Pn4 News

Pn4 News राम राम, जय भीम, नमस्कार, आदाब, शश्रियकाल

05/05/2026

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 के प्रमुख स्नान में कब कब हैं देखिए।

05/05/2026

Haridwar ardhkumbh ke liye 1252 crore rupey or 500 crore central government se mile Dhami sarkar ko

04/05/2026

Haridwar main ardhkumbh ki teyariyon ke sath hi chal rahi hai uttarakhand vidhansabha chunavo ke teyari

Dhanbad से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां Bharat Coking Coal Limited की मुनीडीह कोल वाशरी में स्लरी गिरने से ...
02/05/2026

Dhanbad से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां Bharat Coking Coal Limited की मुनीडीह कोल वाशरी में स्लरी गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक में कोयले की स्लरी लोड की जा रही थी और अचानक भारी मात्रा में स्लरी मजदूरों पर गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चार मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे चिंता और बढ़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और CISF की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया गया। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश लगातार जारी है। प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी भी फंसे हुए व्यक्ति को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।

महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान (131वां) संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई. इसमें संसद की 543 सीटों से बढ़ाकर...
18/04/2026

महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान (131वां) संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई. इसमें संसद की 543 सीटों से बढ़ाकर 850 सीटें करने का प्रावधान था. लोकसभा में यह बिल गिर गिया जिस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा- संशोधन विधेयक गिर गया. उन्होंने महिलाओं के नाम पर, संविधान को तोड़ने के लिए, असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया. भारत ने देख लिया. INDIA ने रोक दिया. जय संविधान। असल में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पर 21 घंटे की चर्चा के बाद इस पर वोटिंग हुई. लोकसभा में 528 सांसदों ने वोट डाले, जिसमें पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े. लोकसभा में मौजूदा सांसदों की संख्या 540 है, तीन सीटें खाली हैं. बिल को पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी. 528 का दो तिहाई 352 होता है. इस तरह ये बिल 54 वोट से गिर गया. इससे पहले सदन में जारी हंगामेदार चर्चा के दौरान सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा, ‘यह महिला आरक्षण बिल महिलाओं को सशक्त नहीं बनाएगा. यह शेमफुल कानून है. उन्होंने कहा कि पुराना कानून लाओ हम समर्थन देंगे. यह सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है.’ उन्होंने कहा, 'भारत के इतिहास में यह सबसे कड़वा सच है. मैं इसके बारे में सब जानता हूं. यह ओबीसी, दलित वर्गों के लिए क्रूरता वाला बिल है. सभी जानते हैं कि ओबीसी, दलित और महिलाओं के साथ क्या होता है.' राहुल गांधी ने कहा-'केंद्र ओबीसी वर्गो के भाई बहनों से अधिकार छीनना चाहती है. वे संविधान के ऊपर मनुवाद हावी करना चाहते हैं. शाह कहते हैं जातीय जनगणना शुरु हो गई है फिर कहते हैं मकानों की जाति नहीं होती. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.' [Women Reservation Bill, Constitution

लोकसभा गुरुवार को संसद का विशेष सत्र हंगामेदार रहा. विपक्ष ने साफ कहा कि, सरकार की मंशा भरोसेमंद नहीं है. वह महिला आरक्ष...
17/04/2026

लोकसभा गुरुवार को संसद का विशेष सत्र हंगामेदार रहा. विपक्ष ने साफ कहा कि, सरकार की मंशा भरोसेमंद नहीं है. वह महिला आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन इससे परिसीमन को अलग कर लिया जाए तो ही. महिला आरक्षण एक छलावा है जिसकी आ़ड़ में बैकडोर से परिसीमन लागू करने की बात कही जा रही है. प्रियंका गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण के साथ परिसीमन जोड़ना असल में महिला आरक्षण को रोकना ही है. तमाम प्रश्नों के बीच सबसे बड़ा सवाल ये उठा का 850 का आंकड़ा कहां से आया? किस आधार सरकार 850 सीटों की बात कर रही है. गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में कहा कि एक नैरेटिव गढ़ा जा रहा है कि 3 बिलों से साउथ के राज्यों की लोकसभा सीटें कम हो जाएंगी. उन्होंने कहा, 'लोकसभा की कुल 543 सीटों में दक्षिण राज्यों की 129 सीटें हैं. परिसीमन के बाद यह बढ़कर 195 हो जाएंगी. तमिलनाडु की सीटें 39 से बढ़कर 59 होंगी.' उन्होंने साफ कहा कि दक्षिण के राज्यों की शक्ति बिल्कुल कम नहीं होगी, दक्षिण के राज्यों में इस बिल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है.अमित शाह ने कहा कि यह भी झूठ है कि सरकार जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती. जनगणना दो हिस्सों में होती है पहले मकानों को इंगित किया जाता है. फिर निवासियों से पूछा जाता है. 850 का आंकड़ा कहां से आया, ये भी समझाता हूं. मानों 100 सीटें हैं जिसमें 33% आरक्षण देना है तो उसमें 50 सीटें बढ़ाते है तो सीटें 150 होती हैं. 850 राउंड ऑफ फिगर है क्या है 850 सीटों का लॉजिक अमित शाह ने लोकसभा में सांसदों की संख्या को बढ़ाकर 850 करने के तर्क को भी समझाया. गृह मंत्री ने कहा, "850 का जो आंकड़ा है वो इस तरह से बना है कि काल्पनिक रूप से सोच ले की 100 सीटें हैं. अगर 33% माताओं को आरक्षण देना है तो उसमें 50% बढाते हैं, तो सीटें होती है 150. [Lok Sabha special session, Women Reservation Bill, delimitation controversy, 850 seats logic, Amit Shah statement, Priyanka Gandhi reaction, Parliament uproar, South India seats]

17/04/2026

मथुरा में एक नाव पानी में डूब जाती है। SDRF की टीम नहीं पहुंची 10 लोगों की मौत हो जाती है |

16/04/2026

आम जनता कमा किस के लिए रही है tax के भरने के लिए टैक्स किस का है नेताओं का ।

15/04/2026

Address

00
Greater Noida
201009

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pn4 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pn4 News:

Share