09/02/2026
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न देने का समर्थन करते हुए कहा है कि सावरकर को भारत रत्न मिलना चाहिए।सावरकर को यह सम्मान दिया जाता है, तो इससे खुद इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान की प्रतिष्ठा और बढ़ जाएगी।मोहन जी ने यह भी कहा कि सावरकर पहले से ही करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं, और उन्हें किसी औपचारिक सम्मान की आवश्यकता नहीं है, लेकिन उन्हें यह पुरस्कार देना सम्मान के लिए ही गौरव की बात होगी।
मोदी सरकार ने 2024 में पाँच व्यक्तियों को भारत रत्न से नवाज़ा जिसमे आडवाणी जी, चरण सिंह,नरसिम्हाराव,स्वामीनाथन, कर्पूरी ठाकुर शामिल थे।
2019 में प्रणब मुखर्जी, भूपेन हज़ारिका और नाना जी देशमुख को भारत रत्न दिया।
2015 में अटल बिहारी बाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न दिया गया।
लगता है कि राहुल गांधी की तरह केंद्र सरकार ने भी मान लिया है कि स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर माफीवीर थे, इस कारण बीजेपी के कुल 16 साल( अटल जी के पाँच साल मिलाकर ) भी ना सावरकर को और ना ही संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को भारत रत्न मिल सका है।
स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के अद्वितीय प्रतीक, स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर और संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की देशभक्ति कांग्रेस के प्रणब मुखर्जी और नरसिम्हा राव से कम रही होगी, जिस कारण बीजेपी के कुल 16 साल केंद्र में सरकार होने के बावजूद अभी तक सावरकर और हेडगेवार को भारत रत्न नहीं दिया गया।