GBN Today

GBN Today GBN Today GBN Today, the company's flagship channel, has the 'Bharat Ki Awaaz' tagline which focuses on hardcore and serious news.
(1)

Follow Us on Social Media:

✅ Instagram: https://instagram.com/GBNToday
✅ Twitter: https://twitter.com/GBNToday
✅ Facebook: https://facebook.com/GBNToday

ɪɴ ᴇɴɢʟɪꜱʜ

GBN Today, India's largest news network, touches the lives of over 150 million Indians through national and regional news channels. The channel's programs have won several prestigious national and international awards.

𝗛𝗮𝘃𝗲 𝗮 𝗻𝗶𝗰𝗲

d𝗮𝘆 𝗵𝗲𝗿𝗲!

ɪɴ ʜɪɴᴅɪ

GBN Today, भारत का सबसे बड़ा समाचार नेटवर्क, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार चैनलों के एक समूह के माध्यम से 150 मिलियन से अधिक भारतीयों के जीवन को छूता है।

GBN Today, जो कि कंपनी का प्रमुख चैनल है, 'भारत की आवाज़' टैग लाइन है जो कट्टर और गंभीर समाचारों पर ध्यान केंद्रित करती है। चैनल के कार्यक्रमों ने कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

यहां आपका दिन शुभ हो!

24/08/2026

गुरुग्राम के एक रेस्टोरेंट में सैंडविच के अंदर जिंदा कीड़ा मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राहक का दावा है कि वह सैंडविच का लगभग आधा हिस्सा खा चुका था, तभी उसे मीट के अंदर सफेद रंग का जिंदा कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दिया। ग्राहक ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। घटना गुरुग्राम के Horizon Centre स्थित Paul Restaurant की बताई जा रही है। मामले के सामने आने के बाद रेस्टोरेंट प्रबंधन ने ग्राहक से माफी मांगी और फूड सेफ्टी को लेकर प्रतिबद्धता जताई।


[Paul Restaurant Gurgaon, live worm in sandwich, worm found in sandwich, Gurgaon restaurant, Gurugram food safety, food contamination, restaurant hygiene, food hygiene, viral food video]

रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों...
24/08/2026

रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

जेवर टोल प्लाजा, सेक्टर-134, इकोटेक-2 और सेक्टर-72 समेत कई जगहों पर कार्रवाई करते हुए कुल 7 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

सेक्टर-72 स्थित एक रसगुल्ला निर्माणशाला में करीब 100 किलो रसगुल्ले प्रदूषित अवस्था में और मक्खी-मच्छर पड़े होने के कारण नष्ट कराए गए। अधिकारियों के मुताबिक अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सौजन्य: सूचना विभाग, गौतम बुद्ध नगर

24/08/2026

“किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा”, पंजाब BJP अध्यक्ष का बयान...

24/08/2026

मुझे गाली देते हैं... मेरी तरह सक्सेस नहीं कमा पाए... भूखे-नंगे लोगों की सलाह नहीं लूंगी...

कंगना रनौत

24/08/2026

यूपी के बुलंदशहर में ARTO दफ्तर में कथित भ्रष्टाचार को लेकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने ARTO कार्यालय पहुंचकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग को लेकर हल्ला बोल दिया।

| UttarPradesh | ViralNews

24/08/2026

यूपी के रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान एक महिला फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंची। महिला का आरोप है कि थाने में उसकी सुनवाई नहीं होती और पुलिस घूस लेती है।

महिला मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाना चाहती थी, लेकिन उसे आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद महिला रोते हुए मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करती नजर आई।

सुनिए महिला फरियादी ने क्या कहा…👇

24/08/2026

नोएडा में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जिले में 15 एक्टिव मरीज सामने आए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक खांसी, जुकाम, नाक से पानी आना और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। CMO मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि ICU के 20 बेड तैयार रखे गए हैं।

CMO ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने और हाथ नियमित रूप से धोने की अपील की है। मौसम में बदलाव के कारण संक्रमण बढ़ने की बात कही गई है।

बाइट: मदन मोहन मणि त्रिपाठी, CMO नोएडा

नोएडा के पर्थला चौक पर 6 लेन अंडरपास बनाने की योजना है। एफएनजी कॉरिडोर पर बनने वाले इस अंडरपास में प्रत्येक दिशा में 3-3...
24/08/2026

नोएडा के पर्थला चौक पर 6 लेन अंडरपास बनाने की योजना है। एफएनजी कॉरिडोर पर बनने वाले इस अंडरपास में प्रत्येक दिशा में 3-3 लेन होंगी और इसकी कुल लंबाई करीब 710 मीटर होगी।

करीब 80 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले अंडरपास की प्रस्तावित निर्माण अवधि 18 महीने है। इसके बनने से पर्थला चौक पर जाम और वाहनों के ठहराव में कमी आने की उम्मीद है।

इसका फायदा सेक्टर-66, 71, 121, 122, किसान चौक, छिजारसी समेत आसपास के इलाकों के लोगों को मिलेगा।

24/08/2026

वीडियो दिल्ली के सोनिया विहार का बताया जा रहा है, जहां स्कूली छात्राएं नाला पार करके स्कूल जाती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके की व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सोनिया विहार दिल्ली का वह इलाका है, जहां बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी, विधायक एवं दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा और मेयर प्रवेश वाही हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी बीजेपी से हैं।
देखिए वीडियो और खुद हालात का अंदाजा लगाइए।

24/08/2026

आज की बारिश के बाद गुरुग्राम की तस्वीरें शहर के विकास और जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। देश के विकसित शहरों में टॉप-5 में गिने जाने वाले गुरुग्राम में बारिश के बाद कई जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली।

Address

Greater Noida Road
Greater Noida
201009

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GBN Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to GBN Today:

Shortcuts

Share