Swati’s world

Directions

Swati’s world Swati’s lifestyle & Diary😊
Welcome to My world🙏

भगवान की दया से मेरी जिंदगी में जिन मर्दों से, जिन पुरुषों से मेरा सामना हुआ है, उनमें से ज्यादातर बहुत अच्छे लोग ही रहे...
08/10/2026

भगवान की दया से मेरी जिंदगी में जिन मर्दों से, जिन पुरुषों से मेरा सामना हुआ है, उनमें से ज्यादातर बहुत अच्छे लोग ही रहे हैं। वैसे तो मैं हर दूसरी पोस्ट में अपने पति की तारीफ करती रहती हूँ लेकिन आज की पोस्ट मेरे पति के लिए नहीं है।आज की पोस्ट है उज्ज्वल सर के लिए, जो इन दिनों हमें नवरात्रि के लिए गरबा सिखा रहे हैं।
कल से उन्हें देखकर मन में एक बात बार-बार आ रही है कि एक इंसान अपने परिवार के लिए आखिर कितना कुछ करता है।

शाम को हमारी सोसायटी में आते हैं। पहले बच्चों का एक बैच, फिर बड़े बच्चों का बैच और उसके बाद हम लोगों का बैच… लगातार लगभग तीन घंटे डांस सिखाते हैं। और ये तो सिर्फ शाम की बात है।
दिन में स्कूल भी जाते हैं, वहाँ बच्चों को डांस सिखाते हैं, स्कूल के दूसरे काम भी करते हैं। कल ही बातचीत में पता चला कि छुट्टी लेने पर वहाँ डांट भी पड़ जाती है।मतलब सुबह से लेकर रात तक लगातार काम…और जब शाम को डांस सिखाकर लौटते होंगे तब तक मुझे लगता है कि वो दस-साढ़े दस बजे के आसपास घर पहुँचते होंगे।
और उसके बाद घर में उनकी एक छोटी सी बच्ची भी है, शायद छह-सात महीने की होगी।मन में बस यही ख्याल आता है कि इतना सब करने के बाद भी क्या उस इंसान के अंदर अपने बच्चे को गोद में लेने की हिम्मत और ऊर्जा बचती होगी?

लेकिन शायद यही तो एक अच्छे इंसान की खूबसूरती है।

एक अच्छा मर्द सिर्फ अपने लिए नहीं जीता।
वो अपने परिवार के लिए सुबह जल्दी उठता है, दिनभर मेहनत करता है, थककर घर लौटता है और फिर भी अपने बच्चे के लिए मुस्कुराने की कोशिश करता है।हम अक्सर किसी मर्द की शक्ल, कद-काठी, कपड़ों या उसके स्टेटस से उसे जज कर लेते हैं।

लेकिन सच कहूँ तो मुझे वो मर्द सबसे ज्यादा खूबसूरत लगते हैं, जो अपने परिवार के लिए मेहनत करते हैं,जो अपनी पत्नी की चिंता करते हैं।जो अपने बच्चों के लिए भाग-दौड़ करते हैं।
जो जिम्मेदारियों से भागते नहीं, बल्कि उन्हें खुशी-खुशी उठाते हैं।

उज्ज्वल सर दिखने में बिल्कुल आम से हैं—नॉर्मल हाइट, नॉर्मल सा चेहरा, बिल्कुल साधारण इंसान।लेकिन ऐसे ही साधारण दिखने वाले कुछ लोग लाखों-करोड़ों की भीड़ में असाधारण होकर चमकते हैं। क्योंकि असली खूबसूरती चेहरे पर नहीं होती… असली खूबसूरती इस बात में होती है कि आप अपने अपनों के लिए कितने अच्छे इंसान हैं।
ऐसे पुरुष सच में बहुत खूबसूरत होते हैं।

नवरात्रि आने वाले हैं, तो गरबा की प्रैक्टिस भी जोरों-शोरों से चल रही है, हमारी गरबा प्रैक्टिस साढ़े आठ बजे से होती है, इ...
07/10/2026

नवरात्रि आने वाले हैं, तो गरबा की प्रैक्टिस भी जोरों-शोरों से चल रही है, हमारी गरबा प्रैक्टिस साढ़े आठ बजे से होती है, इसलिए मैं कोशिश करती हूँ कि प्रैक्टिस पर जाने से पहले ही करीब साढ़े सात-आठ बजे तक अपना डिनर कर लूँ। लेकिन भाई, गरबा करके वापस आने के बाद जो भूख लगती है ना… वो फिर अलग ही लेवल की होती है!

अब इतनी रात को दोबारा भारी-भरकम खाना भी नहीं खाना, लेकिन भूखे पेट सोना भी मुश्किल। तो हमने इसका भी एक हेल्दी जुगाड़ निकाल लिया है—ये हेल्दी आटा रस, ये बहुत ही ज़्यादा हल्के और सुगर फ्री भी है!

गरबा प्रैक्टिस के बाद रात को हम तीनों थोड़ा-सा आटा रस खाते हैं और साथ में रात का दूध। पेट भी शांत हो जाता है, कुछ अच्छा-सा खा लिया और रात को बेवजह की चटपटी चीज़ें खाने की क्रेविंग भी नहीं होती।

छोटे-छोटे जुगाड़ ही तो हमारी हेल्दी लाइफस्टाइल को आसान बनाते हैं।

आप लोगों के यहाँ भी नवरात्रि की तैयारियाँ और गरबा प्रैक्टिस शुरू हो गई क्या?

दिवाली का त्योहार आने वाला हो और महिलाओं के अंदर घर की सफाई का कीड़ा न कुलबुलाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! सेम मेरे साथ भी...
07/10/2026

दिवाली का त्योहार आने वाला हो और महिलाओं के अंदर घर की सफाई का कीड़ा न कुलबुलाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! सेम मेरे साथ भी होने लग गया है। आजकल बेटी के स्कूल जाते ही, उसे स्कूल भेजने के साथ ही मेरी घर की सफाई शुरू हो जाती है। मैं अपने इस टाइम को ऐसे यूटिलाइज करना चाहती हूँ कि उसके वापस आने तक घर की अच्छी-खासी सफाई हो जाए।

और सच बताऊँ, त्योहार से पहले घर को साफ-सुथरा करने का जो सैटिस्फैक्शन होता है ना, वो अलग ही लेवल का होता है। ऊपर से अच्छे-अच्छे गाने चलाओ, हाथ में सफाई का सामान पकड़ो और पूरे घर की सफाई में लग जाओ… सफाई करने में भी अपना एक अलग ही मज़ा आने लगता है। फिर जब घर का एक-एक कोना साफ होकर चमकता हुआ दिखाई देता है ना, तो मन से बस यही निकलता है—
“चलो भाई, अब लग रहा है कि त्योहार आने वाले हैं और हम भी त्योहारों के लिए पूरी तरह तैयार हैं!”

दिवाली सिर्फ घर सजाने का त्योहार नहीं है, उससे पहले घर को अपने हाथों से साफ-सुथरा करके त्योहार के स्वागत के लिए तैयार करने का भी अपना अलग ही आनंद है।

आप लोगों के घर में भी दिवाली की सफाई शुरू हो गई क्या? 😄🧹

जब कभी बाहर का खाना खा लेते हैं ना, उसके बाद दो-तीन दिन तक लगातार मन करता रहता है कि चलो आज फिर कुछ बाहर जैसा, कुछ चटपटा...
04/10/2026

जब कभी बाहर का खाना खा लेते हैं ना, उसके बाद दो-तीन दिन तक लगातार मन करता रहता है कि चलो आज फिर कुछ बाहर जैसा, कुछ चटपटा-चटरपटर खाया जाए।

अभी दो-तीन दिन पहले ही मैंने आटे के नूडल्स बनाए थे, लेकिन मेरी चटपटी craving ने फिर से दस्तक दे दी। अब रोज-रोज बाहर का या बहुत ज्यादा मैदा-तेल वाला खाना तो नहीं खा सकती, तो मैंने सोचा क्यों ना craving भी शांत हो जाए और खाना थोड़ा healthy भी रहे।बस फिर क्या था, निकाल लिए सोया बीन चंक्स और बना डाले अपने देसी अंदाज़ के healthy noodles!

सबसे पहले सोया चंक्स को अच्छी तरह उबाला, फिर उन्हें नूडल्स जैसा texture देने के लिए खूब सारी रंग-बिरंगी सब्जियों के साथ sauté किया। शिमला मिर्च, गाजर और बाकी सब्जियों के साथ थोड़ा सा vinegar, soy sauce और अपनी पसंद की sauces डालकर ऐसा चटपटा flavour बनाया कि मज़ा ही आ गया।

तो बिना बाहर का खाना मंगाए, बिना अपनी healthy eating को पूरी तरह बिगाड़े, शाम की भूख के लिए मिल गया एकदम चटपटा, spicy और protein-rich snack।

कभी-कभी cravings को दबाने से अच्छा है उनका कोई ऐसा healthy जुगाड़ निकाल लिया जाए कि मन भी खुश और पेट भी खुश!

रात के खाने में आज कुछ ऐसा बनाया जो स्वादिष्ट भी है और healthy भी — Paneer Bhurji ढेर सारी प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च और...
03/10/2026

रात के खाने में आज कुछ ऐसा बनाया जो स्वादिष्ट भी है और healthy भी — Paneer Bhurji

ढेर सारी प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च और दूसरी रंग-बिरंगी सब्ज़ियों के साथ पनीर को अच्छे से भूनकर बनाई ये भुर्जी। कम तेल, घर के मसाले और भरपूर protein — यानी पेट भी खुश और मन भी!

मुझे लगता है healthy खाना boring होना बिल्कुल ज़रूरी नहीं है। बस थोड़ी सी creativity से वही घर का खाना इतना tasty बनाया जा सकता है कि बाहर के खाने की craving भी शांत!

काफी दिनों से ना कुछ चटपटा-चटपटा, मजेदार से नूडल्स खाने का मन कर रहा था लेकिन मैं वैसे भी हेल्दी खाना ज्यादा पसंद करती ह...
02/10/2026

काफी दिनों से ना कुछ चटपटा-चटपटा, मजेदार से नूडल्स खाने का मन कर रहा था लेकिन मैं वैसे भी हेल्दी खाना ज्यादा पसंद करती हूँ, तो मन में यही था कि क्रेविंग भी शांत हो जाए और हेल्थ के साथ भी ज्यादा समझौता ना करना पड़े। तो फिर निकाला बीच का रास्ता… और Zepto पर ढूंढते-ढूंढते ये आटा नूडल्स मिल गए!

फिर मैंने इसमें खूब सारी रंग-बिरंगी सब्जियां डाल दीं—गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स और जो भी घर में था।सब्जियां इतनी सारी कि नूडल्स से ज्यादा तो सब्जियां ही नजर आ रही थीं। और सबसे अच्छी बात ये कि ये आटा नूडल्स हैं, थोड़े मोटे भी हैं, तो बहुत ज्यादा खाए भी नहीं जाते। मतलब प्लेट भरकर खाने की बजाय थोड़े में ही पेट भी भर गया और नूडल्स वाली क्रेविंग भी पूरी तरह शांत हो गई।
एक पैकेट भी हमारी फैमिली के हिसाब से इतना आसानी से खत्म नहीं हुआ—हमने इसे दो बार इस्तेमाल किया।

तो बस यही है मेरा तरीका , क्रेविंग को दबाना नहीं है, बस उसका थोड़ा हेल्दी सा जुगाड़ निकालना है। मन भी खुश, पेट भी खुश और सब्जियों की वजह से हेल्थ का थोड़ा संतुलन भी बना रहा।

01/10/2026

Gandhi Jayanti celebration

Address

Greater Noida
201306

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swati’s world posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share