24 HP LIVE News

24 HP LIVE News 24 HP LIVE NEWS channel is online portal of one of the oldest and most credible regional voice"24 HP LIVE News registered by central government in media group

30/07/2026

जयसिंहपुर,कर्णघट के पास हरोटी खड्ड में मिला अज्ञात शव।

29/07/2026

जम्मू कश्मीर : सोनमर्ग हाईवे पर अमरनाथ यात्रा बस हादसा, 30 से अधिक श्रद्धालु घायल।

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान मंगलवार सुबह सोनमर्ग हाईवे पर गंदरबल जिले के हरीगनीवान (गनीवान) क्षेत्र में एस-आकार के मोड़ पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालटाल बेस कैंप की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों के अनुसार बस लगभग 50 फीट नीचे जा गिरी, हालांकि बीच में एक मकान से टकराने के कारण और नीचे नहीं लुढ़की, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हादसे में 30 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार घायलों की संख्या 39 तक बताई गई है। इनमें मध्य प्रदेश और राजस्थान के श्रद्धालु भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, सेना, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बस के तेज रफ्तार होने या चालक के नियंत्रण खोने के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने बताया कि अधिकांश घायलों की हालत स्थिर है और यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

आज शिमला में मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने उद्योग विभाग के तहत खनन विंग के कार्यों की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि...
29/07/2026

आज शिमला में मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने उद्योग विभाग के तहत खनन विंग के कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान प्रदेश में खनिजों के दोहन से प्राप्त राजस्व में लगभग 70% की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2021-22 में मुख्य एवं लघु खनिजों से 200 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 340 करोड़ रुपये हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से केंद्र सरकार ने चूना पत्थर की रॉयल्टी की दरों में कोई संशोधन नहीं किया है, जिससे राज्य के राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेश अपना वाजिब हक सुनिश्चित करने के लिए इस मामले को प्रमुखता से उठाएगा।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को दिए निर्देश-

• प्रदेश में खनिजों का दोहन वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
• अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।
• नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कांगड़ा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जयसिंहपुर में नई नियुक्तियां, एचपीसीसी अध्यक्ष विनय कुमार ने जारी की अधिसूचनाहिमाचल प्रदेश...
29/07/2026

कांगड़ा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जयसिंहपुर में नई नियुक्तियां, एचपीसीसी अध्यक्ष विनय कुमार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने जिला कांगड़ा के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जयसिंहपुर के पदाधिकारियों, ज़ोन अध्यक्षों तथा कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी प्रदान कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जयसिंहपुर के लिए नए पदाधिकारियों, ज़ोन अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

कांग्रेस पार्टी ने उम्मीद जताई है कि नव-नियुक्त पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Yadvinder Goma

29/07/2026

संसद में गुंजा हिमाचल का मुद्दा Anurag Singh Thakur

29/07/2026

जबसे मैं मुख्यमंत्री बना हूँ मेरी प्रॉपर्टी कम हुई है सीएम Sukhvinder Singh Sukhu

सोलन जिला से ताल्लुक रखने वाले 2018 बैच के युवा आईएफएस अधिकारी वासु देयोगर पालमपुर बैजनाथ वन मंडल अधिकारी होंगे। आईआईटी ...
29/07/2026

सोलन जिला से ताल्लुक रखने वाले 2018 बैच के युवा आईएफएस अधिकारी वासु देयोगर पालमपुर बैजनाथ वन मंडल अधिकारी होंगे।

आईआईटी बीएचयू बनारस से इलेक्ट्रॉनिक बीटेक डिग्री प्राप्त करने के बाद देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थान आईजीएनएफ ए से 2 साल का प्रशिक्षण प्राप्त किया। वासु इससे पहले मंडी और करसोग में बतौर डीसीएफ पद पर कार्यरत रहे हैं। कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि उनके वनाधिकार क्षेत्र में अधिक से अधिक वन लगाए जाएं। वन्य संरक्षण, संवर्धन, और स्टाफ को वन क्षेत्रों में होने वाले वन अपराधों के लिए हर वक्त सजग रखना उनकी प्राथमिकताएं रहेगी।

🚨 Kangra Police  की प्रभावी कार्रवाई 🚨आज दिनांक 29.07.2026 को हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज 29 मामलों की ...
29/07/2026

🚨 Kangra Police की प्रभावी कार्रवाई 🚨

आज दिनांक 29.07.2026 को हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज 29 मामलों की केस प्रॉपर्टी का नियमानुसार निस्तारण किया गया।

इस दौरान कुल 2,70,750 मि.ली. देशी शराब को श्री बीर बहादुर (HPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) की उपस्थिति में विधिवत नष्ट किया गया। निस्तारण की संपूर्ण प्रक्रिया की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कर आवश्यक अभिलेखीय कार्रवाई भी पूर्ण की गई।

कांगड़ा पुलिस अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित कर रही है।

29/07/2026

पालमपुर/सुलह: गुरु पूर्णिमा पर दरंग स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में आयोजित गुरु रविदास जयंती समारोह में शामिल हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र से विधायक Vipin Singh Parmar

पालमपुर/जयसिंहपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित।
29/07/2026

पालमपुर/जयसिंहपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित।

Address

Film City
Greater Noida
17

Telephone

+917087780443

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 24 HP LIVE News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to 24 HP LIVE News:

Shortcuts

Share