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपा और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और सदर एसडीएम दीपक गुप्ता मौजूद रहे।

08/03/2026

गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर की ओर से रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांग महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया और उन्हें उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। साथ ही रेडक्रॉस परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

07/03/2026

गोरखपुर के कौआबाग इलाके में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कौआबाग पुलिस चौकी से असुरन चौराहे की तरफ जा रही महिंद्रा एक्सयूवी-300 कार का अचानक आगे दाहिने पहिए का टायर फट गया। टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और तेज झटके के साथ पलटकर बीच सड़क पर उलट गई। कार के पलटते ही चालक अंदर ही फंस गया और करीब दस मिनट तक बाहर नहीं निकल सका। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

06/03/2026

गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय की सड़क हादसे में मौत के बाद शुक्रवार को उनके साथी इंटर्न डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के गेट पर इकट्ठा हुए। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर आकाश पांडेय को श्रद्धांजलि दी और घटना पर दुख जताया। डॉक्टरों ने आरोपी गोल्डन सहानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मामले की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई हो सके। साथ ही उन्होंने सरकार से आकाश पांडेय के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग भी की। डॉक्टरों का कहना है कि एक होनहार छात्र की इस तरह हुई मौत से पूरे मेडिकल कॉलेज में शोक का माहौल है और सभी लोग पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

भूपेश बघेल और उनके बेटे के 14 ठिकानों पर छापा, कार्रवाई पर भाजपा का जवाब, जानें क्या कहा
10/03/2025

भूपेश बघेल और उनके बेटे के 14 ठिकानों पर छापा, कार्रवाई पर भाजपा का जवाब, जानें क्या कहा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा है। ईडी की टीम ने आज सोमवार की त.....

नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में नहीं पहुंचे पदाधिकारी, नाराज महापौर बोलीं- ये अनुशासनहीनता है
10/03/2025

नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में नहीं पहुंचे पदाधिकारी, नाराज महापौर बोलीं- ये अनुशासनहीनता है

नगर निगम कार्यकारिणी की सोमवार को प्रस्तावित बैठक पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण नहीं हो सकी। कार्यकारि....

उत्तर कोरिया ने दागी कई बैलिस्टिक मिसाइलें, यूएस-दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास के खिलाफ उठाया कदम
10/03/2025

उत्तर कोरिया ने दागी कई बैलिस्टिक मिसाइलें, यूएस-दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास के खिलाफ उठाया कदम

दक्षिण कोरिया की सेना ने एक बयान में कहा है कि उत्तर कोरिया ने अपने पश्चिमी तट से कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। द....

Address

Mobile Plaza, Shop No. 1, 3rd Floor, Khowa Mandi Gali, Golghar
Gorakhpur
273001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Today Breaking News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Today Breaking News:

Share