03/09/2026
दिल्ली में TMC ऑफिस में हुई कथित तोड़-फोड़ को लेकर TMC सांसद Mahua Moitra ने BJP और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि सुबह करीब 4:30 बजे CCTV फुटेज में 20-25 लोग ऑफिस पहुंचते दिखाई दिए। उनके अनुसार, इन लोगों ने सुरक्षा कर्मियों के मोबाइल फोन छीने, धमकियां दीं और बाद में छठी एवं सातवीं मंजिल पर जाकर ऑफिस में कथित तौर पर तोड़-फोड़ की।
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से पुलिस को कई बार फोन किया गया और 6 लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया गया। महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि पुलिस तेजी से कार्रवाई करते हुए इलाके को सील कर रही है और TMC कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रही है।
नोट: BJP और पुलिस पर लगाए गए आरोप महुआ मोइत्रा के बयान पर आधारित हैं।