The News of Bhind

The News of Bhind भिंड जिले की हर छोटी बड़ी खबर देखने के लिए हमारे पेज को फॉलो अवश्य करें

25/09/2026

मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन का नया अध्याय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री Nitin Gadkari ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का करेंगे शुभारंभ

💠 351 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी
💠 प्रथम चरण में 1,500 बसों का होगा संचालन

🗓️25 सितम्बर 2026
भेल दशहरा मैदान, भोपाल

The News of Bhind

25/09/2026

भोपाल | 25 सितंबर से MP में दौड़ेंगी 351 बसें, 5 साल में 15 हजार का लक्ष्य

मध्य प्रदेश में 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजन की शुरुआत होने जा रही है... पहले दिन प्रदेश के 7 शहरों से बसें चलेगी। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, देवास, भिंड और कटनी शामिल हैं। वही मार्च 2027 तक 1006 बसों के संचालन का लक्ष्य है। सितंबर 2031 तक प्रदेश में करीब 15 हजार बसें चलेंगी। 7 शहरों में सहायक कंपनियों की भर्ती भी शुरू हो गई है।


The News of Bhind

सभी निर्माण विभाग समस्त भवन एवं रोड निर्माण कार्यों को गति प्रदान करते हुए शीघ्र पूर्ण कराएं - कलेक्टरनिर्माण विभागों की...
24/09/2026

सभी निर्माण विभाग समस्त भवन एवं रोड निर्माण कार्यों को गति प्रदान करते हुए शीघ्र पूर्ण कराएं - कलेक्टर

निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सहित पीआईयू, पीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी एनएच, आरईएस, हाउसिंग बोर्ड, पीडब्ल्यूडी ब्रिज, पुलिस हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने समीक्षा बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भिण्ड को बाईपास भिण्ड एवं अटेर के री-एलाइनमेंट, राष्ट्रीय राजमार्ग 552 हेतु भूमि अर्जन संबंधी कार्रवाई हेतु निर्देश दिए। एमपीआरडीसी को फूप से प्रतापपुर रोड़ में हो रहे गड्ढों का मेंटेनेंस करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग सेतु को निर्देशित किया कि लहार-अजनार-मांगरोल मार्ग के पास सिंध नदी पर वर्ष 2023 से निर्माणाधीन ब्रिज के पुराने स्ट्रक्चर को चेक करने के पश्चात ही आगे का निर्माण कार्य किया जाना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने अटेर -जैतपुर मार्ग के मध्य चंबल नदी के अटेर घाट पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण में अतिरिक्त ओपनिंग के कार्य के लिए राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण में कार्य करने की अनुमति के संबंध में एसडीओ सेतु विभाग को फॉरेस्ट विभाग के पोर्टल पर पुनः अप्लाई करने तथा व्यक्तिगत रूप से डीएफओ फॉरेस्ट आगरा से संपर्क करने हेतु निर्देशित किया।
साथ ही मेहगांव-गोहद मार्ग पर बने पुलों का मेंटेनेंस करने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग भवन एवं पथ को बारिश के पश्चात मेंटेनेंस की रोड़ों में पैच वर्क करने के निर्देश दिए। सीएम राईज अमायन भवन निर्माण की प्रगति अत्यंत धीमी होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश एमपी पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम को दिए। उन्होंने सभी निर्माण विभागों को निर्देशित कर कहा कि वर्षा काल समाप्त हो गया है, इसलिए समस्त भवन एवं रोड निर्माण कार्यों को गति प्रदान करते हुए शीघ्र पूर्ण कराएं l

The News of Bhind

24/09/2026

भिंड लहार नगर पालिका सीएमओ ज्योति सुनेरे के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोलते हुए मानसिक प्रताड़ना,निजी काम कराने और तानाशाही के गंभीर आरोप लगाए,कर्मचारियों और एक महिला भृत्य ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की, जबकि सीएमओ ने इन सभी आरोपों को हड़ताल अवधि का वेतन काटने से उपजा असंतोष और निराधार बताया है।

The News of Bhind

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; इस्तीफा नहीं हुआ तो देशभर में आंद...
24/09/2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; इस्तीफा नहीं हुआ तो देशभर में आंदोलन की चेतावनी
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। दिपके ने 48 घंटे में इस्तीफा नहीं देने पर देशभर में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

The News of Bhind

24/09/2026

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद क्रिएटर राखी सिकरवार का पहला बयान आया सामने, मदद करने वालों को कहा धन्यवाद ‌।

24/09/2026

भिण्ड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकरक कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल ने भोपाल पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल को ज्ञापन सौंपा ।

The News of Bhind

24/09/2026

#भितरवार_बिग_ब्रेकिंग .....
अतिथि शिक्षक ने शिक्षिका से की अभद्रता , दी धमकी , पुलिसकर्मियों से भी उलझा

ग्राम बरौआ के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का मामला

अतिथि शिक्षक मुकेश रावत पिछले कई दिनों से शिक्षिका को कर रहा था परेशान

बुधवार को भी अतिथि शिक्षक ने शिक्षिका से की अभद्रता

शिक्षिका की सूचना पर पहुंची पुलिस , अतिथि शिक्षक को पकड़कर ले गई पुलिस थाने



The News of Bhind

जौरा में युवक की मौत मामले में 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैचमुरैना के जौरा में पुलिस कार्रवाई के दौरान सूरज गुप्ता की मौत के मा...
23/09/2026

जौरा में युवक की मौत मामले में 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

मुरैना के जौरा में पुलिस कार्रवाई के दौरान सूरज गुप्ता की मौत के मामले में एसपी धर्मराज मीना ने पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। इनमें प्रधान आरक्षक प्रवेंद्र तोमर और आरक्षक गिरजेश भार्गव, इसब खान, सुरेंद्र कंसाना व सत्यम शामिल हैं।

एसपी के अनुसार जौरा पुलिस हॉस्पिटल के पास शातिर चोर चीमा को पकड़ने गई थी। पुलिस को देखकर वहां जुआ खेल रहे कुछ लोग भागने लगे, जिनमें सूरज गुप्ता भी शामिल था। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे सीपीआर देकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने बताया कि मृतक की कार्डियक हिस्ट्री भी सामने आई है। मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए तीन डॉक्टरों के पैनल और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों की मांग पर पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
ws
#मुरैना #जौरा
The News of Bhind

23/09/2026

राजस्थान में जी पर सवार थे 18 लोग ऊपर से इतना खतरनाक स्टंट । स्टंट का सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरस ।

The News of Bhind

Address

Gormi
Gormi
477660

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The News of Bhind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share